how to apply lipstick long lasting stay for 12 hours
how to apply lipstick long lasting stay for 12 hours

Overview: 12 घंटों तक होंठों पर लिपस्टिक टिकाए रखने के हैक्स

How can I make my lipstick stay on longer: एक लड़की के लिए उसका मेकअप बहुत ही जरूरी होता है। अगर लिपस्टिक थोड़ी सी भी फीकी पड़ जाए, तो मेकअप लुक खराब हो जाता है। इसी तरह कितनी भी महंगी लिपस्टिक लगा लो, लेकिन शाम तक कोई भी होठों पर नजर नहीं आती। ऐसे में काम छोड़कर बार-बार लिपस्टिक लगाना अपने आप में एक झंझट बन जाता है। ऑफिस गोइंग गर्ल्स के साथ ये समस्या सबसे ज्यादा होती है।

Long Lasting Lipstick Hacks: एक लड़की के लिए उसका मेकअप बहुत ही जरूरी होता है। अगर लिपस्टिक थोड़ी सी भी फीकी पड़ जाए, तो मेकअप लुक खराब हो जाता है। इसी तरह कितनी भी महंगी लिपस्टिक लगा लो, लेकिन शाम तक कोई भी होठों पर नजर नहीं आती। ऐसे में काम छोड़कर बार-बार लिपस्टिक लगाना अपने आप में एक झंझट बन जाता है। ऑफिस गोइंग गर्ल्स के साथ ये समस्या सबसे ज्यादा होती है।

अगर आपकी लिपस्कि भी आपकी लॉन्ग लास्टिंग कवरेज नहीं देती, तो आप कुछ आसान मेकअप हैक्स की मदद से लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बना सकते हैं। आइए जानें ऐसे हैक्स के बारे में जो लिपस्टिक को 12 घंटे टिकाए रखने में मदद करेंगे।

Also read: रात को सोने से पहले फॉलो करें ये जरूरी हेयर केयर स्टेप्स, बालों को मिलेगी मजबूती, नहीं झड़ेगा 1 भी बाल: Night Hair Care Routine

लिप लाइनर का करें इस्तेमाल

अक्सर लिपस्टिक फैलने की वजह से जल्दी हट जाती है। ऐसे में उसे फैलने से बचाने के लिए आप लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में हमेशा कोशिश करें वॉटर प्रूफ लिप लाइनर लगाएं। इसे आप पूरे लिप्स पर भी बेस के तौर पर लगा सकते हैं। इससे आपकी लिपस्टिक लॉन्ग लॉस्टिंग बनी रहेगी। हमेशा एक अच्छे ब्रान्ड का लिप लाइनर लगाएं।

फाउंडेशन बेस लगाएं

Long Lasting Lipstick Hacks-apply foundation base
apply foundation base

अगर आपकी लिपस्टिक महंगी होने के बाद भी कुछ ही घंटों में गायब हो जाती है, तो आपको लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले बेस पर फाउंडेशन लगाना चाहिए। इस तरीके से लिपस्टिक लगाने से आपको लॉन्ह स्टे मिलेगा। इसके अलावा इस तरीके से आपको मैट-फिनिश भी मिलेगी। फाउंडेशन पर लिपस्टिक अप्लाई करने से आपकी सस्ती लिपस्टिक भी लॉन्ग लास्टिंग बन जाएगी।

पाउडर से सेट करें लिपस्टिक

पाउडर की मदद से भी आप अपनी लिपस्टिक को घंटों तक टिकाए रख सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले होठों पर लिपस्टिक लगाएं। अब ऊपर से लूज पाउडर अप्लाई करें और एक ब्रश की मदद से एक्सट्रा पाउडर हटा लें। इससे आपका मेकअप और लिपस्टिक दोनों पूरे दिन सेट रहेंगे।

लिप्स को रखें हाइड्रेट

Keep lips hydrated
Keep lips hydrated

अक्सर रुखे-सूखे होंठों पर लिपस्टिक ज्यादा नहीं टिकती। ऐसे में आपको अपने लिप्स को हाइड्रेट रखना होगा। लिप्स को हाइड्रेट रखने के लिए दिन-रात नेचुरल लिप बाम का इस्तेमाल करें। होठों पर जितनी नमी होगी, उतनी ही लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग रहेगी।

हाइड्रेटिंग फॉर्मूला लिपस्टिक लगाएं

अगर आपकी भी लिपस्टिक बहुत जल्दी फेड हो जाती है, तो आपको हमेशा हाइड्रेटिंग फॉर्मूला लिपस्टिक यूज करनी चाहिए। इस तरह की लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग स्टे मिलेगा। ऐसे में हमेशा हाई पिग्मेंटेड और हाइड्रेटिंग फॉर्मूला लिपस्टिक लगाएं।

टिश्यू पेपर से सेट करें लिपस्टिक

How to Buy Good Lipstick
Set lipstick with tissue paper

अगर आप कम पैसों में अपनी लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाना चाहती हैं, तो आपको टिश्यू पेपर का वायरल हैक ट्राई करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले अपने लिप्स पर अपनी पसंद की कोई भी लिपस्टिक लगाएं और फिर उसके ऊपर टिश्यू पेपर लगाकर डैप करें। इससे एक्ट्रा लिपस्टिक हट जाएगी और फैलेगी भी नहीं। इस हैक से आपकी लिपस्टिक पूरे दिन सेट रहेगी और फैलेगी भी नहीं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...