लिपस्टिक खरीदें तो इन 5 बातों पर जरूर ध्यान दें
महिलाओं को यह अच्छे से पता होता है कि कौन सी ड्रेस के साथ कौन सी लिपस्टिक अच्छी लगेगी, लेकिन जब लिपस्टिक खरीदने की बारी आती है तो उनसे अक्सर ही गलतियाँ हो जाती हैं, जिसकी वजह से वे अच्छी लिपस्टिक नहीं खरीद पाती हैंI
How to Buy Good Lipstick: हर महिला को लिपस्टिक लगाना अच्छा लगता है और यह उनकी मेकअप लिस्ट में सबसे पहले शामिल होती हैI महिलाएं चाहें हैवी मेकअप करें या फिर लाइट मेकअप लिपस्टिक के बाद ही उनका लुक निखर कर आता हैI महिलाओं को यह अच्छे से पता होता है कि कौन सी ड्रेस के साथ कौन सी लिपस्टिक अच्छी लगेगी, लेकिन जब लिपस्टिक खरीदने की बारी आती है तो उनसे अक्सर ही गलतियाँ हो जाती हैं, जिसकी वजह से वे अच्छी लिपस्टिक नहीं खरीद पाती हैंI
आइए जानते हैं लिपस्टिक खरीदते समय आपको किन बातों का ख़ास ध्यान रखना चाहिए ताकि 29 जुलाई, नेशनल लिपस्टिक डे के अवसर पर आप अपने लिए एक अच्छी सी लिपस्टिक खरीद सकेंI
Also read: क्या आप जानती हैं लिपस्टिक लगाने का सही तरीका
नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बनी लिपस्टिक खरीदें

कैमिकल वाली लिपस्टिक में मैंगनीज, कैडमियम, एल्युनमिनियम का इस्तेमाल होता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता हैI दरअसल जब हम लिपस्टिक लगाते हैं और इसके बाद कुछ भी खाते-पीते हैं तो लिपस्टिक के नुकसानदायक केमिकल हमारे मुंह में चले जाते हैंI इसलिए लिपस्टिक खरीदते समय इस बात का खास ध्यान रखें, आप वैसी लिपस्टिक का चुनाव करें जो नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बनी होI
सस्ती लिपस्टिक के बजाए ब्रांडेड लिपस्टिक खरीदें

सस्ती लिपस्टिक में लेड की अधिक मात्रा होती है, जिसकी वजह से हाइपरटेंशन और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा होता हैI इनमें कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स इस्तेमाल होते हैं जो शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैंI आप पैसे बचाने के लिए इस तरह की सस्ती लिपस्टिक ना खरीदें, बल्कि हमेशा ही अच्छी और ब्रांडेड लिपस्टिक का चुनाव करेंI
ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदने से बचें

वैसे तो आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का जमाना है, लेकिन आप लिपस्टिक खरीदने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग का इस्तेमाल करने से बचेंI ऑनलाइन साइट्स से लिपस्टिक खरीदने पर अक्सर ही शेड्स का सही से पता नहीं चलता है और अगर लिपस्टिक के शेड में किसी तरह की कोई समस्या आती है, तो रिटर्न करने में परेशानी होती है और मज़बूरी में आपको लिपस्टिक अपने पास ही रखना पड़ता हैI
एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें

जब हम लिपस्टिक खरीदते हैं तो ज्यादातर समय हम उसकी एक्सपायरी डेट चेक करना ही भूल जाते हैंI हमारा ध्यान लिपस्टिक के शेड पर ज्यादा होता है, लेकिन हर चीज की अपनी एक एक्सपायरी डेट होती है, जिसके बाद उसका प्रयोग करना सुरक्षित नहीं होता हैI आमतौर पर लिपस्टिक की एक्सपायरी डेट 3 से 5 साल के बीच की होती हैI इसलिए आप लिपस्टिक खरीदते समय उसके पैकेट पर लिखी एक्सपायरी डेट को जरूर चेक करेंI अगर डेट निकल चुकी है या लिपस्टिक एक्सपायर होने में बहुत कम समय बचा है तो वैसी लिपस्टिक को बिल्कुल भी ना खरीदेंI
स्किन टेस्ट जरूर लें

जब आप लिपस्टिक खरीदें तो खरीदने से पहले टेस्टर लिपस्टिक को अपनी स्किन पर लगा कर जरूर देखें कि वह शेड आपकी स्किन टोन पर पर कैसी लग रही हैI कोशिश करें कि अपनी स्किन टोन के अनुसार ही लिपस्टिक शेड का चुनाव करें और अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदेंI
