बरसात में नहीं लेना चाहते हैं, पहाड़ों पर जाने का रिस्क तो बनाएं इन डेस्टिनेशंस का प्लान: Tourist Destination To Visit In Monsoon
Tourist Destination To Visit In Monsoon

Tourist Destination To Visit In Monsoon : बरसात के मौसम में पहाड़ों का मौसम काफी खूबसूरत और सुहावना हो जाता है। लेकिन इस समय में अधिकतर लोग पहाड़ों पर जाना और घूमना-फिरना पसंद नहीं करते हैं। क्योंकि इस समय में पहाड़ों पर जाना काफी खतरनाक हो सकता है। जिसमें आए दिन हम पहाड़ों का गिरना, पत्थरों का खिसकना आदि को खतरनाक हादसों का कारण बनता देखते हैं। ऐसे में अगर आप मानसून का लुत्फ उठाने के लिए पहाड़ों के बजाय किसी बेहतरीन जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। तो हम आपके लिए कई बेहतरीन ट्रैवल डेस्टिनेशन लेकर आए हैं। जिन्हें आप मानसून सीजन की बरसात में एक्सप्लोर कर आनंद उठा सकते हैं।

Also read: मानसून में गोवा घूमने का बनाएं प्लान, मिलेंगे कई फायदे: Goa in Monsoon Season

बरसात के मौसम में बनाएं भारत की इन खूबसूरत जगहों का प्लान : Tourist Destination To Visit In Monsoon

बेहतरीन रहेगा केरल का कोवलम

Tourist Destination To Visit In Monsoon
Kovalam, Kerala

कोवलम केरल की सबसे बेहतरीन और खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशंस में से एक है। जो मानसून सीजन में किसी खूबसूरत जन्नत से कम नजर नहीं आता है। बरसात के समय में कोवलम का मौसम काफी खूबसूरत और सुहावना रहता है, जहां आप मन को शांत कर देने वाली ठंडी हवाओं के साथ ऊंचे-ऊंचे नारियल देख सकते हैं। कोवलम में आप प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने के अलावा समुद्र में बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। अगर आप नेचर लवर्स हैं, तो आपके लिए मानसून में कोवलम का प्लान बेस्ट है।

बरसात में बनाएं रॉयल स्टेट का प्लान

Banaras
Banaras

भारत का रॉयल स्टेट यानी राजस्थान भारत में घूमने की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। अगर आपने अभी तक राजस्थान को एक्सप्लोर नहीं किया है। तो मानसून में राजस्थान का ट्रैवल प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बरसात के मौसम में आप राजस्थान के खूबसूरत किलों और पिंक सिटी के साथ यहां के वर्ल्ड फेमस फूड को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आप मानसून में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं, तो फैमिली के साथ राजस्थान का टूर कर सकते हैं।

यूपी का आगरा और बनारस

Agra and Banaras
Agra and Banaras of UP

अगर आप ज्यादा गर्मी का बहाना बनाते हुए अभी तक ताजमहल और बनारस के घाट नही घूम पाए हैं। तो मानसून के सुहावने मौसम और बरसात में यूपी के आगरा और बनारस का प्लान बना सकते हैं। आगरा में स्थित ताजमहल को प्यार का प्रतीक माना जाता है, इस समय में आप अपने पार्टनर के साथ यहां रोमेंटिक समय बिता सकते हैं। वहीं….अगर आप ताजमहल को एक्सप्लोर कर चुके हैं। तो बनारस की गलियों को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं।

वॉटर बेबीज के लिए बढ़िया है गोवा

Goa
Goa

क्या आप जानते हैं…मानसून सीजन में बरसात के समय सभी समुद्र तट पहले से कई गुना ज्यादा आकर्षक और खूबसूरत नजर आने लगते हैं। ऐसे में अगर आप समुद्र तट प्रेमी या बीच पर्सन हैं। तो इस समय में आपके लिए गोवा सबसे बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। गोवा जून से सितंबर के दौरान काफी आकर्षक और खूबसूरत नजर
आता है। इस समय में आप अपने पार्टनर के साथ यहां बढ़िया रोमेंटिक समय बिता सकते हैं।

चेन्नई में करें शांत समुद्र को एक्सप्लोर

Chennai
Chennai

बरसात के मौसम में चेन्नई शहर को घूमने की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है। अगर आप इस मानसून सीजन बढ़िया सोलो ट्रिप पर जाकर नया एडवेंचर एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो चेन्नई का प्लान बना सकते हैं। आप चेन्नई जाकर यहां के बेहद खूबसूरत और शांत समुद्र तटों के साथ कई फेमस धार्मिक स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बरसात के मौसम में चेन्नई शहर काफी खूबसूरत नजर आता है, जिसे आप सोलो, फैमिली या दोस्तों के साथ विजिट कर सकते हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...