मानसून में पहाड़ नहीं इन मैदानी इलाकों का करें रूख, देखें खूबूसरत नज़ारे: Monsoon Trip Destination
Monsoon Trip Destination

Monsoon Trip Destination: पहाड़ों में घूमना सभी को पसंद होता है लेकिन मानसून के दौरान यहां पहाड़ दरकने की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में मानसून के दौरान पहाड़ों पर जाना थोड़ा खतरनाक हो सकता है। लेकिन बारिश में कही घूमने का प्लान बनाना यकीनन रोमांचक होता है। इसलिए बारिश में पहाड़ नहीं मैदानी इलाकों की तरफ रूख करना बेहतर हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको मैदानी इलाकों के कुछ ऐसे क्षेत्रों के बारे में बता रहे हैं जो बारिश के दौरान जन्नत की तरह नजर आते हैं। यहां न सिर्फ आप घूम सकते हैं बल्कि बारिश का भी भरपूर मज़ा ले सकते हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में-

Also read: मानसून के मौसम में घूमने लायक 7 राष्ट्रीय उद्यान: Monsoon Safari Destinations

उदयपुर, राजस्थान

Monsoon Trip Destination
Udaipur, Rajasthan

वैसे तो मानसून में राजस्थान के इलाकों को एक्स्प्लोर किया जा सकता है सभी की खूबसूरती अपने आप में खास दिखती है। लेकिन झीलों के शहर कहे जाने वाले उदयपुर की बात ही अलग है। बारिशों के दिनों में यहां की झीलों में ताजगी और उमग का अलग ही एहसास नजर आता है। बारिश के दिनों में यहां की हरियाली झीलों की खूबसरती को बढ़ा देती है। यहां आप सिटी पैलेस के पास की झील, फतेह सागर झील और पिछोला झील का लुफ्त उठा सकते हैं। बारिश के समय यहां की सड़कें और किले बहुत ही खूबसूरत नजर आते हैं।

लोनावला, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के हर हिस्से की खूबसूरती अपने आप में बेहद खास है। लोनावला एक मैदानी राज्य का बेहद मशहूर हिल स्टेशन है, जिसकी खूबसूरती मानसून के दौरान कई गुना बढ़ जाती है। क्योंकि बारिश के मौसम में ये शहर जीवंत हो उठता है। इसके तालाब पानी से लबालब भर जाते है तो वहीं सूखे झरने में जान आ जाती है। लोनावला प्रकृति की खूबसूरती का बेहतरीन उदाहरण है। पुणे और मुंबई के बीच पड़ने वाले इस शहर तक पहुंचने के रास्ते भी उतने ही खूबसूरत हैं जितना ये शहर।

चपोरा फोर्ट, गोवा

Chapora Fort, Goa
Chapora Fort, Goa

गोवा बीच प्रेमियों के बीच विदेशों तक मशहूर है। यहां न सिर्फ लोग बीच नाईट का मज़ा लेने आते हैं बल्कि कुछ ऐसी जगहे हैं जो बरसात में और खूबसूरत लगती हैं। चपोरा फोर्ट भी ऐसी जगह में शामिल है। बारिश के दौरान ये किला और किले से नजर आता समुद्र एक अलग ही दुनिया का एहसास कराता है। चपोरा फोर्ट से सिर्फ और सिर्फ विशाल नीले समुद्र की खूबसूरती नजर आती है।

कोवलम, केरल

बीच और नारियल के पेड़ों वाले केरल का समुद्री तट कोवलम मानसून में सबसे खूबसूरत नजर आता है। मानसून में ये जगह सैलानियों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। क्योंकि बारिश के समय यहां के मौसम में ठंडी हवाओं का दौर रहता है। बारिश के समय सड़क किनारे लगे ऊंचे-ऊंचे नारियल के पेड़ सड़क को रोमांच भरा बना देते है। इस दौरान आप समुद्र में तो नहीं जा सकते लेकिन बीच पर बैठकर अपने पार्टनर के साथ रोमांचक पलों को बिता सकते हैं।

चिल्का झील, उड़ीसा

Chilka Lake, Odisha
Chilka Lake, Odisha

मानसून के दौरान चिल्का झील का जलस्तर बढ़ जाता है। मानसून के दौरान इस जगह पर हरियाली बढ़ जाती है, जो इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। यहां आप डॉल्फिन और प्रवासी पक्षियों को देख सकते हैं। इसके अलावा यहां नौका की सवारी कर सकते हैं। मानसून में प्रवासी इस जगह सबसे ज्यादा रूख करते हैं। इसके अलावा चिल्का झील में फैले छोटे-छोटे द्वीप जादुई आकर्षण बिखेरतें है। अगर आप मानसून के दौरान उड़ीसा घूमने जा रहे हैं तो चिल्का झील आपकी प्राथमिकता होगी।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...