मानसून में सफारी का अनुभव
मानसून के समय तो इसकी सुंदरता और भी ज़्यादा निखर जाती है। इस जगह पर 100 से ज़्यादा राष्ट्रीय उद्यान हैं और हर एक का अपना अलग आकर्षण है।
Monsoon Safari Destinations: हमारे देश भारत में पर्यावरण और वन्यजीव विविधता की भरमार है, जिसकी वजह से यह प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग कहा जाता है। मानसून के समय तो इसकी सुंदरता और भी ज़्यादा निखर जाती है। इस जगह पर 100 से ज़्यादा राष्ट्रीय उद्यान हैं और हर एक का अपना अलग आकर्षण है। ये जानवरों को प्राकृतिक आवास देने के साथ घूमने और देखने वाले सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहते हैं।
Also read : Travel: भारत के ये राष्ट्रीय उद्यान मानसून के दौरान बंद रहेंगे
1. कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान

हिमालयी राज्य उत्तराखंड में स्थित कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान हमारे देश के शीर्ष राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। इस उद्यान को 1936 में ब्रिटिश बाघ शिकारी जिम कॉर्बेट द्वारा स्थापित किया गया था। यह भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान और एक प्रसिद्ध बाघ अभयारण्य भी है। इस जगह पर घूमने, जीव जंतु देखने के अलावा सफ़ारी का आनंद लिया जा सकता है।
2. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम

असम में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान हमारे देश भारत का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है जो लुप्तप्राय एक सींग वाले गैंडे का प्राकृतिक आवास है। इस जगह पर गैंडों के अलावा आप हाथी, भैंस और कई अन्य जानवर भी देख सकते हैं। ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित इस उद्यान में हाथी की सवारी करके या फिर पैदल घूम सकते हैं।
3. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान, पश्चिम बंगाल

मैंग्रोव जंगलों के बीच स्थित सुंदरबन नेशनल पार्क को अपनी अलहदा ख़ूबसूरती और शक्तिशाली रॉयल बंगाल टाइगर की वजह से जाना जाता है। इस उद्यान तक पहुंचने का एकमात्र साधन नाव है। लेकिन इस दौरान जो दृश्य देखने को मिलते हैं उसका अनुभव आप कभी नहीं भूल पाएँगे। इस जगह को साहसिक पर्यटन के लिए भी जाना जाता है।
4. गिर वन्यजीव अभयारण्य, गुजरात

गुजरात में स्थित गिर वन्यजीव अभयारण्य को अपनी ख़ूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक घर है। इस जगह पर आपको तेंदुए, चिंकारा, नीलगाय और सांभर हिरण जैसे जानवर भी देखने को मिलेंगे। इस जगह पर जीवों की 300 से भी कहीं ज़्यादा प्रजातियां पायी जाती हैं। यह पक्षियों को देखने के लिए भी आदर्श है।
5. रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान

राजस्थान में स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। यह अपने यहाँ पाए जाने वाले राजसी बाघों के लिए जाना जाता है। यह पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ अपने समृद्ध इतिहास के लिए भी जाना जाता है। बनास और चंबल नदी से घिरे इस पार्क में प्राचीन रणथंभौर किला भी स्थित है।
6. पेरियार राष्ट्रीय उद्यान, केरल

केरल में स्थित पेरियार नेशनल पार्क को अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। इस जगह पर जंगलों के बीच एक शानदार कृत्रिम झील भी बहती है, जो इसे कृत्रिम झील वाला एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान बनाती है। इस जगह पर आकर आप पश्चिमी घाट की ख़ूबसूरती का भी बहुत अच्छी तरह से दीदार कर सकते हैं।
7. मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान, तमिलनाडु

तमिलनाडु में स्थित मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक और केरल राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यह उद्यान अपने मनमोहक परिदृश्य के लिए जाना जाता है। इस जगह पर वनस्पतियों और जीवों के बीच बहुत ही ज़्यादा विविधता पायी जाती है। इस जगह पर आपको जीवों की सैकड़ों प्रजातियाँ देखने को मिलेंगी।
