हिमाचल प्रदेश के सोलंग वैली में लें प्रकृति का आनंद, जानिए कहां-कहां घूमें: Solang Valley Places
Solang Valley Places to Visit

देश की दर्शनीय जगहों में से एक सोलंग वैली

इस जगह पर पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग, पैराशूटिंग और घुड़सवारी से लेकर मिनी ओपन जीपों की सवारी तक कराई जाती है। जिसकी वजह से एडवेंचर के शौकीनों लोगों के लिए यह एक पसंदीदा जगह बन गई है।

Solang Valley Places: सोलांग घाटी हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल के तौर पर जाना जाता है। यह कुल्लू घाटी के शीर्ष पर स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत घाटी है। यही कारण है कि इस जगह पर हर साल हज़ारों की संख्या में पर्यटक आते और इस घाटी की प्राकृतिक ख़ूबसूरती और जैव विविधता को एंजोय करते हैं। इस जगह पर पहुँचना आसान है क्योंकि यह मनाली के मुख्य शहर से महज़ 15 किमी की दूरी पर ब्यास कुंड और सोलंग गाँव के बीच में स्थित और मनाली से रोहतांग दर्रे के लिए जाने वाले रास्ते में पड़ती है। सोलांग घाटी घूमने और अपने यहाँ होनी वाली पर्यटन संबंधित गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

इस जगह पर पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग, पैराशूटिंग और घुड़सवारी से लेकर मिनी ओपन जीपों की सवारी तक कराई जाती है। जिसकी वजह से एडवेंचर के शौकीनों लोगों के लिए यह एक पसंदीदा जगह बन गई है। सर्दियों के मौसम में जब यह घाटी पूरी तरह से बर्फ से ढक जाती है तो देश भर के पर्यटक इस जगह पर स्कीइंग के लिए आते है। सोलंग घाटी के ख़ूबसूरत ढलान और मनमोहक दृश्य पर्यटकों को सबसे ज़्यादा पसंद आते हैं।

सोलन घाटी और आसपास घूमने के लिए काफ़ी कुछ है। सोलांग घाटी घूमने के लिए आते हैं तो इन जगहों पर जाना बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए। 

रोहतांग दर्रा

Solang Valley Places
Solang Valley Places-Rohtang

सोलांग घाटी मनाली और रोहतांग दर्रा जाने वाली रोड पर ही पड़ती है इसलिए इस जगह पर पहुँचना आसान है। इस जगह पर पहुँचकर आप बर्फ से ढकी हिमालय की ख़ूबसूरत चोटियों, मोहक ग्लेशियर, चुनौतीपूर्ण जगहों, निर्झर बहती नदियों का विहंगम दृश्य देख सकते हैं। इस जगह पर पहुँचकर आप ख़ूबसूरत रास्तों में आने वाले परिदृश्यों के साथ साथ इस जगह पर पहुँचकर आसपास के नज़ारों को देख सकते हैं। इस जगह पर बॉलीवुड की तमाम लोकप्रिय फ़िल्मों जैसे कि हाईवे, ये जवानी है दीवानी, जब वी मेट आदि की शूटिंग हो चुकी है। 

मनु मंदिर

Manu Mandir
Manu Mandir

हिमाचल प्रदेश में स्थित मनु मंदिर देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह पुरानी मनाली क्षेत्र में स्थित सोलांग घाटी का एक प्रमुख मंदिर है जिसके प्रति लोगों के मन में असीम श्रद्धा है। जिसकी वजह से इस जगह पर हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटकों आते हैं। ऋषि मनु को समर्पित इस मंदिर के प्रति लोगों के मन में बहुत ही अगाध श्रद्धा है और स्थानीय लोगों के द्वारा यह बहुत ही पवित्र माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मनु को मानव जाति के प्रवर्तक के तौर पर देखा जाता है। 

हिडिम्बा देवी मंदिर

Hadimba Devi Temple
Hadimba Devi Temple

हिमाचल प्रदेश राज्य के मनाली में स्थित हिडिम्बा देवी मंदिर के प्रति लोगों की अगाध आस्था है। भीम की पत्नी हिडिम्बी देवी को समर्पित यह एक प्राचीन गुफा मंदिर है और मनाली के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में गिना जाता है। मनाली अथवा सोलांग घाटी आने वाले पर्यटक इस मंदिर की चार मंजिला संरचना को देखने के लिए ज़रूर आते हैं और जंगलों के बीचोंबीच स्थित इस मंदिर की शांति और आसपास के वातावरण को भरपूर एंजोय करते हैं। इस मंदिर में देवी की कोई मूर्ति नहीं है, यहाँ हिडिम्बा देवी के पदचिह्नों की पूजा की जाती है।

वन विहार नेशनल पार्क

Van Vihar National Park
Van Vihar National Park

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय परतन स्थलों में आता है। यह एक ऐसा पार्क है जो पूरी तरह से अपने प्राकृतिक वातावरण और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आकर आप जीव जंतुओं की सैकड़ों प्रजातियों को देखने के साथ साथ इस जगह पर पाई जाने वाली वनस्पतियों के बारे में भी जान सकते हैं। इस जगह पर आपको घूमने के दौरान तरह तरह के पक्षी भी दिख जाएँगे। अगर आपको शुद्ध और शांत वातावरण पसं है तो यह जगह आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।  

रघुनाथ मंदिर

Raghunath Mandir
Raghunath Mandir

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित भगवान रघुनाथ जी मंदिर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है। यही कारण है कि इस जगह पर हर साल हज़ारों की संख्या में सैलानी आते हैं। इस मंदिर के प्रति लोगों में श्रद्धा और आस्था का जो भाव है वह अतुलनीय है। इसका इसी बात से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि कुल्लू का ऐतिहासिक दशहरा बिना उनके आगमन के शुरू नहीं होता है। यह एक ऐसा उत्सव है जिस दौरान भगवान रघुनाथ के दर्शन के लिए  देश के कोने कोने से लोग आते हैं। इस दौरान भगवान रघुनाथ जी की रथ यात्रा भी निकलती है जिसके साक्षी उनके लाखों-करोड़ों भक्त बनते हैं। 

सोलांग घाटी में क्या करें? 

सोलांग घाटी में पर्यटन के साथ साथ पर्यटक गतिविधियाँ भी ख़ूब होती हैं। इस जगह पर बहुत सारे साहसिक खेलों का आयोजन होता है। ख़ासकर, सर्दियों के मौसम में इन सबका चार्म कुछ अलग ही होता है। इस जगह पर आते हैं तो पैराग्लाइडिंग, जॉर्बिंग और नेचर वॉक का मजा लेना तो बनता ही है। साथ ही साथ आप इस जगह पर आकर स्कीइंग और स्नोफॉल का मजा भी ले सकते हैं। 

पैराग्लाइडिंग

Solang Valley Places-Paragliding

सोलांग घाटी में होने वाली पैराग्लाइडिंग के दौरान आप आसमान से इस जगह के बेहद सुंदर नजारों को देखने का मज़ा ले सकते हैं। इस जगह पर पैराग्लाइडिंग करना बाकी जगहों के मुक़ाबले थोड़ा ज़्यादा सहूलियत भरा है क्योंकि इस जगह पर दो बेस्ट जंप स्टेशन हैं। एक जम्प कुछ नीचे है तो दूसरा काफी ऊपर। ऐसे में अगर पहली बार इस गेम का अनुभव लेने जा रहे हैं तो आपको डरने की की ज़रूरत नहीं है।

सोलंग वैली रोप-वे

Solang Valley Places-Rope Way

रोप-वे की सवारी करते हुए आसमान की ऊंचाई से घाटी की सुंदरता को निहारने का अपना एक अलहदा मजा है। इस घाटी में आकर सोलंग वैली रोप-वे के ज़रिए इस आनंद की अनुभूति आप शानदार तरीके से कर सकते हैं। इसके लिए आपको सोलांग घाटी में सबसे पहले पैराग्लाइडिंग करके हाई जंप स्टेशन पर पहुंचना होगा। इस के बाद इस जगह से रोप-वे की सवारी का लुत्फ़ लिया जा सकता है।

जॉर्बिंग 

Solang Valley Places-Zorbing

जॉर्बिंग करने का एक अलहदा मज़ा होता है पर यह एक बहुत ही अनोखी ऐक्टिविटी है। इस खेल का मज़ा लेना चाहते हैं तो आपको एक पारदर्शी गुब्बारे के अंदर बंद कर के बेल्ट से बाँध दिया जाता है। ग़ुब्बारा पारदर्शी होता है जिसकी वजह से आप बाहर की तरफ देख सकते हैं। फिर ऊंचाई से ढलान की तरफ बने समतल घास के मैदान में हल्के से पुश करके छोड़ दिया जाता है। लुढ़कते हुए ग़ुब्बारे के साथ ख़ुद के संतुलन को बनाना और लुढ़कना बहुत ही मज़ा देता है। 

क्वाड मोटर साइक्लिंग

Solang Valley Places -Quad Motor Cycling

सोलंग घाटी में में ऑल-टेरेन व्हीकल या एटीवी की सवारी करना पर्यटकों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आता है। आप भी अगर करना चाहते हैं तो यह बहुत ही मजेदार अनुभव होगा। आपको बता दूँ कि यह आमतौर पर एक तीन-पहिया और चार-पहिया वाहन होते हैं जिसके द्वारा पहाड़ी एरिया में सवारी करना होता है। अगर आप प्रशिक्षित ड्राइवर हैं तो कोई बात नहीं अन्यथा ड्राइवर के साथ लुत्फ उठाने का विकल्प चुन सकते हैं। 

कैंपिंग

Solang Valley Places Camping

साहसिक पर्यटन के शौक़ीन लोगों के तमाम शग़ल होते हैं, जिनमें से एक कैम्पिंग भी है। इसीलिए कहा जाता है कि पहाड़ पर आकर कैंपिंग नहीं किया तो भला क्या ही किया। सोलांग घाटी आपको इस चीज़ का बहुत ही ख़ूबसूरत विकल्प देती है। इस घाटी के हरे भरे प्राकृतिक वातावरण में बस आपको एक सुरक्षित जगह का चयन करना होगा और हरी-भरी घास के मैदानों पर तंबू लगाकर अपना छोटा सा आशियाना बना लेना है। कैम्पिंग के दौरान आप कैंप फायर, लाइव म्यूजिक और लजीज व्यंजनों का मज़ा ले सकते हैं।

Leave a comment