स्किन को ऑयली बना रही है मानसून की चिपचिप, तो इस्तेमाल करें रिफ्रेशिंग टोनर: Refreshing Toner for Monsoon
Tips To Make Toner At Home

Refreshing Toner For Monsoon : मानसून सीजन में लगातार बरसात के कारण वातावरण में ह्यूमिडिटी या नमी बैठ जाती है। जिसके कारण स्किन ऑयली और चिपचिपी महसूस होने लगती है। इस मौसम में ऑयली चिपचिपी स्किन चेहरे पर डलनेस और इरिटेशन के साथ-साथ स्किन से जुड़ी कई समस्याएं जैसे छोटे छोटे दाने और पिंपल्स आदि भी लेकर आ सकती है। ऐसे में स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार स्किन केयर रूटीन में डीप क्लीनिंग और रिफ्रेशिंग फेस टोनर का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए मानसून स्पेशल DIY रिफ्रेशिंग फेस टोनर को घर पर तैयार करने से लेकर इस्तेमाल करने तक सभी जरूरी टिप्स लेकर आए हैं। आइए जानते हैं,

Read More : स्किन को टाइट और ब्राइट बना देगा ये DIY एग फेस मास्क, फाइन लाइंस और झुर्रियों की कर देगा छुट्टी: Egg Face Mask for Skin Tightening

मानसून में चिपचिपी ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाएगा ये होममेड रिफ्रेशिंग टोनर : Refreshing Toner For Monsoon

रिफ्रेशिंग ग्रीन फेस टोनर

Refreshing Toner for Monsoon
Green Face Toner

मानसून रिफ्रेशिंग ग्रीन टोनर को तैयार करने के लिए आपको केवल 2 इंग्रिडिएंट्स एलोवेरा जेल और ग्रीन टी की जरूरत है। एलोवेरा जेल में कई एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ कई स्किन प्रॉब्लम्स से निजात दिलाने में भी मददगार है। और ग्रीन टी में कूलिंग और सूदिंग प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं, जो स्किन इरीटेशन और रेडनेस के लिए बेहतरीन है।

ऐसे करें एलोवेरा ग्रीन टी टोनर तैयार

  1. ग्रीन फेस टोनर तैयार करने के लिए एक कप ग्रीन टी को अच्छे से उबालकर ठंडा कर लें।
  2. ठंडी की हुई ग्रीन टी को छानकर उसमें 4 से 5 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  3. तैयार किये हुए एलोवेरा जेल और ग्रीन टी के मिक्सचर को एक स्प्रे बॉटल में डालकर एक हफ्ते के लिए स्टोर कर लें।
  4. टोनर को साफ चेहरे पर अप्लाई करने के 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें। और लाइट मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।

रिफ्रेशिंग रोज फेस टोनर

Refreshing Rose Face Toner
Refreshing Rose Face Toner

मानसून सीजन में स्किन पर चिपचिपाहट और एक्स्ट्रा ऑयली स्किन महसूस होना स्वाभाविक है।
ऐसे में स्किन एक्सपर्ट्स चेहरे पर गुलाब जल अप्लाई करने और ग्रीन रिफ्रेशिंग खीरे खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऑयली और चिपचिपी स्किन से छुटकारा पाना चाहती हैं। तो रोज वाटर और खीरे का इस्तेमाल कर रिफ्रेशिंग टोनर तैयार कर सकती हैं।

ऐसे करें रोज रिफ्रेशिंग टोनर तैयार

  1. मानसून सीजन स्पेशल गुलाब जल और खीरे का टोनर तैयार करने के लिए आपको एक फ्रेश खीरा अच्छे से साफ करने के बाद उसका जूस निकाल लेना है।
  2. खीरे का जूस निकालने के बाद लगभग आधा कप जूस को एक एयर टाइट कंटेनर या स्प्रे बॉटल में डाल लेना है।
  3. आधा कप फ्रेश खीरे की जूस में आधा कप रोज वाटर यानी गुलाब जल डालकर उसे अच्छे से मिक्स करके स्टोर लेना है। और आपका रिफ्रेशिंग टोनर एकदम तैयार हो चुका है।

मानसून स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये जरूरी स्टेप्स

Monsoon Skin Care
Include these important steps in your monsoon skin care routine.
  1. मानसून में चेहरा डल महसूस लगने लगता है, जिसके लिए आपको सोप फ्री माइल्ड क्लींजर का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  2. चेहरे को क्लीन करने के बाद हफ्ते में कम से कम दो या तीन बार होममेड राइस या कॉफी स्क्रब से स्किन को एक्सफोलिएट करना न भूलें।
  3. मानसून में स्किन को नेचुरली ग्लोइंग और रेडिएंट बनाए रखने के लिए रिफ्रेशिंग टोनर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप ऊपर दिये गए DIY फेशियल टोनर को स्प्रे करके या कॉटन की मदद से चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...