खीरे की मदद से घर पर बनाएं ये फेस टोनर, दिखेगा चेहरे पर ग्लो: Cucumber Toner
Cucumber Toner

Cucumber Toner: हर महिला के लिए अपनी स्किन की देखभाल करना बहुत ही जरूरी है। स्किन की देखभाल के लिए हर कोई एक अलग स्किन केयर रूटीन को फॉलो करता है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी भी स्किन ग्लोइंग हो, तो इसके लिए स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में फेस टोनर आपके काफी काम आ सकता है।

यह भी देखें-पुरानी ब्रा को फेंके नहीं इस तरह करें इस्तेमाल, जानें ये गजब के हैक्‍स: BRA Hacks

ऐसे तो बाजार में कई तरह के कैमिकल बेस टोनर आपको मिल जाएंगे। वहीं अगर आप कैमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करना पसंद नहीं करती हैं, तो आप घर पर भी आसान तरीके से टोनर तैयार कर सकती हैं।

खीरे की मदद से बने टोनर को आप अपनी स्किन को निखारने के लिए कर सकती हैं। आइए आज हम आपको खीरे के ऐसे ही टोनर के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप अपनी स्किन को हाइड्रेट रख सकती हैं।

खीरा और गुलाब जल टोनर

Cucumber Toner
Cucumber and Rose Water Toner

खीरा और गुलाब जल का टोनर बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस कर लें और इसका रस अलग कर लें। खीरे के रस में गुलाब जल को मिक्स कर लें। अब इसे एक स्प्रे बॉटल में भरकर फ्रिज में स्टोर करें। इसे आप रोजाना अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

खीरा और ग्रीन टी का टोनर

खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने का काम करते हैं। इसे त्वचा में नमी बनी रहती है। इस टोनर को बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को पीस लें और उसका रस निकालकर अलग कर लें। इसके बाद इसमें ग्रीन टी और नींबू का रस मिला लें। इसे एक साफ बॉटल में भर लें और फ्रिज में स्टोर करें। इसे आप रोजाना चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं।

खीरा और एलोवेरा का टोनर

खीरा और एलोवेरा का टोनर
Cucumber and Aloe Vera Toner

एलोवेरा को स्किन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है। ये त्वचा के रूखेपन को कम करने में मदद करता है। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को पोषण देने का काम करते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को पीस लें और उसका रस निकालकर अलग कर लें। इसके रस में एलोवेरा जेल को मिक्स कर लें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके टोनर बनाएं। इसे एक स्प्रे बॉटल में डालकर फ्रिज में स्टोर करें। इसे आप चेहरे पर स्प्रे करके या फिर कॉटन की मदद से भी लगा सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • टोनर का इस्तेमाल आप रोजाना अपना स्किन केयर करते हुए कर सकते हैं।
  • इसे आप रात को सोते समय भी स्किन पर लगाकर सो सकते हैं।

खीरे का टोनर लगाने के फायदे

Benefits of applying cucumber toner
Benefits of applying cucumber toner
  • खीरे का टोनर लगाने से स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज होती है।
  • गर्मियों में खीरे का टोनर लगाने से डार्क सर्कल, टैनिंग और चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में भी मदद मिलती है।
  • इसके इस्तेमाल से स्किन के पीएच लेवल मेंटेन करने में मदद मिलती है।
  • ये आपकी त्वचा पर निखार लाने का भी काम करता है।
  • खीरे के टोनर के इस्तेमाल से आपकी स्किन को ठंडक मिलती है।