स्किन को टाइट और ब्राइट बना देगा ये DIY एग फेस मास्क, फाइन लाइंस और झुर्रियों की कर देगा छुट्टी: Egg Face Mask for Skin Tightening
Egg Face Mask for Skin Tightening

Egg Face Mask for Skin Tightening: प्रोटीन के लिए सबसे अच्छा आहार अंडा (Egg) माना जाता है। इसका सेवन करने से आपकी सेहत अच्छी रहती है। क्योंकि इसमें कई तरह के खनिज, जैसे मैग्नीशियम, कैल्शियम, और विटामिन के साथ-साथ फोलेट मौजूद होते हैं। सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि हमारी स्किन के लिए भी अंडा बहुत फायदेमंद होता है। अंडे का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे में नई जान डाल सकते हैं। अंडे में पाए जाने वाला प्रोटीन और एल्बुमिन से चेहरा टोन होता है।

अंडे के सफेद हिस्से से बनाए गए फेस मास्क का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे की झुरियों को कम करने के साथ ही चेहरे की ढीली त्वचा को टाइट कर सकते हैं। अगर बढ़ती उम्र की वजह से आपकी त्वचा ढीली हो रही हो तो घर पर ही DIY Egg फेस मास्क बनाकर इसको अप्लाई करके आप अपनी स्किन टाइट कर सकते हैं।

Egg Face Mask for Skin Tightening
egg benefits for skin
  • अंडा हमारे त्वचा को ठंडा रखता है और अंडे का फेस मास्क लगाने से चेहरे की रेडनेस और स्वेलिंग खत्म होती है।
  • अगर आप ओपन पोर्स से परेशान है तो अंडे के फेस मास्क (Egg White face mask) का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे के बड़े रोमछिद्र छोटे होने लगेंगे और हफ्ते दो बार इसे लगाने से आपके चेहरे की त्वचा में कसाव आएगा ।
  • एग फेस मास्क का इस्तेमाल करने से आपकी बढ़ती उम्र का पता नहीं चलेगा। इसे लगाने से आपके चेहरे की झुर्रियां फाइन लाइंस और रिंकल्स धीरे-धीरे हल्के होने लगेंगे।
  • अगर आपकी ड्राई स्किन है तो अंडा आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए और प्रोटीन पाया जाता है, जो त्वचा को पोषण देता है। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार आता है।
  • चेहरे पर अंडा लगाने से चेहरे पर होने वाले एक्ने और पिंपल की समस्या दूर होती है। अंडे में बैक्टीरिया को खत्म करने वाले तत्व पाए जाते हैं, जिससे इन्फेक्शन की समस्या नहीं होती है।

1 अंडे का सफेद हिस्सा
1 नींबू
1 चम्मच शहद

How to Make an Egg Facial Mask
How to Make an Egg Facial Mask

एग व्हाइट फेस मास्क बनाने के लिए एक अंडे को फोड़ कर उसमें से अंडे का सफेद हिस्सा अलग कर लें और पीला हिस्सा या तो फेंक दे या इस्तेमाल करना हो तो रख दें। अंडे के सफेद हिस्से में एक नींबू को काटकर उसका रस मिलाएं। नींबू का रस ऑयली फेस वालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह तेल के नियंत्रण में कारगर होता है।

इसके बाद अब इसमें चेहरे को मॉइश्चराइज करने के लिए एक चम्मच शहद डाल दें। शहद आपके चेहरे की नमी को बनाकर रखेगा। इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाकर रख दें। इस फेस मास्क को चेहरे पर अप्लाई करने से पहले चेहरे को अच्छे से धो लें।

धोने के बाद चेहरे को अच्छे से टॉवल से सुखाएं और इस पर एग फेस मास्क को उंगलियों से अप्लाई करें। 15 से 20 मिनट बाद यह फेस मास्क सूख जाएगा इसे गुनगुने पानी से की मदद से धो लें। धोने के बाद चेहरे पर गुलाब जल या फिर मॉइश्चराइजर लगाएं।इससे आपका चेहरा मॉइश्चराइज रहेगा। इस फेस मास्क को लगाने से आपके चेहरे की ढीली त्वचा टाइट होगी और आप अपनी उम्र से काफी छोटे नजर आएंगे।