Places To Visit In Monsoon: घूमने के लिए अगर सबसे बेस्ट मौसम की बात की जाए, तो वो है मानसून की महीना। इस सुहावने मौसम में घूमने का अपना ही एक अलग मजा है। अगर आप भी गर्मी से परेशान हो चुके हैं और अब कहीं घूमने की चाहत रखते हैं, तो आज ही अपने बैग्स को पैक करके इंडिया के बेस्ट प्लेसेस को एक्सप्लोर करें। बरसात के सीजन में घूमने के लिए आप भारत के कई खूबसूरत राज्यों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इस सीजन में कुछ लोग पहाड़ों का मजा लेना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इस सीजन में बीच के किनारे जाना ज्यादा पसंद करते हैं। इस महीने में दक्षिण भारत का मौसम सबसे कमाल का होता है। अगर आपका भी घूमने का मन हो रहा है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप मानसून में मजे के साथ घूम सकते हैं।
कर्नाटक में लें घूमने का मजा

अगर आप नेचर के करीब जाना चाहते हैं, तो आप कर्नाटक का रुख कर सकते हैं। यहां आप हरे-भरे पहाड़ों के बीच बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। यहां लोग मानसून का मजा लेने के दूर-दूर से आते हैं। यहां कूर्ग और गोकर्ण में बरसात के बीच खो जाएंगे।
तमिलनाडु में घूमें
बरसात के मौसम में घूमने के लिए घूमने के लिए तमिलनाडु बहुत ही शानदार जगह है। इस सीजन में यहां भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। एक बार इस जगह का दीदार करने के बाद आप यहां बार-बार आना चाहेंगे। यहां आप ऊटी, चेन्नई, कुन्नूर की कई जगहों पर घूम सकते हैं। यहां पर आपको लुभावने चाय और कॉफी के बागान देखने को मिल जाएंगे। यहां आप अपने लिए फार्म फ्रेश चायपत्ती भी खरीद सकते हैं।
केरल में बरसात का मजा

अगर उत्तर भारत की गर्मी से आप भी परेशान हो चुके हैं, तो आपको केरल घूमने के बारे में सोचना चाहिए। केरल में कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां आप बरसात का असली मजा ले सकेंगे। हिल स्टेशन्स पर बारिश देखने का आनंद एक बार आपको जीवन में जरूर लेना चाहिए। केरल में आप अल्लेपी, मुन्नार और वायनाड जैसी कई खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। वायनाड में आप झरना और बैक वाटर देख सकते हैं।
मेघालय में घूमें
भारत में अगर कहीं सबसे ज्यादा बारिश होती है, तो वो है मेघालय। भारी बारिश होने की वजह से ही इस जगह का नाम मेघालय है। इस राज्य में आपको हर तरह बहुत ही खूबसूरत हरियाली नजर आएगी। मानसून में घूमने के लिए इससे बेस्ट कोई राज्य हो ही नहीं सकता। शिलांग को पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। ऐसे में आप को भी अपनी ट्रेवल लिस्ट में मेघालय को शामिल कर सकते हैं।
यह भी देखें-ब्लाउज के ये फैंसी डिजाइंस हैं कमाल, आप भी जरूर करें ट्राई: Fancy Blouse Design
गोवा है शानदार

मौज-मस्ती के लिए जाना जाने वाला राज्य गोवा मानसून के सीजन में घूमने के लिए बेस्ट है। ट्रेकिंग, हेरिटेज टूर, शॉपिंग, बर्डवॉचिंग करने के लिए गोवा से बेस्ट कोई जगह हो ही नहीं सकती। बारिश में बीच यहां आपको रोड-ट्रिपिंग का मजा एक बार जरूर लेना चाहिए।
