checking blood sugar with machine
Blood Sugar

Summary: ये 4 चीजें आटा गूंथते समय मिक्स कर ले, ब्लड शुगर हो जाएगा पूरी तरह से कम

Blood Sugar Control : शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आटे में कुछ चीजों को मिक्स करके रोटी बनाकर खाएं। इससे काफी लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं किस तरह करें रोटी तैयार?

Blood Sugar Control: डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर लेवल हाई होना काफी कॉमन है। यदि इसका इलाज न किया जाए, तो क्रोनिक हाइपरग्लाइसीमिया डायबिटीज की जटिलताओं को जन्म दे सकता है, जिसकी वजह से तंत्रिका क्षति, नेत्र रोग और गुर्दे डैमेज इत्यादि का खतरा रहता है। इसलिए ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो खानपान पर अधिक ध्यान दें। सही खानपान की मदद से आप अपने शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आज इस लेख में हम ऐसी चीज़ें बताएंगे जिससे आप अपने शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सहजन की पत्तियों को आटे में गूंथकर रोटी तैयार करके खाएं। दरअसल, मोरिंगा की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, फ्री रेडिकल्स को हटाने में मददगार होते हैं। इसके अलावा यह ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करते हैं, जो डायबिटीज रोगियों के लिए काफी प्रभावी हो सकता है।

fenugreek in a a bowl with spoon on wooden plate from beside green leaves
fenugreek

शरीर में ब्लड शुगर लेवल को घटाने के लिए आटा गूंथते समय इसमें मेथी का दाना डाल लें। इस आटे से बनी रोटी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। मेथी के दानों में एंटी-डायबिटीक गुण होता है, जो शुगर लेवल को मेंटेन कर सकता है। अगर आप शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसका सेवन जरूर करें।

अजवाइन के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शुगर लेवल को कम कर सकते हैं। आप इस पत्ते को आटे में गूंथकर रोटी तैयार करके खाएं। इस रोटी का सेवन करने से शरीर में शुगर लेवल कम हो सकता है। साथ ही यह कई अन्य तरह की समस्याओं को दूर कर सकता है।

Karela Juice in a glass with some pieces on platform
Karela Juice

ब्लड शुगर लेवल को घटाने के लिए करेले का जूस काफी हद तक फायदेमंद होता है। इसका सेवन आप डायरेक्ट कर सकते हैं। इसके अलाव आटे में करेले को कद्दूकस करके या फिर इसका जूस डालकर रोटी तैयार करें। इस रोटी का सेवन करने से शरीर में शुगर लेवल मेंटेन रहता है।

शरीर में शुगर लेवल मेंटेन करने के लिए आप इन आसान तरीकों से बनी रोटी का सेवन कर सकते हैं। यह काफी प्रभावी हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्थिति काफी गंभीर है, तो अपने आहार में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...