तेजी से ब्लड शुगर कंट्रोल कर सकती हैं ये 5 सब्जियां, रोजाना डाइट में करें शामिल
Vegetables for blood Sugar : ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए आप कुछ सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं हेल्दी सब्जियों की लिस्ट-
Vegetables for Blood Sugar : क्या आप हाई ब्लड शुगर लेवल से परेशान हैं? अगर हां, तो अपने खानपान में बदलाव जरूर कर लें। जी हां, डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपने खानपान में बदलाव की बेहद जरूरत होती है। मुख्य रूप से ऐसी सब्जियों का चुनाव करें, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। साथ ही फाइबर का समृद्ध सोर्स हों। इस तरह की सब्जियों को खाने से आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कम हो सकता है। आइए जानते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए किस तरह की सब्जियों का चुनाव करें।
Also read: कटहल में छिपा है सेहत का भंडार, जानें इसके फायदे
करेले का करें सेवन

करेले का सेवन करना हर किसी को पसंद नहीं होता है, लेकिन अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है तो करेले का सेवन जरूर करें। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। यह शरीर में इंसुलिन के स्तर को भी घटा सकता है। साथ ही फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है।
भिंडी है फायदेमंद

भिंडी जिसे ओकरा या भिंडी के नाम से भी जाना जाता है। यह फाइबर से भरपूर होता है, इसमें ऐसे यौगिक होते हैं जो पाचन तंत्र में शर्करा के अवशोषण को धीमा कर सकते हैं। यह ब्लड शर्करा के स्तर को स्थिर करने और अचानक शर्करा के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।
ब्रोकली का करें सेवन
ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है, जिसमें कैलोरी काफी कम होती है। साथ ही यह उच्च फाइबर वाली क्रूसिफेरस सब्जी है, जो विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है। यह समग्र स्वास्थ्य और चयापचय को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके अलावा, ब्रोकली में उच्च एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्वाभाविक रूप से आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है।

पालक खाएं
पालक में आयरन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर रूप से होता है, जो इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह फाइबर का काफी अच्छा स्रोत है, जो ब्लड शर्करा को कंट्रोल करने में काफी हद तक सहायक हो सकता है।

केल है प्रभावी
केल एक पोषक तत्वों से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसमें कैलोरी काफी कम होती है। साथ ही इसमें फाइबर काफी ज्यादा होता है। इसके अलावा केल में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं।
