Benefits of Eating Walnuts in the Morning
Benefits of Eating Walnuts in the Morning

बढ़ते ब्लड शुगर में खाएं ये 5 तरह की उबली हुई सब्जियां, डायबिटीज रहेगी कंट्रोल

Boiled Vegetables for Blood Sugar : शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप उबली हुई सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ सब्जियों की लिस्ट-

Boiled Vegetables for Blood Sugar: आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं, जिसमें न सिर्फ वजन बढ़ना शामिल है बल्कि डायबिटीज, थायराइड जैसी बीमारियां भी शामिल है। डायबिटीज की वजह से लोगों को अन्य कई तरह की बीमारियां होने की संभावना रहती है। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपने डाइट पर ध्यान दें। आहार में कई तरह के बदलाव करके डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। मुख्य रूप से उबली हुई सब्जियों का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाली उबली सब्जियां कौन सी हैं?

Also read : डायबिटीज को कंट्रोल करने के इन फलों को खाएं छिलके के साथ

शरीर में हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए उबली हुई कद्दू का सेवन करें। इससे आपके शरीर में कई तरह की परेशानियां कम होती हैं। साथ ही यह वजन को घटाने में मदद कर सकता है। अगर आप बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, को कद्दू को नियमित रूप से उबालकर खाएं। इससे शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।

Boiled Vegetables for Blood Sugar
Boiled Vegetables for Blood Sugar-Cauliflowers Credit: Istock

शरीर के बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप उबली हुई फूलगोभी का सेवन करें। दरअसल, फूलगोभी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो ब्लड शुगर को घटा सकता है। इससे डायबिटीज के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

Bitter Gourd
Bitter Gourd

डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को अपने आहार में उबले हुए करेले को शामिल करना चाहिए। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होता है, जो ब्लड को डिटॉक्सिफाई किया जा सकता है। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में प्रभावी माना जा सकता है। इससे डायबिटीज के स्तर को भी घटाया जा सकता है।

eat boiled green beans
eat boiled green beans

शरीर में बढ़ते शुगर लेवल को कम करने के लिए हरी फलियों का सेवन करें। हरी फलियों के सेवन से ब्लड शुगर का स्तर कम होता है। साथ ही यह डायबिटीज की जटिलाओं को कम कर सकता है। इससे शरीर की गंदगी को बाहर करने में मदद मिलती है। साथ ही वेट लॉस और थायराइड जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को कम किया जा सकता है।

Bottle Gourd
Bottle Gourd

लौकी को उबालकर खाने से न सिर्फ बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि यह बढ़ते ब्लड शुगर को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इससे डायबिटीज की परेशानी को घटाया जा सकता है। साथ ही लौकी का जूस कब्ज और अपच को भी दूर कर सकता है। अगर आप डायबिटीज के लक्षणों को कम करना चाहते हैं, तो उबली हुई लौकी का सेवन करें।

शरीर के बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप इन उबली हुई सब्जियों का सेवन करें। इससे काफी फायदा हो सकता है। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की परेशानी है, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की सलाहनुसार ही अपने आहार में बदलाव करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...