Best Homemade Facial for Instant Glow: त्यौहार के मौके पर हर कोई खास दिखना चाहता है विशेष रूप से महिलाएं अपने कपड़े और लुक्स को लेकर ज्यादा उत्साहित रहती हैं। जल्द ही ईद आने वाली है और इस मौके पर अगर आप चमकती दमकती त्वचा पाना चाहती है लेकिन आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप घर पर बड़ी आसानी से पार्लर जैसा फेशियल कर सकती हैं। यहां हम आपको कुछ नेचुरल चीजों से फेशियल करने का तरीका बताएंगे। इससे आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आ जाएगा और आपका चेहरा बिल्कुल चांद की तरह चमकने लगेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह से आप बिना पार्लर जाए घर पर ही चांद जैसा निखार पा सकती हैं।
चेहरे को क्लीन करें

फेशियल शुरू करने से पहले आप सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफर कर लें। इससे आपका फेशियल स्किन के अंदर तक जाकर उसे रिपेयर करेगा। चेहरे को साफ करने के लिए आप पहले उसे पानी से धो लें। फिर नींबू के रस में शहद मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद हल्के गीले चेहरे पर इस मिक्स को लगाएं। थोड़ी देर हल्के हाथों से चेहरे को मले और फिर पानी से धो लें।
होममेड स्क्रब
अक्सर हम चेहरे को क्लीन करने के लिए बाजार से स्क्रब खरीदते हैं लेकिन आप चाहें तो घर पर ही कुछ नेचुरल चीजों से स्क्रब बना सकती हैं। स्क्रब से स्किन पर जमे डेड सेल्स हट जाते हैं और चेहरा साफ दिखने लगता है। घर पर स्क्रब बनाने के लिए आप एक चम्मच कॉफी पाउडर में आधा चम्मच पीसी हुई चीनी और एक चम्मच ऑलिव ऑयल और दो तीन बूंद गर्म पानी मिक्स कर लें। इस मिश्रण को आप उंगलियों की मदद से सर्कुलर मोशन में चेहरे पर लगाएं। कम से कम 5 मिनट तक अच्छी तरह से मसाज करने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें।
2 से 3 मिनट स्टीम लें
फेशियल करते समय स्टीम लेना बेहद जरूरी होता है। इससे रोमछिद्र खुल जाते हैं और उनमें फंसी गंदगी आसानी से बाहर निकल आती है। स्टीम लेने के लिए आप किसी भी बड़े बर्तन या स्टीमर में पानी उबाल लें और उसमें ग्रीन टी डाल दें। फिर 2 से 3 मिनट तक भाप लें। ग्रीन टी में एंटीइंफ्लेमेरी गुण मौजूद होते हैं जो मुहांसे और एक्ने की समस्या को कम करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीएजिंग गुण पाए जाते हैं जो झुर्रियों और उम्र बढ़ने के साथ होने वाले स्किन की समस्याओं को कम करते हैं।
मास्क लगाएं
अगले स्टेप से पहले आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे रोमछिद्रों की गंदगी बाहर निकल जाएगी और पोर्स बंद हो जाएंगे। फेशियल के दौरान पोर्स में कसाव लाने के लिए मास्क का प्रयोग किया जाता है। इस मास्क को बनाने के लिए आप एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच शहद, चुटकी पर हल्दी और आठ से दस बूंद कच्चा दूध एक साथ मिक्स कर लें। फिर इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और कम से कम 15 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद पानी से साफ कर लें।
