यूं तो दही के अनगिनत फायदे जगजाहिर हैं, लेकिन क्या आपको पता है दही को किस चीज के साथ खाना चाहिए और किसके साथ नहीं खाना चाहिए? हम खाने में एक साथ कई चीजें खाना पसंद करते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ फ़ूड कॉम्बिनेशन फायदे की बजाय नुकसानदेह साबित हो जाते हैं। दही के साथ किए गए गलत कॉम्बिनेशन से हमारे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इस बारे में आयुर्वेद में काफी जानकारी दी गई है कि दही के साथ किस चीज का सेवन नहीं करना चाहिए और क्यों : 

दही के साथ दूध को कहें न

दही और दूध दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। दोनों को मिक्स करने से बनने वाला खाना खराब हो जाता है। जिससे बॉडी में एसिडिटी बढ़ती है, अपच व उलटी जैसी समस्या जन्म ले लेती है।

दही और फ्रूट्स एक साथ न लें

दही में अलग एंजाइम होते हैं और फलों में अलग। इस वजह से वे पच नहीं पाते, इसलिए दही के साथ फलों का कॉम्बिनेशन एकदम गलत है। कभी-कभार स्वाद के लिए फ्रूट रायता ले सकते हैं, लेकिन जितना हो सके इसे खाने से बचना चाहिए। खासतौर पर खट्टे फल दही के साथ नहीं खाने चाहिए। जैसे लोग पाइनएप्पल रायता बहुत खाते हैं, जो कि सेहत के लिए एकदम भी उचित नहीं है।

दही के साथ क्‍या न खाएं

दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसे गर्म चीज के साथ नहीं लेना चाहिए। उसी तरह नॉन-वेज की तासीर काफी गर्म होती है, उसे दही के साथ कभी कंबाइन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद की माने तो पूरी या पराठे जैसी तली-भुनी चीजों के साथ भी दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि दही फैट की पाचनक्रिया को प्रभावित करता है, जिससे बॉडी को सही से एनर्जी नहीं मिल पाती है। दही के साथ खजूर खाना हानिकारक हो सकता है।

दही कब नहीं खानी चाहिए-

  • बासी या खट्टा दही नहीं खाना चाहिए।
  • रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • कब्ज हो तो दही की जगह छाछ का प्रयोग करना चाहिए।
  • नॉन-वेज के साथ दही नहीं खाना चाहिए।
  • सर्दी, खांसी, कफ, जुकाम हो तो दही खाना अवॉयड करें।
  • दमा या साँस के रोगी दही को सावधानीपूर्वक खाये।
  • त्वचा रोगी को डॉक्टर से पूछ कर ही दही का उपयोग करना चाहिए।
  • शरीर में कही भी सूजन हो तो दही ना खाये नहीं तो सूजन बढ़ सकती है।

 

गर्मियों की पार्टी करें इन कूल रेसिपीज के साथ

इन रेसिपीज़ से चिल हो जाएं।

ट्राई करें कोल्ड एप्पल पिज़्ज़ा रेसिपी