Iron Deficiency: आयरन हमारे शरीर के लिए एक बहुत जरूरी न्यूट्रिएंट है जो मानसिक और शारीरिक रूप से हमें एक्टिव रखने में हमारी मदद करता है I अगर हम शरीर की जरूरत अनुसार आयरन का सेवन नहीं करते हैं तो हमें कुछ ऐसे साइन दिखते हैं जो हमें बताते हैं कि हमारी बॉडी में आयरन की कमी है I आज हम इसी के बारे में जानेंगे
Also read : देसी घी को गर्म दूध में पीने के फायदे जानती हैं आप?
चिंता

अगर हमारी बॉडी में आयरन की कमी होती है तो चिंता जैसी मेंटल हेल्थ कंडीशन का कारण बन सकती है I ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पर्याप्त मात्रा में आयरन के बिना हमारा ब्रेन नॉर्मल तरीके से काम नहीं कर सकता है और यह न्यूरोट्रांसमिटर सिंथैसिस पर भी असर डालता है I
थकान

आयरन की कमी का सबसे कॉमन सिंपटम है कि हमारी बॉडी हर समय थका हुआ महसूस करती है I जब शरीर में आयरन का लैविल कम हो जाता है तो उसके कारण हीमोग्लोबिन काउंट भी कम हो जाता है I हीमोग्लोबिन काउंट कम होने के कारण शरीर में रेड ब्लड सेल्स और वाइट ब्लड सेल्स कम हो जाते हैं जिसके कारण एनीमिया और थकान महसूस होती है I
नींद में कमी

जब हमारे शरीर में आयरन की कमी बहुत ज्यादा हो जाती है तो इसके कारण सेरोटोनिन और डोपामाइन का सिक्रेशन डिसबैलेंस हो जाता है I यही हार्मोन्स हमारी क्वालिटी स्लीप के लिए आवश्यक हैं I इसीलिए आयरन की कमी के कारण हमारी नींद प्रभावित होती है I
कमजोर नाखून

आयरन की कमी के कारण हमारे नाखून कमजोर हो सकते हैं I यह रफ और खुरदरे हो जाते हैं I अगर आप भी चाहते हैं कि आपके नाखून स्वस्थ और सुंदर रहें तो अपने आयरन इनटेक पर अवश्य ध्यान दें I
शरीर की एनर्जी लो

ब्रेन के ऑप्टिमल फंक्शन के लिए आयरन हमारी बॉडी में एक इंपॉर्टेंट रोल प्ले करता है I इसकी कमी के कारण एकाग्रता और आपके काम करने की प्रोडक्टिविटी में कमी आ सकती है I आप ज्यादातर समय थका हुआ महसूस करेंगे I
ठंड लगना

ठंड लगना भी आयरन की कमी का एक बहुत कॉमन सिम्प्टम है I आयरन हमारी बॉडी में हीमोग्लोबिन को बैलेंस करने और ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखने में एक बड़ा रोल प्ले करता है I इसी के कारण हमारी बॉडी वार्म रहती है I
बर्फ के लिए क्रेविंग

यह आपको बहुत ही अजीब सिम्प्टम लग सकता है लेकिन अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो आपको बर्फ के लिए क्रेविंग महसूस होती है I इसे pica भी कहा जाता है I यह सिम्प्टम कॉमनली प्रेगनेंसी के दौरान या फिर बच्चों में देखा जाता है I
