Farah Khan with Shabana Azmi and cook Dilip during a conversation at their Khandala home.
As Farah and Shabana sit down for a conversation, Dilip suddenly interrupts, exclaiming, “Irshad, irshad!”

Summary: फराह खान के व्लॉग में दिलीप बने विवाद की वजह, शबाना–जावेद एपिसोड पर भड़के व्यूअर्स

फराह खान के नए व्लॉग में कुक दिलीप की लगातार दखलअंदाज़ी और ओवरएक्टिंग दर्शकों को खटकती नजर आई।
कमेंट सेक्शन में लोगों ने फराह से दिलीप का स्क्रीन टाइम कम करने की मांग की और मेहमानों को खुलकर बोलने देने की अपील की।

Dilip Overacting in Farah Blog: फराह ख़ान बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर हैं, लेकिन बीते कुछ समय से वह एक नए अवतार में दर्शकों के बीच छाई हुई हैं, एक यूट्यूबर के तौर पर। उनके यूट्यूब चैनल फराह ख़ान व्लॉग्स  पर सेलेब्रिटी होम टूर, किचन गपशप और हल्के-फुल्के मज़ाक दर्शकों को खूब पसंद आते रहे हैं। इन व्लॉग्स की एक अहम पहचान बन चुके हैं उनके कुक दिलीप, जिनकी मासूमियत और कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। लेकिन इस बार वही दिलीप, फराह ख़ान के व्लॉग्स के लिए विवाद की वजह बन गए।

शबाना–जावेद के खंडाला हाउस का व्लॉग

2 फरवरी 2026 को फराह खान ने एक नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह शबाना आज़मी और जावेद अख़्तर के खंडाला स्थित घर ‘सुकून’ पहुंचती हैं। वीडियो के कैप्शन में फराह ने लिखा कि दर्शकों को इस व्लॉग में शायरी, दिलचस्प बातचीत, हैदराबादी चिकन बिरयानी और दिलीप की “शायराना कविता” का बोनस मिलने वाला है। वीडियो में शबाना और जावेद अख्तर के खूबसूरत बंगले की झलक दिखाई जाती है। चारों ओर हरियाली, बड़े गार्डन में फव्वारा, फूलों की क्यारियां और अंदर एंटीक फर्नीचर से सजा भव्य हॉल। शबाना आजमी बताती हैं कि उनकी शादी को 41 साल हो चुके हैं और यह घर करीब 15 साल पुराना है।

YouTube video

‘बीच में आए दिलीप’ और भड़का इंटरनेट

वीडियो का माहौल तब बदलता है, जब शबाना आजमी घर में मौजूद करीब 150 साल पुराने पेड़ों के बारे में जानकारी दे रही होती हैं। तभी दिलीप बीच में बोल पड़ते हैं और मज़ाक में फराह से कहते हैं, “मैडम, ये पेड़ आपसे भी पुराने हैं।” इसी तरह एक और मौके पर वह ‘इरशाद, इरशाद’ कहते हुए बातचीत के बीच में आ जाते हैं। यहीं से दर्शकों का सब्र जवाब देने लगता है।

कमेंट सेक्शन में दिखी नाराजगी

व्लॉग को अब तक आठ लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, लेकिन कमेंट सेक्शन में तारीफ से ज़्यादा नाराज़गी दिखी। एक यूज़र ने लिखा, “आज के वीडियो में दिलीप बहुत इरिटेटिंग था। ऐसा चलता रहा तो आप अपनी ऑडियंस खो देंगी।”
एक अन्य ने कहा, “शबाना मैम 100 साल पुराने पेड़ के बारे में बता रही थीं और बीच में दिलीप को घुसा दिया गया। यह बिल्कुल पसंद नहीं आया।”

कई दर्शकों ने यह भी लिखा कि चैनल की सबसे बड़ी समस्या यही है कि जब मेहमान किसी गंभीर या निजी बात को साझा कर रहे होते हैं, तब बार-बार टोका जाता है। एक कमेंट में लिखा गया, “हम गेस्ट की बातें सुनने आते हैं, न कि लगातार मज़ाक।”

‘मीठा ज़्यादा हो जाए तो बेस्वाद’

एक यूज़र ने दिलीप की तुलना मिठाई से करते हुए लिखा, “हमें दिलीप पसंद है, लेकिन अब ओवरडोज़ हो रहा है। मीठा अच्छा होता है, पर ज्यादा हो जाए तो स्वाद बिगड़ जाता है।”

कुछ दर्शकों ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस व्लॉग में शबाना आजमी को और सुनना था, लेकिन बार-बार के इंटरप्शन की वजह से वीडियो फॉरवर्ड करना पड़ा।

Farah Khan sitting beside her cook Dilip during a conversation for her YouTube vlog.
Farah Khan began her YouTube journey in 2024, with her cooking videos gradually gaining popularity among viewers.

फराह–दिलीप की जोड़ी कैसे हुई फेमस?

फराह खान ने पहले बताया था कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म शुरू होने से पहले टाइम पास के तौर पर कुकिंग व्लॉग्स शुरू किए थे। 2024 में शुरू हुआ यह यूट्यूब सफर धीरे-धीरे हिट हो गया। फराह और दिलीप की नोक-झोंक दर्शकों को इतनी पसंद आई कि दिलीप खुद एक स्टार बन गए। फराह खान के व्लॉग्स में अब तक अर्जुन कपूर, श्रुति हासन, अनन्या पांडे, करण जौहर, राखी सावंत, अशनूर कौर, रिद्धिमा कपूर, फरहान अख्तर, हंसिका मोटवानी और शिल्पा शेट्टी समेत कई नामी सितारे नजर आ चुके हैं। जल्द ही वे बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं और इस बार वह फिर से शाहरुख खान के साथ काम करती नजर आएंगी।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...