Illustration of Shani Dev seated on a bird, with a glowing blue halo in the background.
Illustration of Shani Dev seated on a bird, with a glowing blue halo in the background.

Summary: मुख्य द्वार का ये सरल उपाय दिलाए शनि देव की कृपा

घर के मुख्य द्वार पर एक खास चीज लगाने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
इस सरल उपाय से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

Vastu Tips For Shanidev: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर एक चीज़ सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकती है। वास्तु में यह बताया गया है कि अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा है, तो इससे धन हानि, बीमारी और मानसिक तनाव जैसे कई दिक्कतें हो सकती हैं। खासकर, अगर शनि का अशुभ प्रभाव हो तो यह प्रभाव और भी अधिक गंभीर हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि शनि देव आपसे प्रसन्न रहें और आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे, तो एक आसान उपाय अपनाया जा सकता है। आप अपने घर के मुख्य दरवाज़े पर सिर्फ दो चीज़ें रख दें, जिससे शनि देव की कृपा आप पर बनी रहे और सारी नकारात्मकता दूर हो जाए। तो आइए जानते हैं कि वो कौन-सी दो चीज़ें हैं जो घर के दरवाज़े पर रखने से आपकी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

घोड़े की नाल शनिदेव के लिए अत्यंत महत्व रखता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शनिदेव की कृपा के लिए जिस घोड़े के नाल को आप अपने दरवाजे पर रखने वाले हैं, वह पहले से घोड़े के पैरों में लग चुकी हो। नाल को शुक्रवार के दिन सरसों के तेल से अच्छे से धो लीजिए। शनिवार को शाम को घर के मुख्य द्वार पर लगा दीजिए। इससे घर के क्लेश मिट जाएंगे और सुख समृद्धि का वाश होगा।

Shami plant with green leaves and pink fluffy flowers in natural setting.
Shami plant with green leaves and pink fluffy flowers in natural setting.

जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष हो या साढ़ेसाती हो उन लोगों को अपने घर के दरवाजे के पास में शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है। वहीं, जिन लोगों के विवाह में देरी आ रही हो उन लोगों को अपने घर के मुख्य द्वार पर ये पौधा लगाना चाहिए और हर दिन इसकी पूजा करनी चाहिए। शनि का पौधा लगाने से शनि के प्रकोप से बचाव होता है। इतना ही नहीं ये पौधा लगाने से घर में बरकत आती है और कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। शमी का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है और सारे दुख दूर होते हैं। अगर आप अपने घर में शमी का पौधा लगाने वाले हैं, तो शनिवार के दिन किसी एक बड़े से गमले में इसे लगाएं।

  • शनिदेव को खुश करने के लिए घर में शिव जी की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन शिव जी की पूरे विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। शनिदेव शिव जी को अपना गुरु मानते हैं। अपने गुरु का आदर-सत्कार देखकर शनिदेव खुश होते हैं। साथ ही व्यक्ति की हर कामना पूरी करते हैं।
  • शनिदेव की कृपा के लिए लोहे का छल्ला धारण किया जाता है। यह छल्ला अगर घोड़े की नाल या नाव की कील से बना हुआ हो तो ज्यादा लाभकारी होता है।  इस छल्ले को धारण करने के लिए जो अंगूठी बनाई जाती है, उसको पहले आग में नहीं तपाया जाता है। शनिवार को इसको सरसों के तेल में थोड़ी देर रख दीजिए। फिर जल से धोकर दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में धारण कीजिए।
  • जिस घर में हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा की जाती है। वहां के सदस्यों के जीवन से सभी प्रकार की समस्याएं और बाधाएं दूर हो जाती हैं। शनि देव ने हनुमान जी को वचन दिया था कि आपके भक्तों को मेरा दोष कभी नहीं सहना पड़ेगा और मैं उनको हमेशा शुभ फल ही प्रदान करूंगा।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...