Overview: जीवन पर क्या प्रभाव डालती है साढ़ेसती
वर्तमान में मेष राशि पर शनि साढ़ेसाती का पहला चरण, मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा और कुंभ राशि पर तीसरा चरण चल रहा है।
Shani Sade Sati: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की साढ़ेसाती का असर जीवन पर बहुत ही भयानक तरीके से पड़ता है। हालांकि कभी-कभी यह अनुकूल तो कभी प्रतिकूल भी रहता है। जो लोग साढ़ेसाती की चपेट में आ जाते हैं उसका जीवन परेशानियों से घिर जाता है। आइए जानते हैं आखिर कैसे शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव जीवन पर पड़ता है और फिलहाल किस राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। अगर आप भी साढ़ेसाती की चपेट में हैं तो किन बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए।
इन राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती

मार्च 2025 में शनि देव का गोचर मीन राशि में हुआ था। मीन राशि में शनि के प्रवेश करते ही कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू हो गया है। मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा और कुंभ राशि वालों पर अंतिम यानी तीसरा चरण चल रहा है। आइए जानते हैं आखिर कैसे शनि की साढ़ेसाती व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालती है।
बता दें कि शनि की साढ़ेसाती की अवधि 7 वर्षों की होती है जोकि तीन चरणों में ढाई-ढाई वर्ष की होती है। कहा जाता है कि साढ़ेसाती का पहला चरण सबसे अधिक कष्टदायी होता है। इस समय व्यक्ति को आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ता है। जब शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चलता है तो पारिवारिक समस्याएं घेर लेती है। वहीं तीसरे और अंतिम चरण का असर सेहत पर सबसे ज्यादा पड़ता है। यदि हम कुंडली के लग्न और भाव की बात करें तो साढ़ेसाती का सबसे प्रतिकूल प्रभाव छठे, आठवें और बारहवें भाव पर पड़ता है।
साढ़ेसाती से बचने के लिए क्या करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति को जीवन में शनि की साढ़ेसाती और ढैया का सामना जरूर करना पड़ता है। आप चाहकर भी इससे बच नहीं सकते। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रख कर इसके नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है। सबसे पहली चीज तो यह है कि अगर किसी राशि पर साढ़ेसाती का चरण शुरू हो गया है तो यह अपने निश्चित समयावधि पर ही समाप्त होगा। लेकिन इस दौरान आप कुछ उपाय कर शनिदेव के प्रकोप से बच सकते हैं। इन उपायों को करने से साढ़ेसाती के दौरान भी शनि देव शुभ फल देते हैं और साढ़ेसाती का चरण अधिक कष्टदायी नहीं होता। इसलिए जिन जातकों की राशि में साढ़ेसाती चल रही है उन्हें यह उपाय जरूर करने चाहिए।
आपकी राशि में चल रही साढ़ेसाती तो करें ये काम

- शनिवार के दिन छाया दान करें। इसके लिए एक पात्र में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर किसी शनि मंदिर में जाकर इस तेल का दान कर दें। इस उपाय को कम से कम 11 शनिवार तक करना चाहिए।
- शनिवार के दिन भूखे, गरीब जरूरतमंद, सफाईकर्मी और मजदूर आदि को अपनी क्षमता अनुसार कुछ ना कुछ चीजों का दान अवश्य करें। इससे भी शनिदेव की कृपा बरसती है।
- अगर आपकी राशि में साढ़ेसाती चल रही है तो झूठ बोलने, पराई स्त्री पर बुरी नजर रखने, गलत कार्य करने, शराब पीने और अनुचित कार्य करने से आपको बचना चाहिए। क्योंकि इस समय शनि की टेढ़ी नजर आप पर ही रहती है और बुरे कार्य करने पर शनि तुरंत इसका दंड देते हैं।
- शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने, पीपल वृक्ष की जल में जल देने, काले रंग की वस्तुओं का दान करने, कौए और काले कुत्ते को भोजन कराने से भी शनि से शुभ फल मिलता है।
