Zero Oil Recipes: आजकल ऑइल फ्री रेसिपीज का बड़ा ट्रेंड चल रहा है। इन रेसिपीज की खास बात है यह जुबान के साथ सेहत के जायके को भी दुरुस्त रखती हैं। वैसे भी अगर हम देखें तो यह सोच की बात है तेल में कोई स्वाद नहीं होता। तो चलिए जानते हैं 5 ऐसी भारतीय रेसिपी जो कि आप आसानी से बना सकते हैं।
Also read: होली पार्टी में अपनी महिला मित्रों के लिए बनाएं आलू इमरती, जानिए पूरी रेसिपी: Aloo Imarti Recipe
राजमा

सामग्री
- राजमा- उबले हुए 1 कप
- प्याज- 2
- टमाटर-2
- हरी मिर्च-1
- लहसुन- अदरक- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- कसूरी मेथी-1 चम्मच
- भुना बेसन-1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी- 1/2 छोटा चम्मच
- जीरा-1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च-5 से 6 दानें
- हरा धनिया-1 बड़ा चम्मच
- नींबू-1
ऐसे बनाएं
- आपने जिस पानी में राजमा को उबाला है उस पानी को एक बर्तन में निकाल कर। उसका लगभग एक चम्मच पानी कूकर में डाल दें। इसमें आप कटे हुए प्याज टमाटर, लहसुन-प्याज और गरम मसाला को डालकर भून लें। इसमें बीच-बीच में भूनने के लिए थोड़ा उबले हुए राजमा का पानी डालते रहें।
- जब यह अच्छे से भुन जाए तो इसमें उबले हुए राजमा को डालें। इसमें हल्दी, नमक, मिर्च, हरी मिर्च डालकर मसाले को एक सार होने के लिए रखें। इसमें राजमा को अच्छे से भूनें।
- जब देखें कि राजमा के कच्चेपन की महक खत्म हो गई है तो भुने हुए बेसन में काली मिर्च और कसूरी मेथी को पीस लें।
- अब राजमा में को पकने के लिए छोड़ दें। इस समय आप अपने अनुसार इसमें पानी डाल दें। इसी समय जो बेसन का मसाला आपने तैयार किया है। वो भी डाल दें। इसे धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
- सर्व करने से पहले हरा धनिया और नींबू का रस डालें। आप इसे मांड निकले हुए चावल के साथ खाएं। आपके बिना तेल के राजमा चावल ऐसे बनेंगे कि आप अंगुलिया चाटते रह जाएंगे। इस रेसिपी से आप छोले चावल और काले चने चावल भी बना सकते हैं।
दही के रसे वाले आलू

सामग्री
- आलू- 3 से उबले हुए
- दही-1 कप
- लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
- हल्दी-1/2 छोटा चम्मच
- भुना जीरा- 1 छोटा चम्मच
- खटाई-1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
- हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले उबले हुए आलू को हाथ से ही मोटा-मोटा तोड़ लें।
- अब दही का घोल तैयार करें। दही को पानी से थोड़ा पतला करें। इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला लें।
- अब कड़ाही लें। इसे आंच पर रखें और दही के बैटर को इसमें डाल दें। 10 मिनिट में मसालों का कच्चपन दूर हो जाएगा और दही भी पक जाएगा।
- अब बस इसमें आलू डालें उन्हें पकाएं और पानी डालकर धीमी आंच पर रख दें।
- सर्व करने से पहले भुने हुए जीरे और हरे धनिए को सब्जी पर छिड़के। आपके दही के आलू तैयार हैं।
दही बड़े

सामग्री
- मूंग की दाल-1 कप
- सोडा- 1 चुटकी
- नमक- स्वादानुसार
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले आपको आपको बड़े तैयार करने हैं। मूंग की दाल को भिगोकर उसका बारीक पेस्ट बना लें।
- अब इसमें नमक और सोडा मिला लें। बस अब अपने अप्पे मेकर में इन्हें डाल कर इन्हें सेंक लें। जिस तरह से अप्पे तैयार होते हैं उसी तरह से यह बड़े तैयार हो जाएंगे।
- अब गर्म पानी लें और उसमें मूंग के बड़ों को डाल लें। दस मिनट बाद इसका पानी निथार कर इसे दही में डाल लें।
- दही को आप पहले से फेंट कर रखें। इसमें थोड़ी सी चीनी डाल लें।
- बस अब अपने अनुसार दही बड़ों में भुना हुआ जीरा और दूसरे मसाले मिलाएं।
- इसे इमली की चटनी और हरी चटनी के साथ खाएं। तैयार है आपका स्वादिष्ट ऑयल फ्री दही बड़ा।
मटन कोरमा

साम्रग्री
- मटन-1 किलो
- दही-1 कप
- अदरक-लहसुन-मिर्च का पेस्ट- 2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 छोटे चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 1/2 चम्मच
- गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
मटन पकाने के लिए सामग्री-
- साबुत मसाले (दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, काली इलायची, तेज़ पत्ता)- इन चीजों के 2 से 4 पीस ठीक रहते हैं। लेकिन आप अपनी पसंद के अनुसार इसे एडजस्ट कर सकते हैं।
- प्याज-2 कटी हुई
- टमाटर- 2
ऐसे बनाएं
- मटन को दही, अदरक-लहसुन-मिर्च का पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और जीरा पाउडर के साथ मैरीनेट करें। बेहतर स्वाद के लिए इसे कम से कम 2 घंटे या रात भर के लिए मैरीनेट होने दें।
- प्रेशर कुकर लें। उसमें साबुत मसाले (दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, बड़ी इलायची, तेज़ पत्ता) डालें।
- कटा हुआ प्याज डालें और भूनें।
- इसमें मैरीनेट किया हुआ मटन डालें और मटन के ब्राउन होने तक पकाएं।
- मटन के मिश्रण में टमाटर का पेस्ट डालें। आप कुछ ही देर में देखेंगे कि इस मसाले में तेल आ जाएगा। असल में मटन की अपनी चिकनाई ऊपर आएगी। अब इस समय प्रेशर कुकर बंद करें और मटन के नरम होने तक पकाएं।
- ताज़े धनिये की पत्तियों से सजाएं।
भुर्जी पालक पनीर

सामग्री
- पालक-2 कप कटी हुई
- प्याज- 1 मध्यम आकार का प्याज, बारीक कटा हुआ
- लहसुन का पेस्ट-2 चम्मच
- टमाटर का पेस्ट-2 बड़े चम्मच
- नमक-1/2 चम्मच
- कुटा हुआ लहसुन- ऊपर से डालने के लिए
- हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- जीरा पाउडर-1/2 चम्मच
- धनिया पाउडर-1/2 चम्मच
- गरम मसाला-1/2 चम्मच
- सूखी लाल मिर्च-2-3
- लौंग- 2-3
- दालचीनी की स्टिक-1 छोटी
- तेज पत्ते- 2
- पनीर-200 ग्राम
ऐसे बनाएं
- मध्यम आंच पर एक पैन को गर्म करें। इसमें सूखी लाल मिर्च, लौंग, दालचीनी और तेज पत्ता डालें। खुशबू आने तक कुछ सेकंड तक भूनें।
- कुचला हुआ लहसुन डालें और सुनहरा भूरा होने तक 30 सेकंड तक भूनें।
- बारीक कटा हुआ प्याज डालें और और हल्का भूरा होने तक भूनें। इस दौरान इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी छिड़कते रहें।
- लहसुन का पेस्ट डालें और एक मिनट तक पकाएं जब तक कि कच्ची गंध गायब न हो जाए।
- इसके बाद इसमें टमाटर का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं। पेस्ट डालने के बाद इसे 2-3 मिनट तक पकाएं।
- हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें। सभी मसालों को अच्छे से मिक्स करके मसाले में मिला दीजिए।
- पैन में कटी हुई पालक डालें और 4-5 मिनट तक पकाएं जब तक कि वह सूखकर नरम न हो जाए।
- अब क्रम्बल किया हुआ पनीर पैन में डालें और पालक मसाले के साथ मिला दें. और 2-3 मिनट तक पकाएं।
- डिश पर गरम मसाला छिड़कें और इसे अच्छे से हिला दें।
- पैन को आंच से उतार लें और पालक पनीर भुर्जी को चपाती, रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म परोसें।
