सिद्धू मूसेवाला के घर में गूंजी किलकारी, दिवंगत सिंगर के माता पिता के जीवन में आई खुशियां: Sidhu Moosewala News
Sidhu Moosewala News

Sidhu Moosewala News: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला इस दुनिया में तो नहीं है लेकिन फिर भी समय समय पर उनके बारे में कोई ना कोई चर्चा होती रहती है। पिछले कुछ दिनों से उनका नाम लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल दिवंगत सिंगर के माता-पिता की सूनी गोद एक बार फिर से भर चुकी है। उनकी मां चरण कौर ने आईवीएफ की मदद से अपनी दूसरी संतान का स्वागत किया है। सिद्धू के पिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने नन्हें शहजादे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं पास में सिद्धू का फोटो रखा है जिस पर लिखा है लीजेंड कभी नहीं मरता।

Also read: 20+ झारखंड में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

सिद्धू मूसे वाला का आया छोटा भाई

सिद्धू मूसे वाला के पिता बलकौर सिंह अपने घर पर नन्हे मेहमान के आने की खबर शेयर करते हुए दिखाई दिए। इसके लिए उन्होंने भगवान और सभी चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया। सिंगर की मौत की डेढ़ साल बाद मुंह से वाला के घर में खुशियों ने दस्तक दिए। घर में खुशियां आती पंजाबी सिंगर गुरदास मान सिद्धू के माता पिता को बधाई देने उनके घर पहुंचे।

घर पहुंचे गुरदास मान

पंजाबी सिंगर गुरदास मान को हाल ही में सिद्धू मूसे वाला के माता पिता की खुशियों में शामिल होते हुए देखा गया। पूरा रविवार को मुंह से वाला के घर पहुंचे जहां पर मीडिया से बात करते हो उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी का दिन है। इस बच्चे के आने के कारण सिद्धू के माता-पिता की जिंदगी में खुशी और शांति आई है। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि उनका बच्चा हमेशा स्वस्थ रहें। सिद्धू के पेरेंट्स भी इस खबर से काफी खुश है।

सिद्धू मूसे वाला की हुई थी हत्या

बता दें कि पिछले कई दिनों से यह खबर सामने आ रही थी कि सिद्धू मूसे वाला के माता-पिता नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। लेकिन इन खबरों के बारे में सिद्धू के पिता ने यह बोल दिया था कि किसी भी तरह की खबरों पर यकीन करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि बालकौर सिंह ने अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला को 29 मई 2022 को खो दिया था। जब उनके गांव में आकर कुछ अज्ञात लोगों ने सिंगर पर गोली चला दी थी।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...