20+ झारखंड में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Jharkhand Me Ghumne ki Best Jagah

झारखंड में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह

झारखंड में घूमने के लिए कई प्रसिद्ध पार्क, म्यूजियम, पहाड़, जंगल, पक्षी अभयारण्य, और मंदिर हैं, जिसे देखने के लिए पर्यटक यहाँ आना पसंद करते हैंI

Jharkhand Me Ghumne ki Best Jagah: झारखंड राज्य, भारत के पूर्वी हिस्से में स्थित है और अपनी मनोरम खूबसूरती व हरे-भरे घने जंगलों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध हैI  झारखंड को ‘लैंड ऑफ फॉरेस्ट’ के नाम से भी जाना जाता हैI इसके अलावा यहाँ की विस्तृत आदिवासी संस्कृति भी इस राज्य की धरोहर हैI झारखंड खनिज निर्माण उद्योग के लिए कच्चा माल देने के लिए भी काफी प्रसिद्ध माना जाता हैI इसके अलावा इस राज्य में घूमने के लिए भी कई प्रसिद्ध पार्क, म्यूजियम, पहाड़, जंगल, पक्षी अभयारण्य, और मंदिर हैं, जिसे देखने के लिए पर्यटक यहाँ आना पसंद करते हैंI आइए झारखंड के बारे में और यहाँ के पर्यटन स्थानों के बारे में और अधिक विस्तार से जानते हैंI

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
जुबली पार्क (Jubilee park) 184.1
पारसनाथ पहाड़ी (Parasnath Hills) 161.8
जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Temple) 74
हजारीबाग (Hazaribagh) 58.2
नेतरहाट (Netarhat) 190
देवघर (Deoghar) 234.9
दशम जलप्रपात (Dasam Fall) 97.8
बेतला राष्ट्रीय पार्क (Betla National Park) 172.1
बोकारो स्टील सिटी (Bokaro Steel City) 114.6
तिलैया डैम (Tilaiya Dam) 125.1
पतरातु वैली (Patratu Valley) 27.7
दलमा वन्यजीव अभयारण्य (Dalma Wildlife Sanctuary) 181
पहाड़ी मंदिर (Pahari Mandir) 55.9
कांके डैम (Kanke Dam) 53.6
जैव विविधता पार्क (Biodiversity Park) 89.4
सिधु कान्हू पार्क (Sidhu Kanhu Park) 54.4
टैगोर हिल (Tagore Hill) 56.4
धनबाद (Dhanbad) 157.4
घाटशिला (Ghatshila) 222.7
रॉक गार्डन (Rock Garden) 52.9
20+ झारखंड में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Jharkhand Me Ghumne ki Best Jagah
Jubilee park

जुबली पार्क जमशेदपुर शहर की शान है और यहाँ का प्रमुख पर्यटन स्थल भी हैI इस शहर का नाम 1919 में जमशेदजी टाटा के नाम पर रखा गया थाI जमशेदपुर शहर को टाटानगर के नाम से भी जाना जाता हैI इस पार्क की स्थापना सन 1958 में की गई थीI इस पार्क के बीचों-बीच पानी के फव्वारे लगाए गए हैं और इस पार्क के अन्दर ही एक चिड़ियाघर भी स्थित हैI पर्यटक यहाँ अपने परिवार व दोस्तों के साथ आना काफी ज्यादा पसंद करते हैंI

यह पार्क सभी तरह के पर्यटकों के लिए बिलकुल निशुल्क है, इस पार्क में घूमने के लिए कोई भी आ सकता हैI यह पार्क सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक खुला रहता हैI 

Parasnath Hills
Parasnath Hills

झारखंड के गिरिडीह में पारसनाथ पहाड़ी स्थित हैI यह पहाड़ी जैन भक्तों का एक महत्वपूर्ण धर्म स्थल हैI इस पहाड़ी को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पारसनाथ के नाम से जाना जाता है और इसी वजह से इस जगह का नाम भी पारसनाथ पहाड़ी रखा गया हैI इस पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी 1350 मीटर ऊंची है और यहाँ दूर-दूर से जैन भक्त दर्शन करने के लिए आते हैंI

पारसनाथ पहाड़ी देखने आने पर आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह जगह सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक ही खुला रहता हैI

Jagannath Temple
Jagannath Temple

जी हाँ, झारखंड में भी एक जगन्नाथ मंदिर स्थित हैI झारखंड का जगन्नाथ मंदिर रांची शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर एक छोटी सी पहाड़ी के ऊपर स्थित हैI इस मंदिर का निर्माण 25 दिसंबर 1691 में भरत गढ़ के राजा जगन्नाथपुर ठाकुर अर्थात नाथ शाहदेव के द्वारा निर्मित कराया गया थाI यह मंदिर उड़ीसा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर के जैसा ही दिखता है, लेकिन यह मंदिर पुरी के मंदिर से काफी छोटा हैI

इस मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों को किसी भी तरह का कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI

Hazaribagh
Hazaribagh

झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में हजारीबाग शहर का नाम भी शामिल हैI यह स्थान रांची से लगभग 95 किलोमीटर की दूरी पर हैI हजारीबाग में घूमने के लिए आपको घने जंगल, रॉक संरचनाएं, प्राकृतिक झील, कैनरी हिल, रजरप्पा मंदिर और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी मिलेंगेI

हजारीबाग शहर देखने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI आप यह शहर निशुल्क घूम सकते हैंI

Netarhat
Netarhat

नेतरहाट, झारखंड के रांची से तक़रीबन 156 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए झारखंड में काफी ज्यादा मशहूर हैI नेतरहाट को झारखंड में यहाँ का ‘छोटा नागपुर की रानी’ के नाम से भी जाना जाता हैI यह झारखंड के सबसे ठंडे स्थानों में से एक माना जाता हैI यहाँ का शांत माहौल मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता हैI

जब आप नेतरहाट शहर देखने के लिए जाते हैं तो यहाँ आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI

Deoghar
Deoghar

झारखंड का देवघर एक प्रमुख धार्मिक स्थल हैI देवघर में ही भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में से एक मंदिर विद्यमान हैI ये ज्योतिर्लिंग भगवान बैद्यनाथ धाम के नाम से काफी प्रसिद्ध हैI यहाँ साल भर भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं और शिवरात्रि व सावन के महीने में यहाँ भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ उमड़ती हैI

देवघर को बाबा की नगरी कहा जाता है और यहाँ आने वाले किसी भी भक्त को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह मंदिर आम लोगों के लिए सुबह 6 बजे ही खुल जाता हैI

Dasam Fall
Dasam Fall

दशम जलप्रपात, झारखंड के रांची जिले में स्थित हैI इस जलप्रपात को दशम जलप्रपात या दशम फॉल या फिर ‘दसम घाघ’ के नाम से भी जाना जाता हैI यह एक विशाल प्राकृतिक झरना हैI इस जलप्रपात का पानी स्वर्ण रेखा नदी का मुख्य जल स्रोत हैI झारखंड में यह स्थान पर्यटकों का एक पसंदीदा पिकनिक स्पॉट हैI यहाँ दूर-दूर से लोग परिवार के साथ घूमने के लिए आते हैंI

दशम जलप्रपात पर्यटकों के लिए बिलकुल निशुल्क है, यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता है, बस आपको यहाँ गाड़ी पार्क करने के लिए पार्किंग का भुगतान करना पड़ता हैI

Betla National Park
Betla National Park

झारखंड राज्य को यहाँ के जंगलों, वन्यजीवों तथा अलग-अलग संस्कृतियों के लिए जाना जाता हैI यहाँ पर्यटन का एक बेहद ही खूबसूरत जगह बेतला राष्ट्रीय उद्यान मौजूद हैI यह उद्यान अपने जंगली हाथियों के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैI यहाँ एक बड़ा गर्म पानी का झरना भी मौजूद हैI

बेतला राष्ट्रीय पार्क देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को 300 रूपए का भुगतान करना पड़ता है और विदेशी पर्यटकों को 500 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI यह पार्क सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक और फिर दोपहर में 2 बजे से शाम के 5 बजे तक ही खुला रहता हैI

Bokaro Steel City
Bokaro Steel City

बोकारो स्टील सिटी झारखंड राज्य में अपने इस्पात और कोयला उद्योगों के लिए जाना जाता हैI यह शहर कई सारे प्राकृतिक संसाधनों का भंडार हैI इस जगह को ‘स्टील कैपिटल ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता हैI यहाँ के पर्यटन स्थलों में काली मंदिर, राम मंदिर, गर्गा बांध, जवाहर नेहरू जैविक उद्यान आदि जगहें हैं, जो इस शहर को और भी ज्यादा खास बनाते हैंI

बोकारो स्टील सिटी देखने के लिए पर्यटकों को कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI

Tilaiya Dam
Tilaiya Dam

झारखंड में देखने के लिए तिलैया डैम एक बहुत ही खूबसूरत बांध हैI तिलैया डैम बराकर नदी पर स्थित है और इस डैम का निर्माण DVC यानी दामोदर घाटी परियोजना के तहत 1953 में किया गया थाI तिलैया डैम के चारों तरफ हरी-भरी खूबसूरत वादियों का नजारा भी देखने को मिलता हैI शाम के समय इस जगह पर काफी ठंडी हवा चलती है, जो सुकून भरी होती हैI

तिलैया डैम देखने के लिए आपको किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI

Patratu Valley
Patratu Valley

आपको शायद यह बात पता नहीं होगी, लेकिन पतरातु वैली को रांची का शिमला भी कहा जाता हैI यह जगह रांची से तक़रीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI आप यहाँ अपने दो पहियावाहन से आसानी से आ सकते हैंI यहाँ की खूबसूरत वादियां व घुमावदार जलेबी की तरह रास्ते आपको यकीनन शिमला की याद दिलाते हैंI

यहाँ आने पर आपको कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI

Dalma Wildlife Sanctuary
Dalma Wildlife Sanctuary

झारखंड में स्थित दलमा वन्यजीव अभयारण्य बड़ी संख्या में जंगली भारतीय हाथियों का घर माना जाता हैI यह अभ्यारण्य समुद्र तल से तक़रीबन 3,000 फीट ऊपर दलमा पहाड़ी के घने जंगलों वाले ढलानों पर फैला हुआ हैI

दलमा वन्यजीव अभयारण्य देखने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 10 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI

Pahari Mandir
Pahari Mandir

पहाड़ी मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर हैI यह मंदिर लगभग 2140 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैI भक्तों को इस मंदिर तक पहुंचने और भगवान शिव के दर्शन करने के लिए लगभग 300 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैंI हर साल यहाँ हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं, खासकर सावन के महीने में यहाँ सबसे ज्यादा भीड़ लगती हैI

इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI यह मंदिर भक्तों के लिए सुबह 6 बजे ही खुल जाता हैI

Kanke Dam
Kanke Dam

कांके डैम, प्रसिद्ध रॉक गार्डन के ठीक बगल में स्थित हैI यह जगह दोस्तों व कपल के घूमने के लिए एक अच्छी जगह हैI कांके डैम विशाल पहाड़ियों से घिरा हुआ है, यहाँ आप शांति से कुछ पल बिता सकते हैंI यहाँ आप बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैंI शांत पानी में नाव की सवारी करते हुए डूबते हुए सूरज को देखने में यहाँ बहुत ही आनंद आता हैI

कांके डैम देखने के लिए आपको 20 रूपए का भुगतान करना पड़ता है और अगर आप यहाँ गाड़ी पार्क करते हैं तो आपको अलग से 50 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI यह जगह सुबह 6 बजे ही पर्यटकों के लिए खुल जाता हैI

Biodiversity Park
Biodiversity Park

देशी वनस्पतियों और हरी-भरी हरियाली से घिरा, जैव विविधता पार्क झारखंड में देखने के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैI इस पार्क का प्रबंधन रांची के वन विभाग के द्वारा किया जाता है और यहाँ आप  ट्रैकिंग का आनंद भी ले सकते हैंI

यहाँ आने पर इस पार्क को देखने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI

Sidhu Kanhu Park
Sidhu Kanhu Park

सिधु कान्हू पार्क को, सिद्धू और कान्हू मुर्मू की याद में बनाया गया हैI यह पार्क रांची रेलवे स्टेशन के ठीक पास में ही स्थित हैI सिद्धू और कान्हू मुर्मू दोनों संथाल विद्रोह के नेता थे, जिन्होंने 1850 में ब्रिटिश औपनिवेशिक सत्ता और जमींदारी व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी थीI

यह पार्क सभी पर्यटकों के लिए बिलकुल निशुल्क है, यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Tagore Hill
Tagore Hill

झारखंड में यह हिल काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैI इस हिल का नाम प्रसिद्ध महान कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर के नाम पर रखा गया हैI ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर टैगोर एकांत का आनंद लेने और अपनी किताबें लिखने के लिए अक्सर आया करते थेI यह जगह तक़रीबन 300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यहाँ आप रॉक क्लाइंबिंग और ट्रैकिंग जैसे साहसिक खेलों का भी आनंद ले सकते हैंI

इस स्थान को देखने के लिए पर्यटकों से कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI

Dhanbad
Dhanbad

झारखंड के धनबाद को भारत की कोयला राजधानी कहा जाता है क्योंकि यहाँ से निकलने वाले कोयले की सप्लाई पूरे देश भर में की जाती हैI धनबाद शहर झारखंड का एक प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता हैI यहाँ पर ऊंचाई से गिरते झरने, पहाड़ियां, घास के मैदान, घने जंगल, वनस्पतियां, पेड़ पौधे, हरियाली, इत्यादि चीजें यहाँ आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती हैंI

धनबाद शहर देखने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI

Ghatshila
Ghatshila

घाटशिला, झारखंड का एक बहुत ही खूबसूरत जगह हैI यहाँ का नजारा स्वर्ग से कम नहीं लगता हैI घाटशिला शहर काफी ऊंचाई और खूबसूरती के बीच बसा हुआ हैI यहाँ ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ घूमने के लिए आते हैंI इसके  आसपास कई बड़े-बड़े होटल भी बने हुए हैं, जहां रुकने की अच्छी व्यवस्था होती हैI घाटसिला में कई ऐतिहासिक मंदिर, आकर्षक झरने, घाटी, और घने जंगल देखने को मिलते हैंI

यहाँ आने वाले देशी और विदेशी दोनों ही पर्यटकों को किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI

Rock Garden

झारखंड का रॉक गार्डन, कांके बांध के पास ही एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित हैI यह जगह हरे-भरे हरियाली से घिरे होने के कारण काफी मनमोहक लगता है और यहाँ से सूर्यास्त देखने का नजारा सबसे ज्यादा सुन्दर होता हैI

यहाँ आने पर पर्यटकों से कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI

झारखंड घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक का महीना होता है, इस समय यहाँ का मौसम घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस समय यहाँ गर्मी नहीं पड़ती है, जिससे आप यहाँ आराम से घूम सकते हैंI

हवाई मार्ग से – अगर आप हवाई मार्ग से झारखंड पहुँचना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले रांची का बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचना होगा, यहाँ पहुँचने के बाद आपको आगे जाने के लिए बस व टैक्सी सेवा का इस्तेमाल करना होगाI

रेल मार्ग से – अगर आप ट्रेन में सफर का आनंद लेते हुए झारखंड पहुंचना चाहते हैं तो ट्रेन से आप यहाँ आसानी से पहुँच सकते हैंI देश के सभी प्रमुख शहरों से यहाँ के लिए कई ट्रेनें चलती हैं, जिनकी सहायता से आप बड़े आराम से यहाँ सकते हैंI 

सड़क मार्ग से – अगर आप सड़क मार्ग का इस्तेमाल कर झारखंड पहुंचना चाहते हैं आप बड़ी आसानी से यहाँ पहुँच सकते हैंI झारखंड सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह से सभी महत्वपूर्ण शहरों से जुड़ा हुआ हैI

रेडिसन ब्लू, होटल

मेन रोड, डायवर्जन रोड, कडरू, रांची, झारखंड                          

ऑर्बिट रिट्रीट

आईएमएस रोड कुटिया मंदिर रोड, गिरिडीह झारखंड

इंपीरियल हाइट्स

टावर चौक, बैद्यनाथधाम स्टेशन के पास, देवघर, झारखंड

FAQ | झारखंड में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने सवाल

झारखंड घूमने में कितना दिन लगता है?

झारखंड घूमने के लिए आपको कम से कम 2 से 3 दिनों का समय चाहिएI

झारखंड घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 5000 रूपए में भी झारखंड बड़े आराम से घूम सकते हैंI

झारखंड घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा होता है?

झारखंड घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच का महीना होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी सुहावना होता है, जिससे आपको घूमने में कोई परेशानी नहीं होती हैI  

मुझे झारखंड में कहाँ रहना चाहिए?

झारखंड में आपको कई सस्ते और महंगे होटल बड़े आराम से मिल जाएँगेI आप अपने बजट व पसंद के अनुसार इन होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय झारखंड में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

झारखंड में रात के समय घूमने के लिए बहुत कुछ खास नहीं है, लेकिन अगर आप 7- 8 बजे के दौरान कहीं घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आप जमशेदपुर के जुबली पार्क में घूमने के लिए जा सकते हैंI

हम रात में झारखंड में क्या कर सकते हैं?

झारखंड में आप रात के समय यहाँ स्ट्रीट पर मिलने वाले टेस्टी-टेस्टी यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते हैंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...