अरंडी तेल से सेहत को होने वाले हैरतअंगेज फायदे: Castor Oil Benefits
Castor Oil Benefits

अरंडी तेल से सेहत को होने वाले हैरतअंगेज फायदे

Castor Oil in Hindi :  अरंडी का तेल स्किन से लेकर बालों की परेशानी को दूर करने में काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान क्या हैं?

Castor Oil Benefits: अरंडी का तेल का इस्तेमाल अधिकतर लोग अपने बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए करते हैं। बालों और स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए इस तेल का इस्तेमाल काफी वर्षों से किया जा रहा है। अरंडी का तेल स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य तरह की समस्याओं को भी दूर करने में प्रभावी होता है।

यह एक वनस्पति ऑयल है, जिसे रिकिनस कम्युनिस पौधों के बीजों से बनाया जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं अरंडी तेल के फायदे, नुकसान और इस्तेमाल करने का क्या तरीका है?

क्या है कैस्टर ऑयल? – What is Castor Oil in Hindi

अरंडा यीनी कैस्टर ऑयल एक वनस्पति तेल है। यह तेल  रिकिनस कम्युनिस नामक पौधों के बीजों से निकाला जाता है। इस पैधो का फल कंटीला होता है. जिसके अंदर से बीजों को निकालकर इसका तेल निकाला जाता है। बता दें कि अरंडी के तेल में रिकिन होता है, यह एक विषैला एंजाइम है। तेल को ताप प्रक्रिया से गुजारा जाता है, तो यह विषैला एंजाइम निष्क्रिय हो जाता है।

Castor Oil Benefits
Benefits of Castor Oil Credit: Istock

अरंडी तेल से सेहत को होने वाले फायदे – Castor Oil Benefits in Hindi)

अरंडी तेल स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकता है। यह आपकी स्किन से लेकर स्वास्थ्य की परेशानी को कम कर सकता है। आइए जानते हैं इसके कुछ लाभ के बारे में विस्तार से- 

बालों के लिए है फायदेमंद

अरंडी के तेल का प्रयोग करने से बालों से जुड़ी परेशानी को दूर किया जा सकता है। यह आपके बालों को घना, लंबा और मजबूत बना सकता है। साथ ही इससे आपके बालों की चमक काफी अच्छी हो सकता है। इतना ही नहीं, अरंडी के तेलों को बालों पर एप्लाई करने से यह डैंड्रफ और रुखेपन की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। 

आंखों की बढ़ाए रोशनी

अरंडी के तेल में मौजूद गुणों से आंखों की रोशनी को बेहतर किया जा सकता है। इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जिससे आंखों के आसपास मालिश करने से आंखों की सूजन और दर्द को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके आंखों की रोशनी अच्छी हो सके, तो इसके लिए अरंडी के तेलों का प्रयोग जरूर करें।

Cough
Castor Oil Benefits for Cough

खांसी से राहत

खांसी की समस्याओं को दूर करने के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल करना लाभकारी है। यह संक्रमण से आपके शरीर को सुरक्षित रख सकता है। साथ ही सीने में जमा कफ की परेशानी को कम कर सकता है, जिससे खांसी की समस्याओं से भी आराम मिल सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 5 मिली अरंडी का तेल लें, इसमें 500 मिलीग्राम अरंडी के पत्ते के क्षार को मिक्स कर लें। अब इसमें समान मात्रा में गुड़ को मिलाकर इसका सेवन करें। इससे खांसी की परेशानी कुछ ही दिनों में दूर हो सकती है। 

गठिया की समस्याओं से आराम

गठिया में होने वाले दर्द और सूजन की परेशानी को दूर करने के लिए अरंडी के तेलों का प्रयोग कर सकते हैं। यह काफी असरदार तेल हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले अपनी हथेली पर अरंडी का तेल लें, इसे अपने ज्वाइंट्स पर लगाकर करीब 10 से 15 मिनट तक अच्छे से मालिश करें। इससे दर्द और सूजन की परेशानी को ठीक करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। 

Arthritis
Castor Oil Benefits for Arthritis

किडनी की सूजन से दिलाए राहत

अरंडी के तेल का प्रयोग किडनी में होने वाली सूजन की परेशानी को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इशके लिए अरंडी के तेल को हल्का सा गर्म कर लें। इसके बाद इसमें अरंडे के पत्तों का अर्क मिक्स करके इसे पेट के ऊपरी हिस्से पर लगाएं और एक कपड़ा बांध लें। करीब 1 से 2 घंटे के लिए इसे इसी तरह से छोड़ दें। ऐसा करने से किडनी की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। 

कब्ज की परेशानी से राहत

अरंडी के तेल का इस्तेमाल आप कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए कर सकते हैं। यह मल त्याग की समस्या को कम करता है। साथ ही मल को हल्का और ढीला करता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गर्म दूध लें। इसमें 1 चम्मच कैस्टर ऑयल मिक्स करके इसे रात में सोने से पहले पिएं। इससे सुबह आपके शरीर का मल बाहर निकल जाएगा। 

Constipation
Castor Oil Benefits for Constipation

बॉडी मसाज के लिए है बेस्ट

शरीर में होने वाली दर्द, अकड़न, ऐंठन जैसी परेशानियों को दूर करने के लिए अरंडी के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। मसाज ऑयल के रूप में यह तेल आपके लिए बेस्ट हो सकता है। साथ ही इससे मसाज करने से आपकी बॉडी पर चमक आ सकती है। इसके लिए 1 कटोरी में तेल लें, इसे हल्का सा गर्म करके। अपने पूरी शरीर पर लगाकर अच्छे से मसाज करेंं। करीब 20 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से नहा लें। इससे काफी फायदा पहुंच सकता है।

स्किन से मिटाएं काले धब्बे

स्किन पर काले-काले धब्बे आपकी खूबसूरती पर असर डाल सकते हैं। इस स्थिति में कैस्टर ऑयल आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह स्किन की खूबसूरती को बढ़ाता है। काले धब्बों को कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच अरंडी के तेल में 1 चम्मच करीब नारियल तेल को मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें। इससे चेहरे से काले धब्बों की परेशानी को दूर किया जा सकता है। साथ ही स्किन पर ग्लो आ सकती है। 

Skin-Problem
Skin Problem

पेट की चर्बी करे कम

पेट की चर्बी को कम करने के लिए भी कैस्टर तेल फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए अरंडी का ज़ड़ लें या फिर तेल लें। अब इसे रोजाना गर्म पानी के साथ सेवन करें। कुछ दिनों तक इस पानी का सेवन करने से आपका वजन और पेट की बढ़ती चर्बी कम हो सकती है। 

पीरियड्स की परेशानी से छुटकारा

पीरियड्स में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए अरंडी का तेल फायदेमंद हो सकता है। इससे पीरियड्स में होने वाले दर्द, ऐंठन और अकड़न की परेशानी कम हो सकती है। इसके लिए आप गर्म पानी में थोड़ा सा अरंडी का तेल मिक्स करके पी सकते हैं। अरंडी के पत्तों को गर्म करके इसे कुछ देर के लिए बांध लें। ऐसा करने से भी पीरियड्स में होने वाले दर्द से आराम मिल सकता है।

पलकों की बढ़ाए सुंदरता 

आईलैशेज़ को बढ़ाने और घना बनाने के लिए आप कैस्टर ऑयल से मसाज करें। इससे आईलैशेज़ काले, घने और लंबे हो सकते हैं। आपकी खूबसूरती भी इन्हैंस होगी।

Eyelash
Eyelash

मस्से से छुटकारा

चेहरे या फिर शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाले मस्सों की परेशानी को दूर करने के लिए कैस्टर ऑयल का प्रयोग किया जा सकता है। यह मस्सों में होने वाली जलन को भी शांत कर सकता है। इसके लिए कैस्टर ऑयल में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। कुछ सप्ताह तक मिश्रण को नियमित रूप से अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे मस्सों की परेशानी को दूर किया जा सकता है। 

अरंडी तेल से होने वाले नुकसान – Side Effects of Castor Oil in Hindi

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, जरूरत से अधिक अरंडी तेल का इस्तेमाल करने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकता हैं। ऐसे में अरंडी तेल का काफी ज्यादा इस्तेमाल न करें। इसके कुछ गंभीर परिणाम भी देखने को मिल सकता हैं। आइए जानते हैं अरंडी तेल से होने वाले नुकसान –

  • पेट में ऐंठन की परेशानी होना
  • छाती में दर्द महसूस होना
  • दस्त और उल्टी जैसा महसूस होना
  • चक्कर आना और बेहोशी होना
  • जी मिचलाना
  • सांस लेने में कठिनाई
  • स्किन पर खुजली और रैशेज होना
  • गले में जकड़न, इत्यादि।

ध्यान रखें कि इनमें से कुछ एक भी लक्षण अरंडी के तेल को लेने के बाद महसूस हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। समय पर इलाज किया जा सके।

अरंडी तेल का कैसे करें सेवन?-  How to Consume Castor Oil in Hindi

कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल मरीज की स्थिति के हिसाब से किया जाता है। उदाहरण के लिए अगर आपको शरीर में किसी तरह का दर्द हो रहा है, तो इसका प्रयोग मालिश के रूप में होता है। वहीं, मौखिक रूप से सेवन करने के लिए भी इसका प्रयोग हो सकता है। 

हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अरंडी के तेल का उपयोग मरीज की स्थिति के हिसाब से अलग-अलग मात्रा में मौखिक या बाहरी रूप से किया जा सकता है। 

इसका प्रयोग वयस्क पुरुषों में रेचक के रूप में किया जा सकता है, तो अरंडी के तेल की उचित खुराक प्रति दिन 15 से 60 मिलीलीटर (एमएल) होती है। हालांकि, यह डोज हर व्यक्ति के लिए उपयुक्त नहीं हो सकती है। आपको 

रिसर्च में कमी के कारण, अरंडी के तेल की खुराक कितना लेना है, इस बारे में स्पष्ट रूप से कहना संभव नहीं है। इसलिए डॉक्टर के निर्देशानुसार ही इसका सेवन करें। 

DISCLAIMER

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI

GREHLAKSHMI इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

अरंडी के तेल का उपयोग करने के क्या फायदे हैं?

अरंडी का तेल का इस्तेमाल स्किन, बालों से लेकर स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याओं जैसे- कब्ज, पीरियड्स में दर्द इत्यादि को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। 

कैस्टर ऑयल कब पीना चाहिए?

कैस्टर ऑयल का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। अधिकतर मामलों में सेवन रात को सोने से पहले गर्म दूध के साथ किया जाता है। 

क्या मैं रोजाना अरंडी का तेल ले सकता हूं?

जी नहीं, अरंडी का सेवन रोजाना करना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है।

अरंडी का तेल कितने दिन तक पी सकते हैं?

अरंडी के तेल का सेवन 2 दिन से लेकर 1 सप्ताह तक किया जा सकता है। हालांकि, निर्धारित समय के लिए एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

अरंडी का तेल अपने पेट पर रगड़ने से क्या होता है?

अरंडी के तेल को पेट पर रगड़ने से यह पेट में होने वाले दर्द, किडनी की सूजन और ऐंठन से आराम दिला सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...