Summer Lipstick Color : लिपस्टिक मेकअप का अहम हिस्सा है। हर महिला अपनी पसंद के अनुसार लिपस्टिक के रंग का चुनाव करती हैं। लेकिन हर बार एक जैसे ही रंग का इस्तेमाल करना आपको थोड़ा बोरिंग दिखा सकता है। ऐसे में हम इस बार की गर्मियों में ट्रेंड में रहने वाले लिपस्टिक के रंग लेकर आए हैं जो आपको बोल्ड और कूल लुक देगा। भले ही आपको कुछ चुनिंदा रंग पसंद हो लेकिन अगर आप कुछ अलग चाहती हैं तो इन खूबसूरत और बोल्ड रंगों को चुन सकती हैं।
Also read : फैशनेबल दिखने के लिए लगाएं लिपस्टिक के ये 5 शेड्स: Lipstick Shades
ब्लड रेड

लाल रंग लगभग हर महिला के पास होता है। लेकिन लाल रंग के भी कई शेड्स मार्किट में मौजूद हैं। अगर आप लाल रंग में कुछ अलग चाहती हैं तो ब्लड रेड रंग चुन सकती हैं। ये रंग आपके हर तरह की ड्रेस और मेकअप में जंचेगी।
पीच

ये रंग गोरी त्वचा वाली महिलाओं पर बहुत अच्छा लगता है। ये आपके एथनिक और वेस्टर्न कपड़ों के साथ क्लासी लुक देता है। हल्के रंग पसंद करने वाली महिलाएं इस रंग का चुनाव कर सकती हैं।
पिंक

गुलाबी रंग हमेशा ही ट्रेंड में रहता है, इसलिए इस रंग हमारी ट्रेंडी लिस्ट में जगह बनाई है। ये रंग चेहरे की सादगी को बनाए रखता है।
ऑरेंज

गर्मियों के लिए ये रंग सबसे परफेक्ट है। न सिर्फ गोरी बल्कि ब्राउन स्किन टोन वाली महिलाओं पर भी ये रंग खूबसूरत लगता है।
ब्राउन

बिना मेकअप के भी आपके चेहरे को ये रंग खूबसूरत और अट्रेक्टिव दिखाता है। ये रंग हर उम्र की महिलाओं पर काफी जचता है।
पर्पल

अगर आप कुछ अलग और ट्रेंडी ट्राय करना चाहती हैं तो इस रंग को जरूर चुनें। कॉलेज गोइंग गर्ल्स या नाईट पार्टी में आप इस रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं।
निऑन पिंक

थीम पार्टी ही नहीं गर्मियों में कुछ अलग लुक की चाह रखने वाली युवा लड़कियों को ये रंग काफी पसंद आता है। ये रंग आपको खूबसूरत और कूल लुक देता है।
न्यूड पिंक

लिपस्टिक के साथ नो लिपस्टिक वाला लुक चाहिए तो इस रंग को अपनी वैनिटी में जगह जरूर दें। ये आपके सादगी भरे लुक को खूबसूरत बनाए रखता है।
