आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बता देता है आपकी लिपस्टिक का रंग: Lipstick and Women Personality
Lipstick and Women Personality

जानिए क्या कहता है आपकी लिपस्टिक का कलर आपके व्यक्तित्व के बारे में

ज्यादातर महिलाओं को इस बारे में नहीं पता कि आपका लिपस्टिक शेड भी आपकी पर्सनैलिटी बारे में कई सारी बातें बताती है।

Lipstick and Women Personality: मेकअप का सबसे ज़रूरी हिस्सा है लिपस्टिक। इसके बिना मेकअप अधूरा रहता है। आप फुल मेकअप भी ना करें, तो भी लिपस्टिक आम दिनों में अप्लाई करते ही होंगी। आपका कोई पसंदीदा लिपस्टिक कलर भी होगा। यूं भले ही आप बदल-बदल कर शेड चुनती होंगी लेकिन कोई फेवरेट तो होगी, जो आप सबसे ज्यादा कैरी करती होंगी। अब आपको बता दें कि आपके लिपस्टिक का शेड आपके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ कह देता है। आप चाहकर भी इसे छुपा नहीं सकती हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर आपके पसंदीदा लिपस्टिक के शेड से आपके व्यक्तित्व के क्या राज खुलते हैं।

रेड कलर लिपस्टिक

Lipstick and Women Personality
red color lipstick

अगर आपको रेड कलर के लिपस्टिक पसंद है तो इससे पता चलता है कि आपका कॉन्फिडेंस लेवल बहुत ही ज्यादा हाई है। इससे यह भी पता चलता है कि आप अपने काम के प्रति बहुत ज्यादा सीरियस है। ऐसा माना जाता है कि जिन लड़कियों को रेड कलर की लिपस्टिक बहुत ज्यादा पसंद होती है वह अधिक गुस्सा करने वाली भी होती है और बहुत ज्यादा डिफेंसिव भी होती है। आपको अपनी ताकत और अपनी कमजोरी के बारे में सब कुछ पता होता है। यहां तक कि आप अपने परिवार वालों पर खर्च करने में कभी पीछे नहीं हटती है।

न्यूड कलर लिपस्टिक

nude color lipstick
nude color lipstick

किसी महिला को न्यूड कलर की लिपस्टिक पसंद है, तो उसके बारे में कहा जाता है कि वह काफी अधिक क्लासिक और सोफिस्टिकेटेड है। ऐसा माना जाता है कि जिन लड़कियों को न्यूड कलर की लिपस्टिक पसंद होती है, वह काफी शाई नेचर वाली या रिजर्व नेचर की होती है। आपको देखकर हर कोई आप को कठोर और निर्दयी समझेगा लेकिन सच बात यह है कि आप अंदर से बहुत ज्यादा सॉफ्ट हैं। न्यूड लिपस्टिक आने वाली महिलाएं धरती से जुड़ी हुई रहती है। हर चीज को लेकर बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल भी होती है। आपको ज्यादातर खुशमिजाज लोगों के बीच रहना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है।

पिंक कलर लिपस्टिक

pink color lipstick
Lipstick and Women Personality-pink color lipstick

कई महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें पिंक कलर के लिपस्टिक बहुत अधिक पसंद होती है। ऐसी महिलाओं के बारे में कहा जाता है कि वह काफी ज्यादा एनर्जेटिक होती हैं। आप जैसी महिलाओं को हमेशा समाज में मिलकर रहना और पार्टी करना बहुत पसंद होता है। ऐसी महिलाओं का नेचर ज्यादातर बच्चों जैसा होता है। आप जहां भी जाती हैं अपने दोस्त बना लेती हैं। आपको रिस्क लेना बहुत अधिक पसंद है और आप एडवेंचरस भी हो सकती है। आप जैसी महिलाओं को नए लोगों से मिलना, नई जगहों पर जाना, नया सीखना और किसी चीज का एक्सपीरियंस लेना बहुत पसंद होता है।

वाइन कलर लिपस्टिक

Wine color lipstick
Wine color lipstick

अगर किसी महिला को वाइन कलर की लिपस्टिक लगाना बेहद पसंद है तो उसका नेचर काफी बोल्ड है ।वाइन कलर की लिपस्टिक लगाने वाली लड़कियों के बारे में कहा जाता है कि वह किसी भी इंसान को बड़ी आसानी से अपनी तरफ अट्रैक्ट कर लेती है। ऐसी लड़कियों को तेज म्यूजिक सुनना काफी पसंद होता है। यहां तक कि यह काफी ज्यादा सेक्सी और खूबसूरत भी होती है। ये हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आसानी से खींच ही लेती है।

प्लम या ब्राउन कलर लिपस्टिक

brown color lipstick
brown color lipstick

आजकल की लड़कियों में प्लम या ब्राउन कलर का लिपशेड काफी पसंद किया जाता है,  लेकिन क्या आप जानते हैं, यह लिपशेड पसंद करने वाली लड़कियां और महिलाएं काफी जल्दी चीजों से बोर हो जाती हैं। ऐसी लड़कियों को हमेशा चुनौती का सामना करने से डर लगा रहता है। ऐसी महिलाएं कभी भी अपनी जिंदगी में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। यह अपने अंदर कई राज छुपाए रहती हैं। यह अपने राज किसी को बताना नहीं चाहती हैं और उन्हें हमेशा सीक्रेट ही रखना चाहती है।

Leave a comment