CREW POSTER
CREW POSTER

First Look Poster: करीना कपूर की सीरीज ‘जाने जां’ के बाद अब करीना अपने फैंस के लिए एक नए किरदार में नज़र आने वाली हैं। उनकी वेब सीरीज ‘जाने जां’ को बेहद पसंद किया गया था। करीना कपूर अब एक नए किरदार को निभाती नज़र आएंगी। ‘क्रू’ से फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म में करीना कपूर ही नहीं बल्कि दो और अभिनेत्रियां कृति सेनोन और तबू नज़र आएंगी। पोस्टर के रिलीज़ होने के बाद सोशल मीडिया पर इन अभिनेत्रियों के फर्स्ट लुक की बात हो रही है। तो चलिए जानते हैं कैसा है ‘क्रू’ की अभिनेत्रियों का फर्स्ट लुक कैसा है।

READ ALSO: करीना कपूर के सीक्वेंस आउटफिट लुक आप भी अपने स्टाइल में कर सकते हैं रीक्रिएट: Kareena Kapoor Outfits

फिल्म ‘क्रू’ से फर्स्ट पोस्टर लुक रिलीज़ हो गया है। करीना कपूर , तबू और कृति सेनोन इस बार एक नए अंदाज़ में नज़र आ रहीं हैं, तीनो अभिनेत्रियां एयर होस्टेस का किरदार निभाती नज़र आएंगी। ‘क्रू’ मेंबर बनीं ये तीनों अभिनेत्रियां बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जहां तबू के पोस्टर पर लिखा हुआ है ‘रिस्क इट’ और करीना कपूर के पोस्टर पर लिखा है ‘स्टील इट’ वहीं कृति सेनोन के पोस्टर पर ‘फेक इट’ लिखा हुआ है। ये पोस्टर काफी रोचक है और आपकी जिज्ञासा को बढ़ाता है। फिल्म का पोस्टर करीना कपूर सहित दोनों एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। करीना कपूर ने फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा ‘रेडी फॉर चेक इन? टाइम तो फ्लाई विद द क्रू’, इस पोस्ट पर उनके फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं। फर्स्ट लुक पोस्टर ने फैंस को बेताब कर दिया है अब देखना होगा कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज़ होता है।

फिल्म ‘क्रू’ का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है। फिल्म ‘क्रू’ में करीना कपूर , तबू , कृति सेनोन और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे। पोस्टर के रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर इसे बहुत पसंद किया जा रहा है। फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों को साथ में देखने के लिए बेक़रार हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म क्रू का पोस्टर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म 29 मार्च को रिलीज़ होगी। देखना होगा कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज़ किया जाएगा।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...