करीना कपूर के सीक्वेंस आउटफिट लुक आप भी अपने स्टाइल में कर सकते हैं रीक्रिएट: Kareena Kapoor Outfits
Kareena Kapoor Outfits

करीना कपूर के सीक्वेंस आउटफिट पर डालें एक नज़र

अगर आप भी किसी पार्टी या फंक्शन के लिए तैयार होना चाहते हैं तो इन लुक्स को आप रीक्रिएट कर सकते हैं और खुद को स्टाइलिश और खूबसूरत दिखा सकते हैं।

Kareena Kapoor Outfits: फैशन इंडस्ट्री में सभी अभिनेत्रियां एक-दूसरे से आगे निकलने की ही सोचती हैं और कोई भी किसी दूसरे से कम नहीं है। अगर बात अभिनेत्री करीना कपूर की करे तो वह अक्सर ये अपने सीक्वेंस लुक को लेकर अक्सर यह वायरल होती रहती है और फैंस भी करीना कपूर के इस लुक को काफी पसंद करते हैं। हालांकि यह लुक एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं, लेकिन दोनों में ही सीक्वेंस वर्क का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी किसी पार्टी या फंक्शन के लिए तैयार होना चाहते हैं, तो इन लुक्स को आप रीक्रिएट कर सकते हैं और खुद को स्टाइलिश और खूबसूरत दिखा सकते हैं।

स्लिट कट ड्रेस

Kareena Kapoor Outfits
Kareena Kapoor Outfits-Slit Dress

इस तरह की ड्रेस को आप कॉकटेल नाइट के लिए कैरी कर सकते हैं। यह देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर होती है। इसी के साथ आप बालों के लिए हाई पोनीटेल हेयरस्टाइल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह के लुक के साथ मेकअप के लिए स्मोकी आई मेकअप लुक बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है। अगर आप भी इसी तरह से मिलती-जुलती ड्रेस खरीदना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ड्रेस डिजाइनर इली साहब द्वारा डिजाइन की गई है, परंतु आपकी इसी से मिलती-जुलती डिजाइनर ड्रेस आपको 1500 से लेकर 3000 रू तक आराम से मिल जाएगी।

गोल्डन साड़ी

Kareena Kapoor Outfits Look
Kareena Kapoor Outfits-Golden Saree

यह साड़ी डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई है, परंतु इस तरह के मिलती-जुलती साड़ी आपको बाजार में लगभग 2000 से लेकर 4000 रू तक आसानी से मिल जाएगी। इस साड़ी को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं। अगर आप इतना ही ज्यादा हैवी लुक कैरी करना चाहते हैं तो इसके लिए आप ब्लाउज़ के लिए सिंपल सा तरीका इस्तेमाल करें। वह दिखने में और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है। मेकअप के लिए आप गोल्ड कोहल आई मेकअप कैरी कर सकते हैं। लिप्स न्यूड कलर में रख सकते हैं। यह देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है। यह लुक रात के फंक्शन के लिए ही चुना जाता है। अगर बालों की बात की जाए तो इसके लिए ओपन स्लीक हेयर स्टाइल या हैवी बन हेयर स्टाइल का चुनाव कर सकते हैं।

अगर आपको करीना कपूर के यह आउटफिट और स्टाइल पसंद आया हो तो आप भी इसे रीक्रिएट कर सकते हैं और खुद को स्टाइलिश और फैशनेबल दिखा सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...