Beauty Tips: इन दिनों डीआईवाई ब्यूटी किट्स काफी पसंद की जा रही है जिससे लोग अपनी खूबसूरती का ख्याल खुद ही रख रहे हैं। हैवी और ऑयली बाम की जगह वाटर बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। पहले की तरह घंटों अपने ब्यूटी रूटीन पर खर्च करने की जगह लोग एक साधारण ब्यूटी रूटीन को फॉलो करने पर जोर दे रहे हैं, जो हर किसी को एक अच्छी त्वचा पाने में मदद करती है। इसके अलावा, स्किन का इम्यून सिस्टम भी बहुत अधिक महत्वपूर्ण है, ताकि सूजन कम हो और त्वचा अधिक सुंदर और कोमल दिखे।
त्वचा का पीएच बैलेंस और नॉर्मल ऑयल मॉइश्चर बैरियर भी सेहतमंद त्वचा के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए, त्वचा पर जेंटल प्रोडक्ट 2024 के दौरान अधिक चलन में रहेंगे। चावल का पानी, एलोवेरा जेल, शहद और किचन में पड़ी चीजें लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग पहले से ही जानते हैं कि उन्हें स्किन और बालों की देखभाल करने वाले ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए जो पैराबेंस, सल्फेट्स और मिनरल ऑयल से फ्री हों। लोग केमिकल और एसिड पील ट्रीटमेंट से हटकर प्लांट और आर्गेनिक इंग्रीडिएंट्स की ओर बढ़ रहे हैं। इन 5 स्टेप्स या 7 स्टेप्स फेशियल स्किन केयर किट्स को घर पर ही आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, सनस्क्रीन, सनब्लॉक प्रोडक्ट्स और प्रोटेक्टिव क्रीम के इस्तेमाल और बिक्री में भी वृद्धि की भविष्यवाणी की गई है। के-ब्यूटी का क्रेज बढ़ने के साथ, इंटरनल ग्लो चरम पर है। इसके अलावा, इंटेसिव स्किन केयर, स्ट्रोब क्रीम और लिक्विड ग्लॉस से आप चमकदार इफेक्ट हासिल कर सकते हैं। ब्यूटी इंडस्ट्री अलग से काफी तेजी से आगे बढ़ रही है।
त्वचा की देखभाल

त्वचा की देखभाल करने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करने का चलन बढ़ गया है। जोजोबा, नारियल, बादाम, आर्गन, बोरेज और रोजहिप नेचुरल ऑयल हैं जो त्वचा को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे। चीनी, दही, पपीता, कॉफी, हल्दी और ओटमील आदि कई नेचुरल तरीके हैं जो एक्सफोलिएशन के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं और स्किन के लिए भी उतने ही फायदेमंद होते हैं।जहां तक बात हेयर ट्रेन्ड्स की है, फेस-फ्रेमिंग लेयर एक बार फिर से वापसी कर रही हैं। यह आपको एक टाइमलेस और कंटेपरेरी लुक प्रदान करती हैं। यह वर्सेटाइल स्टाइल बालों में एक सॉफ्टनेस एड करती है। यह अलग-अलग फेस शेप्स और हेयर टेक्सचर से मेल खाती है। चाहे लंबी हो या छोटी, फेस-फ्रेमिंग लेयर फेशियल फीचर्स को हाइलाइट करके आपको और भी अधिक आकर्षक दिखा सकती है। नेचुरल हेयर टेक्सचर को अपनाने और उसे निखारने का ट्रेन्ड बढ़ता जा रहा है।
फ्रेंच ट्विस्ट आखिरकार वापसी कर रहा है। अब यह लोगों पर निर्भर है कि इसे पॉलिश किया जाएगा या जल्दी से खत्म किया जाएगा। यह लगभग सभी पर अच्छा लगता है और इसे छोटी से लेकर लंबी लेंथ हेयर तक बनाया जा सकता है।
Read Also: रात को सोने से पहले आजमा लें ये टिप्स, दमक उठेगी त्वचा: Skin Care Before Bed
इन दिनों कर्ल, वेव्स और कॉइल्स स्टाइल में वृद्धि हो रही है। यह चलन व्यक्तियों को अपने नेचुरल टेक्सचर के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिसके परिणामस्वरूप लो मेंटेनेंस वाला लेकिन शानदार लुक मिलता है। बोल्ड और आकर्षक स्टेटमेंट लुक चाहने वालों के लिए, ब्लंट और ज्योमेट्रिक कट्स के पॉपुलर होने की उम्मीद की जा रही है। शॉर्प एंगल्स, सटीक लाइन्स और बोल्ड शेप्स एक बेहद ही स्ट्रॉन्ग विजुअल इंपैक्ट पैदा कर सकते हैं, जो कंटेपरेरी हेयरस्टाइल में आपके लुक को और भी खास बना रहे हैं। हम सब देख रहे हैं कि के-पॉप ने फैशन और सौंदर्य की दुनिया को कितना प्रभावित किया है। इसके साथ ही हम ऐसे ही लॉन्ग और आईलैश बैंग्स हेयरस्टाइल भी देख पाएंगे। अगर आपके बाल नेचुरल तरीके से सीधे हैं तो आपको इन बैंग्स को स्टाइल करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
रंगों के साथ मेकअप पूरी तरह से बोल्ड और वाइब्रेंट हो जाएगा जो आंखों, होंठों या चेहरे के किसी अन्य फीचर्स को निखारेगा। बेदाग त्वचा पाने के लिए लोग केमिकल की बजाय ऑर्गेनिक की ओर रुख करेंगे। विशेषज्ञों का अनुमान है कि लिव्ड-इन ब्रो का ट्रेन्ड ऐसे ही जारी रहेगा, जिसके कारण नेचुरल ब्रो लुक को लोग काफी पसंद करेंगे। नए साल पर ओम्ब्रे का जादू सिर्फ नाखूनों पर ही नहीं बल्कि होठों पर भी दिखेगा। होंठों के सेंटर को डिफाइन करती हुई ओम्ब्रे लाइन और सटल फेडेड कलर्स इस साल मेकअप ट्रेन्ड में रहेंगे। यह लिप्स के पाउट इफेक्ट को निखारने में मदद करता है। मल्टीपर्पस आर्गेनिक प्रोडक्ट मेकअप रूटीन में काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
