Summer Lipstick Shade
Summer Lipstick Shade

Summer Lipstick Shade: गर्मी का मौसम चेहरे को बेजान कर देता है, ऐसे में कुछ लिपस्टिक शेड्स आपके चेहरे को खिला हुआ लुक देते हैं। आइए ऐसे ही ब्राइट लिप शेड्स पर नजर डालते हैं।

यह ऐसा लिपस्टिक शेड है, जो लगभग हर रंगत पर खिल जाता है। इस रंग की लिपस्टिक को आप वेस्टर्न और इंडियन हर तरह की ड्रेस पर लगा सकती हैं। इस तरह का रंग कोरियन मेकअप
पसंद करने वाली लड़कियों को खूब भाता है।

Summer Lipstick Shade
Summer Lipstick Shade-orange lipstick

ऑरेंज कलर की लिपस्टिक से चेहरा तुरंत निखर जाता है। इसे कोई भी लगा सकता है, शाम के समय इसे लगाना ज्यादा सही है। ये रंग गर्मियों और मानसून में काफी हाईलाइट होता है। साथ ही चेहरे को बोल्ड लुक देता है। यह लिपस्टिक शेड आपकी बोरिंग गर्मियों को रोमांचक बनाती है।

light maroon lipstick
light maroon lipstick

इस कलर की लिपस्टिक आपको भले ही चटख रंग नहीं देती है लेकिन खूबसूरत जरूर लगती है। ये लुक को सादगीभरा दिखाती है, जो सुंदर लगता है।

pink lipstick
pink lipstick

पिंक कलर की यह लिपस्टिक सुंदर है, जिसे लगाते ही चेहरा निखर जाता है। लाइट कलर की ड्रेस पर यह बेहद खूबसूरत लुक देगी। ये एक ऐसा रंग है जो कभी फैशन से बाहर नहीं जाता। इस रंग को अपने होंठों पर लगाकर आप यंग दिख सकती हैं। इतना ही नहीं इसको किसी भी उम्र की महिला लगाकर खूबसूरत पाऊट लुक पा सकती है।

light purple lipstick
light purple lipstick

यह लिपस्टिक इतनी हटके है कि इसे लगाने के बाद सब आपसे पूछेंगे कि कौन सा लिप शेड लगाया। ये काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश ऑपशन है। अगर आपका रंग गोरा है तो ये आपके फेस को सॉफ्ट लुक देने के साथ फ्रेश दिखाता है। अगर आप न्यूड फेस रख रही हैं तो भी ये रंग खूबसूरत दिखता है।

chocolate lipstick
chocolate lipstick

यदि आपको सल्ट्री लुक चाहिए तो इससे बेहतर और कोई लिपस्टिक शेड नहीं है। यह गोरे और गेंहुए रंगत पर खूब निखरकर आएगी। अगर आपको क्लासी और बोल्ड लुक चाहिए तो ये रंग बेस्ट है।

lilac lipstick
lilac lipstick

लाइलैक शेड अभी ट्रेंड में है, तो इस लिहाज से यह लिपस्टिक शेड भी ट्रेंड में हुआ। इसे लगाने से खूबसूरत लुक मिलता है। ट्रेंडी होने के साथ ये आपको यूनिक और सॉफ्ट लुक देता है। ये हल्की और मध्यम टोन वाली स्किन पर अच्छा लगता है। मिनिमल मेकअप के साथ ये काफी अच्छा लगता है।

light pink lipstick
light pink lipstick

लाइट पिंक कलर की यह लिपस्टिक हर तरह की ड्रेस और दिन के साथ शाम और रात में लगाने के लिए उपयुक्त है। चेहरे को नेचुरल लुक देने के लिए इस तरह के रंग का चुनाव करना बेहतर होता है।

Rani Pink Lipstick
Rani Pink Lipstick

रानी पिंक शेड की यह लिपस्टिक बेहद खूबसूरत है। इसे आप साड़ी के साथ लगाएं या सूट के साथ या फिर शर्ट के साथ ही क्यों न, इससे आपका चेहरा तुरंत निखर जाएगा। ये रंग सांवली त्वचा के लिए ही बना है। ये काफी बोल्ड और रॉयल लुक देता है। ये रंग आपके चेहरे को डल नहीं होने देता। गर्मियों के फंक्शन में यह लिपस्टिक शेड आपको फ्रेश और आकर्षक दिखाता है।