Renuka Goswami चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए ऐसे इस्तेमाल करें आलू: Potato for Glowing Skin
Potato For Glowing Skin

Potato for Glowing Skin: जी हां! हम बात कर रहे हैं एक ऐसी चीज़ की जिसके बिना हमारे दिन भर का भोजन अधूरा है और वह चीज़ कुछ और नहीं बल्कि है सबकी मनपसंद सब्ज़ी ‘आलू’। बात चाहें आलू के पराठे की हो या आलू से बनने वाली टेस्टी डिशेज की, आलू बच्चों से लेकर बड़े सबकी पसंदीदा सब्जी है। लेकिन क्या आपको पता है आलू जितना स्वादिष्ट है उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद यह आपकी स्किन के लिए है। क्या आपने भी कभी इसका इस्तेमाल अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया है? अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि आलू मुहासे, एकने, फाइन लाइन्स, झाइयाँ, झुर्रियां, रिंकल्स, टैंनिंग जैसी स्किन संबंधी समस्याओं से मिनटों में निजात दिला सकता है और इसके साथ साथ यह आपका निखार भी बढ़ाता है। तो आइए जानते हैं इस जादुई होम रेमेडी के बारे में,

Also read : वेलेंटाइन वीक में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ट्राई करें ये होममेड रेमेडीज: Valentine Special Glowing Skin

स्किन केयर में आलू को करें शामिल मिलेगा गजब का निखार : Potato For Glowing Skin

Potato for Glowing Skin
Benefits of Potato for Skin

आलू के गुण

आलू में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे आपकी स्किन लम्बी उम्र तक जवान दिखती है और ग्लो करती है। इसके अलावा आलू में राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6, बिटामिन सी और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो स्किन को सुंदरता के साथ साथ पोषण भी प्रदान करते हैं।

ये हैं आलू के शानदार फायदे

जिंदगी भर जवान भला कौन नहीं दिखना चाहता? लोग जवान और हसीन दिखने के लिए तरह तरह की एंटी एजिंग क्रीम्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, झुर्रियों से राहत के लिए आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं? दरअसल आलू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के प्रभाव से आप रिंकल्स से निजात पा सकते हैं। इसके अलावा आलू में मौजूद तत्व टैनिंग को दूर करने का भी काम करते हैं।

झाइयां भी होंगी दूर

आलू में वैसे तो कई गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं लेकिन इसमें मौजूद पोटेशियम के कमाल से झाइयां दूर हो सकती हैं। दरअसल ये तत्व आपके चेहरे से झाइयां दूर करने का काम करता है, साथ ही आपका चेहरे से डार्क स्पॉट्स को भी गायब कर देता है। आलू के प्रयोग से आप दाग रहित त्वचा का सीक्रेट अनलॉक कर सकते हैं।

डल स्किन से मिलेगी निजात

अगर आप ग्लोई स्किन चाहते हैं तो आलू का रस फेस पर अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल आलू के रस को फेस पर अप्लाई करने से आपके चेहरे की डलनेस दूर हो जाती है, और चेहरे पर कभी न जाने वाला एक शानदार नूर आ जाता है।

ड्राई स्किन की समस्या होगी दूर

झाई, डल स्किन, और झुर्रियां दूर करने के अलावा आलू की मदद से आप ड्राई स्किन की समस्या से निजात पा सकते हैं। दरअसल अगर आप आलू का प्रयोग करते हैं, तो इसमें मौजूद गुणकारी तत्वों के प्रभाव से ड्राई स्किन की समस्या दूर हो जाती है।

ऐसे बनाएं आलू का फेस पैक

अगर आप एक बेहतरीन ग्लो चाहते हैं तो आलू का फेस पैक बनाकर आप इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू को छीलने के बाद अच्छे से कद्दूकस कर लें। इसमें नींबू का रस, दूध और बेसन मिला लें। इसी के साथ ये फेस पर अप्लाई करने के लिए तैयार है। बीस मिनट के बाद चेहरे को धुल लें। इसके आलावा आप उक्त पैक में ओट्स मिलाकर स्क्रब भी बना सकते हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...