आलू टिक्की बनाने की आसान विधि
आवश्यक सामग्री –
- आलू – 8-10
- ब्रैड का चूरा – आधी कटोरी
- मटर के दाने – आधा कप
- अमचूर पाउडर – आधा चम्मच
- गरम मसाला – आधा चम्मच
- लाल मिर्च – स्वादानुसार
- धनिया पाउडर – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 3-4 टेबल स्पून
विधि –
- आलू को उबाल कर मसल ले।
- मटर के दानो को मिक्सी में पीस लें।
- कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करें।
- फिर उसमे मसालें जैसे धनिया पाउडर ,नमक,अमचूर ,लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालें।
- फिर इसमें पीसी हुई मटर के डाल कर भुने।
- 2 – 3 मिनट्स तक कढ़ाई में मिक्सचर का चलाये.
- अब मिक्सचर को ठंडा होने अलग से रख दे।
- अब मसलें हुए आलुओं में नमक मिलाये और ब्रेड के चूरे को इसमें अच्छे से मिला ले।
- अब आलुओं के मिक्सचर में से थोड़ा सा ले और उस में थोड़ी सी जगह बना के ऊपर बनाए हुई मिक्सचर डालें।
- मटर के मिक्सचर को अच्छे से आलू के मिक्सचर में डालें और टिक्की की शेप का बना ले।
- ऐसे ही सारे मिक्सचर की टिकियां बना लें।
- अब गैस पे तवा रखे और तेल गरम करें.
- उस पर बनाई हुई टिक्कियां डाल कर उन्हें सेंके।
- टिक्कियों को दोनों साइड तेल डाल के ब्राउन होने तक पकाएं।
- आलू की टिकियां तैयार हैं। चटनी, सॉस, चाटमसाला जैसा चाहें परोसेंl
