चेहरे पर नेचुरल निखार पाने के लिए लगाएं आलू और बेसन का फेस पैक, जानें फायदा: Face Pack for Glowing Skin
त्वचा पर प्राकृतिक निखार पाने के लिए आप इस होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए।
Face Pack for Glowing Skin: त्वचा को स्वस्थ और बेदाग रखने के लिए रोजाना देखभाल करना भी बेहद जरूरी होता है। अब कई महिलाओं के पास समय नही होता है, तो वही सही तरीके स्किन की केयर नही कर पाती है, जिसकी वजह से त्वचा संबंधित परेशानियां होने लगती है। अक्सर महिलाओं स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए मार्केट से खरीदकर ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। लेकिन ये त्वचा के लिए अच्छा नही माना जाता है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते है। ये त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे त्वचा को किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स का भी खतरा नही होता है। इसलिए आज हम आपके लिए उबले हुए आलू और बेसन से बना फेस पैक लेकर आए है। ये त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। साथ ही स्किन को इसके इस्तेमाल से किसी तरह का नुकसान भी नही होता है, तो चलिए जानते है फेस पैक बनाने के बारे में।
Also read: सनस्क्रीन हो गई है खत्म,तो घर में रखी इन चीजों का करें इस्तेमाल: Natural Sunscreen Alternatives
उबले हुए आलू और बेसन का फेस पैक: Boiled Potato and Besan Face Pack
![Face Pack for Glowing Skin](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2024/06/Boiled-Potato-and-Besan-Face-Pack.webp?resize=780%2C439&ssl=1)
सामग्री
- आधा कप उबले हुए आलू
- 1 चम्मच कॉफी
- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच मसूर की दाल
- 2 चम्मच संतरे का रस
बनाने का तरीका
- फेस पैक बनाने के लिए एक बाउल में उबले हुए आलू डाल लें।
- फिर इसमें 1 चम्मच कॉफी डालकर मिला लें।
- अब इसमें 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच मसूर की दाल और 2 चम्मच संतरे का रस डालकर मिक्स करें।
- फिर इन सभी चीजों को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
- अब इस पेस्ट चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाकर 15- 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- जब ये सूख जाएं, तो चेहरे पर थोड़ा- सा पानी लगाकर स्क्रब करें और चेहरा साफ कर लें।
- इससे आप चेहरा एकदम चमकने लगेंगा।
- आप इसे फेस पैक को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते है।
फेस पैक लगाने के फायदे
![Benefits Of Face Pack](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2024/06/Benefits-Of-Face-Pack.webp?resize=780%2C439&ssl=1)
त्वचा पर निखार लाए
त्वचा पर निखार लाने के लिए आप इसे फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती है। बेसन और कॉफी त्वचा को गहराई से साफ करता है। संतरे के रस से त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है। साथ ही त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है। ये फेस पैक स्किन को मॉइस्चराइज करने में भी मदद करता है।
डार्क स्पॉट्स करें कम
चेहरे पर मौजूद डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते है। उबले हुए आलू दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है। संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। आप इस फेस पैक का हफ्ते में 2 बार चेहरे पर अप्लाई कर सकते ही। इससे आपके काफी हद तक डार्क स्पॉट्स कम हो जाएंगे।
स्किन को बनाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग
अगर आपकी स्किन में ड्राईनेस ज्यादा रहती है, तो आप इस फेस पैक का नियमित रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। इस फेस पैक को लगाने से त्वचा स्मूदी और सॉफ्ट बनती है। लेकिन अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो आप किसी भी चीज को फेस पर अप्लाई करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें।
पिगमेंटेशन करें कम
अगर आपकी त्वचा पर पिगमेंटेशन है, तो आप इस फेस पैक को लगा सकती है। उबले हुए आलू और बेसन पिगमेंटेशन को कम करने में काफी मदद करता है। इसके अलावा कॉफी त्वचा को हिल करता है। इस फेस पैक में मौजूद संतरे का रस पिगमेंटेशन को कंट्रोल कर त्वाच को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।