उत्तराखंड में जाने का प्लान कर रहे हैं तो चकराता को जरूर करें एक्सप्लोर: Travel to Chakrata
Travel to Chakrata

Travel to Chakrata: अगर आप प्राकृतिक दृश्य देख कर काफी खुश होते हैं और ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं जहां ज्यादा भीड़ भाड़ न हो तो आप को चकराता जाने का प्लान बनाना चाहिए। यह उत्तराखंड में एक हिल स्टेशन है जो लोगों के बीच अभी तक इतना ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है। यह शहर की भीड़ भाड़ से दूर एक अच्छी जगह है जहां जा कर आप अपने मन को पूरी तरह से रिलैक्स कर सकते हैं। आइए जानते हैं चकराता में आप कहां कहां घूम सकते हैं।

Also read: त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है अखरोट का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका: Walnut Oil Benefits

टाइगर फॉल्स

यहां पहुंचने के लिए आप को जंगलों में ट्रेक करके आना होगा। एक बार आप यहां पहुंच जाते हैं तो यहां का नजारा काफी खूबसूरत होगा। उत्तराखंड के सबसे ऊंचे फॉल्स में से एक टाइगर फॉल्स भी है। यहां पर प्रकृति के बीच आप कई घंटों तक बैठ सकते हैं और यहां बहने वाली ठंडी ठंडी हवा खा सकते हैं।

चिलमिरी नेक

अगर आप हिमालय के पहाड़ों का एक सुंदर और आकर्षक नजारा देखना चाहते हैं तो इस जगह पर आप को जरूर जाना चाहिए। यहां आप को घने जंगलों, वादियों और सुंदर पहाड़ों के नजारे देखने को मिलेंगे। यहां आप पिकनिक के लिए जा सकते हैं और अपनी फोटो खिंचवा सकते हैं।

देवबन

जो लोग जंगलों में घूमना और वहां पर मौजूद वनस्पति आदि को देखना पसंद करते हैं उनके लिए यह जगह बेस्ट है। यहां पर आप को पेड़ पौधों के साथ साथ पक्षी और वाइल्ड लाइफ देखने का मौका भी मिल सकता है।

राम ताल गार्डन

घनी हरियाली, रंग बिरंगे फूल और एक बहुत सुंदर लेक से घिरा यह गार्डन सच में काफी खूबसूरत है। यहां पर आप बोटिंग भी कर सकते हैं और लेक के पानी को निहार सकते हैं।

कानासर

यह जगह अपनी सीनरी और प्राकृतिक नजारों के लिए काफी प्रसिद्ध है। अगर आप वसंत के मौसम में यहां आते हैं तो पूरी जगह को लाल और गुलाबी रंग के एक लैंडस्केप के रूप में पाएंगे। इस मौसम में आप को यहां जरूर जाना चाहिए।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...