Valentine Day Destination: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और सभी जगह इसकी रौनक देखी जा सकती है। हालांकि अब वैलेंटाइन डे में कुछ ही दिन शेष बचे हैं लेकिन अभी भी कुछ कपल्स ऐसी जगहों की तलाश में हैं, जहां वह रोमांटिक और क्वालिटी लाइम स्पेंड कर सकें। कई कपल्स इस बार फर्स्ट वैलेंटाइन सेलिब्रेट करेंगे तो जाहिर सी बात है कि उनका जोश और उत्साह अन्य कपल्स की अपेक्षा काफी अधिक होगा। ऐसे में आप उन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं जो रोमांटिक होने के साथ बजट फ्रेंडली भी हों। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में जो आपके पार्टनर को स्पेशल फील करा सकती हैं।
Also read: त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है अखरोट का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका: Walnut Oil Benefits
आगरा का ताजमहल
वैलेंटाइन डे पर आगरा जाकर प्यार की निशानी ताज महल को देखने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। यदि आप उत्तर भारत में रहते हैं तो कुछ ही घंटों में आगरा की दूरी तय कर सकते हैं। इसमें आपका अधिक पैसा खर्च भी नहीं होगा। एक रीजनेबल प्राइस पर आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकेंगे। इसके अलावा यदि आप आगरा का किला और मोन्यूमेंट भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। ये एक बेहतरीन ऑप्शन है कम बजट में अपने पार्टनर को इंप्रेस करने का।
मनाली
हिमाचल की वादियों में यदि आप रोमांटिक पल गुजारने का मन बना रहे हैं तो शिमला या मनाली से बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकती। इस ट्रिप में आपको रहने, खाने और घूमने की कई चीजें मिल जाएगी। लगभग पांच से आठ हजार रुपए में आप एक शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं। तो देर किस बात की मोबाइल उठाइए और कर लीजिए बुकिंग।
जैसलमेर
सर्दियों के मौसम में राजस्थान का ट्रिप एक सुखद अहसास दे सकता है। अपने फर्स्ट वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए आप यदि राजस्थान जाने का मन बना रहे हैं तो जैसलमेर बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां आप कैमल राइड, डेजर्ट सफारी और बोन फायर का आनंद उठा सकते हैं। राजस्थान की इस ट्रिप में आपका लगभग 8 से 10 हजार रुपए ही खर्च होगा।
लैंसडाउन

वैलेंटाइन डे पर यदि आप कम बजट में उत्तराखंड को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो लैंसडाउन से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। लैंसडाउन एक हिल स्टेशन है जो बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। यदि आपके पास घूमने के लिए दो दिन हैं तो आप लैंसडाउन और उसके आसपास देहरादून और मसूरी को भी कवर कर सकते हैं। इस ट्रिप में लगभग 6 से 9 हजार रुपए तक का खर्च आ सकता है।
शिलांग
वैनेंटाइन डे के लिए शिलांग एक बेहतरीन और रोमांटिक डेस्टिनेशन हो सकती है। छोटी सी पहाड़ी पर बसे इस शहर में आप सुंदर चर्च, रॉक म्यूजिक, जंगल सफारी और ललीज व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा शिलांग से लगभग 40 मिनट की दूरी पर उमियाम झील है जहां आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
दीघा
पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित दीघा शहर कपल्स के लिए आइडियल वैलेंटाइन डेस्टिनेशन हो सकती है। समुद्र तट पर सैर-सपाटे के लिए फरवरी का महीना बिल्कुल उपयुक्त है। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ वॉटर स्पोर्ट्स का भी आनंद उठा सकते हैं। दीघा की छोटी सी ट्रिप में आपका लगभग 15-18 हजार रुपए का खर्चा हो सकता है।
