त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है अखरोट का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की त्वचा और बालों के लिए अखरोट का तेल किस प्रकार फायदेमंद होता है और इसे किस तरह से उपयोग में लाना चाहिए।
Walnut Oil Benefits: अखरोट शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है। अखरोट से कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है। केवल अखरोट ही नहीं बल्कि इसका तेल भी बहुत ही फायदेमंद होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की त्वचा और बालों के लिए अखरोट का तेल किस प्रकार फायदेमंद होता है और इसे किस तरह से उपयोग में लाना चाहिए।
स्किन के लिए अखरोट का तेल
झुर्रियां कम करें

हर कोई स्वस्थ और जवान त्वचा चाहता है परंतु वातावरण में मौजूद प्रदूषित कारक और फ्री रेडिकल्स की वजह से त्वचा पर उम्र से पहले ही झुर्रियां पड़ने लगती है। ऐसे में अखरोट का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है। अखरोट के तेल के कुछ बूंदों से चेहरे पर मसाज की जा सकती है। यह झुर्रियां कम करने में मदद करता है।
संक्रमण का उपाय

अखरोट के तेल का उपयोग बहुत सारे संक्रमण से राहत पाने के लिए भी किया जाता है क्योंकि यह एक नहीं बल्कि 6 तरह के बैक्टीरिया को खत्म करता है। अखरोट के तेल में एंटीमाइक्रोबियल्स गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर त्वचा को स्वस्थ बनाता है। संक्रमण से आराम पाने के लिए अखरोट के तेल का उपयोग से संक्रमित जगह पर लगाकर किया जा सकता है।
प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट

अखरोट का तेल प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी काम करता है। अखरोट में कुछ ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। यह शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके लिए अखरोट के तेल को आहार में शामिल किया जा सकता है और दैनिक तौर पर उपयोग में लाया जा सकता है।
बालों के लिए अखरोट का तेल
बालों का झड़ना करें कम

बढ़ती उम्र और पोषक तत्व की कमी से बाल झड़ने लगते हैं। इनके साथ अन्य कारण जैसे कि प्रदूषण युवी किरण की वजह से होने वाला ऑक्सीडेटिव तनाव और फ्री रेडिकल्स का प्रभावी बालों का झड़ने का कारण होता है। इससे आराम पाने के लिए अखरोट के तेल का इस्तेमाल किया जाता है इससे तनाव भी कम होता है।
रूसी से निजात पाया जाता है

अखरोट के तेल का उपयोग रूसी और उसकी वजह से हो रहे हैं हेयर फॉल से आराम पाने के लिए भी किया जाता है। ऐसा कहा जाता है अखरोट में जिंक पाया जाता है जो स्कैल्प में आवश्यक तेल का उत्पादन करने में मदद करता है और रूसी से निजात मिलता है। इसके लिए स्कैल्प में अखरोट के तेल से मालिश करना फायदेमंद साबित होता है।
बालों को बढ़ने में करें मदद

अखरोट में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को बढ़ने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद आयरन रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन संचार को बेहतर बनाता है जिससे बाल बढ़ने में मदद मिलती है। जिंक की वजह से रूसी और हेयर फॉल कम होता है और कॉपर बालों को फिर से उगाने के लिए लाभकारी साबित होता है। बालों को बढ़ाने के लिए अखरोट के तेल के फायदे उससे स्कैल्प में मसाज करके उठाए जाते हैं।
अखरोट के तेल का उपयोग
त्वचा के लिए

त्वचा के लिए अखरोट के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए दो से तीन बूंदे ले। अब उंगलियों की मदद से इससे चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करें। आप चाहे तो इसकी दो से तीन बूंद अपने फेस पैक में भी मिला सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं।
बालों के लिए

बालों के लिए इसका फायदा बहुत ही लाभकारी होता है। इससे अखरोट के तेल से स्कैल्प की मसाज की जाती है। अगर आप चाहे तो इसमें कुछ नारियल के तेल की बूंदे भी मिलाकर स्कैल्प में मालिश कर सकते हैं।
आइए आपको बताते हैं अखरोट का तेल बनाने की विधि

सामग्री
- तीन चौथाई कप साबुत अखरोट
- डेढ़ कप वेजिटेबल ऑयल
बनाने की विधि
- इसको बनाने के लिए सबसे पहले माइक्रोवेव को 350 डिग्री पर प्रिहीट करने के लिए छोड़ दें।
- अब एक पैन में पानी को उबालने के लिए रखे और जब पानी में उबाल आ जाए तो उसमें अखरोट डाल दे।
- लगभग 3 मिनट तक उबलने के बाद पानी को छान लें।
- अब उबले हुए अखरोट को बेकिंग शीट पर रखें ध्यान रहे कोई भी अखरोट एक के ऊपर एक ना रखा हो।
- अब अखरोट को सुनहरा भूरा होने तक बेक होने के लिए रख दें। लगभग 10 से 15 मिनट के बीच में एक बार अखरोट को हिला सकते हैं ताकि नीचे का भाग भी बेक हो जाए।
- सुनहरा भूरा हो जाने पर अखरोट को ओवन से निकाल ले और थोड़ा ठंडा होने के लिए बाहर रख दें।
- अब अखरोट को एक प्लास्टिक जीप बैग में डालकर बेलन की मदद से कूट लें।
- इसे पूरी तरह से पाउडर ना बनाएं बल्कि दरदरा पीस लें।
- अब एक जार में अखरोट के टुकड़े और वेजिटेबल ऑयल को मिलाकर रख दें।
- जब तेल का रंग बदलकर हल्का गहरा हो जाए तो अखरोट को जार से निकाल ले।
- अखरोट का तेल बनाने की विधि पूरे होने के बाद इसे प्रयोग में लिया जा सकता है।
किस तरह करें प्रयोग
- प्रयोग करने से पहले अच्छी तरह से अपने बालों को धो लें।
- जब बाल अच्छी तरह से सूख जाए तो उंगलियों के पोरों में तेल लगाकर स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसमें नींबू की कुछ बूंदें भी मिलाई जा सकती है इसके बाद बालों में अप्लाई किया जाता है।
- नींबू से डैंड्रफ की समस्या भी खत्म हो जाती है।
- नियमित रूप से इसका प्रयोग किया जा सकता है।
- बाल धोने से 3 घंटे पहले इस तेल को लगाएं सप्ताह में 2 दिन इसका प्रयोग किया जा सकता है।
सेहत और स्वास्थ्य के लिए अखरोट के तेल के फायदे

- हृदय रोग का खतरा कम करें : जैसे कि डायबिटीज को नियंत्रित करता है इसीलिए अपने खाद्य पदार्थ में इसे जरूर शामिल करें।
- रक्त वाहिका की कार्यप्रणाली करें बेहतर : अखरोट मे लिनोलिक नामक एक एसिड पाया जाता है। जिसका सेवन करने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है और रक्त प्रवाह बेहतर बनता है दिल को स्वास्थ्य बनाए रखता है।
- वजन नियंत्रित करें : इसमें ओमेगा 3 एसिड पाया जाता है जो शरीर के लिए फैट फ्री होता है।
अखरोट के तेल के बहुत सारे फायदे होते हैं। अपनी दिनचर्या में अखरोट का दिन शामिल करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।