Kerala Me Ghumne ki Best Jagah: 20+ केरल के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Best places to visit in kerala

20+ केरल के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल:

अभी तक केरल घूमने के लिए नहीं गए हैं तो यहां घूमने की प्लानिंग जरूर करें, क्योंकि यहां पर आपको प्राकृतिक और धार्मिकता का मनोरम दृश्य देखने को मिलेगा।

Kerala Me Ghumne ki Best Jagah: केरल राज्य दक्षिण पश्चिम भारतीय तट पर स्थित है। यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता और संस्कृति पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। हरियाली से संपन्न इस राज्य में भारी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। आप भी प्राकृतिक सौंदर्य के प्रेमी हैं और केरल घूमने की प्लान बना रहे हैं, तो यहां की कुछ अच्छी जगह है जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ आराम से घूम सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको केरल की 20 जगह बताने जा रहे हैं। साथ ही इन जगह का प्रवेश शुल्क और तिरुवनंंतपुरम से उस जगह की दूरी भी बताएंगे। केरल में आपको खाने पीने की भी कोई दिक्कत नहीं होगी। यहां पर वेज और नॉनवेज दोनों का तरह का खाना आराम से मिल जाएगा। साथ ही कुछ सवालों के जवाब भी देंगे जो अक्सर घूमने की प्लानिंग करने वालों लोगों के दिमाग में सामान्यत: आ ही जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं केरल की 20 खूबसूरत जगह और धार्मिक स्थलों के बारे में।

जगह शहर से दूरीकिलोमीटर
पद्मनाभस्वामी मंदिर (Padmanabhaswamy Temple)5 किलोमीटर
कुथिराम पैलेस संग्रहालय (Kuthiram Palace Museum)6 किलोमीटर
नेपियर म्यूजियम (Napier Museum)6 किलोमीटर
कोवलम बीच (Kovalam Beach)15 किलोमीटर
अट्टुकल भगवती मंदिर (Attukal Bhagavathi Temple)7 किलोमीटर
इडुक्की बांध (Idukki Dam)235 किलोमीटर
शीर्ष स्टेशन मुन्नार (Top station munnar)290 किलोमीटर
पालरुवी जलप्रपात (Palaruvi Waterfall)64 किलोमीटर
बेकल किला (Bekal Fort)547 किलोमीटर
पूकोड झील वायनाड (Pookode Lake Wayanad)439 किलोमीटर
नेय्यर बांध तिरुवनंतपुरम (Neyyar Dam Thiruvananthapuram)30 किलोमीटर
पुरातत्व संग्रहालय (Archaeological Museum)280 किलोमीटर
चावकाड समुद्रतट (Chavakad Beach)300 किलोमीटर
जटायु शिला (Jatayu Shila)46 किलोमीटर
अनायिरंकल बांध, देवीकुलम (Anayirankal Dam)288 किलोमीटर
कृष्णापुरम पैलेस, अलेप्पी (Krishnapuram Palace)154 किलोमीटर
विजया बीच पार्क, अलेप्पी (Vijaya Beach Park)154 किलोमीटर
कुरुवा द्वीप, वायनाड (Kuruwa Island)485 किलोमीटर
साइलेंट वैली नेशनल पार्क (Silent Valley National Park)288 किलोमीटर
परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व (Parambikulam Tiger Reserve)385 किलोमीटर
20+ केरल के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Kerala Me Ghumne ki Best Jagah
Padmanabhaswamy Temple

पद्मनाभस्वामी मंदिर तिरुवनंंतपुरम यानी त्रिवेन्द्रम में घूमने के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है। यह प्राचीन मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह वास्तुशिल्प चमत्कार शहर की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। पद्मनाभस्वामी मंदिर त्रिवेन्द्रम के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।

इस मंदिर में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है। लेकिन यहां पर ड्रेस कोड लागू होता है। यह मंदिर प्रात: 3.15 से सुबह 9.15 मिनट और शाम 5 बजे से शाम 7.20 तक खुलता है। यह मंदिर तिरुवनंतपुरम से 5 किलोमीटर की दूरी पर है।

Kuthiram Palace Museum
Kuthiram Palace Museum

कुथिराम पैलेस संग्रहालय पारंपरिक केरल वास्तुकला को चित्रित करता है। 19वीं सदी में बने इस संग्रहालय में प्राचीन पुरावशेष, आभूषण और साज-सज्जा का एक विशाल संग्रह है। यहां की यात्रा से क्षेत्र के इतिहास और शाही विरासत के बारे में एक अनोखी जानकारी है।

यहां पर भारतीयों के 20 रुपए प्रवेश शुल्क है और विदेशियों के लिए 100 रुपए है। यह सुबह 8.30 बजे से 5 बजे तक खुलता है। सोमवार में यह संग्रहालय बंद रहता है। यह त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे से 6 किलोमीटर की दूरी पर है।

Napier Museum
Napier Museum

नेपियर म्यूजियम तिरुवनंतपुरम का एक अच्छा पर्यटक स्थल है। इसमें राज्य की कला और इतिहास का चित्रण करने वाला एक प्रतिष्ठित स्थल है। संग्रहालय के रिवोल्यूशनरी इंडो-सारासेनिक वास्तुशिल्प में निर्मित साज-सज्जा, प्राचीन आभूषण और हाथी दांत का एक विशाल संग्रह है।

यहां पर भारतीयों से 10 रुपए प्रवेश शुल्क लिया जाता है। विदेशियों से 100 रुपए का प्रवेश शुल्क लिया जाता है। यह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता है। सोमवार को यह बंद रहता है। इस म्यूजियम की दूरी तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से 6 किलोमीटर है।

kovalam beach
kovalam beach

अगर आप केरल में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कोवलम बीच जाना चाहिए। कोवलम बीच रात में त्रिवेन्द्रम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह अर्धचंद्राकार तटरेखा, ताड़ के पेड़ों और जीवंत समुद्र तट कैफे के लिए जाना जाता है।

यहां पर प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। यह 24 घंटे खुला रहता है। त्रिवेन्द्रम हवाई अड्डे से कोवलम बीच की दूरी 15 किलोमीटर है।

अट्टुकल भगवती मंदिर एक हिंदू मंदिर है जो देवी भद्रकाली को समर्पित है। यह मंदिर वार्षिक अट्टुकल पोंगाला उत्सव के लिए जाना जाता है।

Attukal Bhagavathy Temple
Attukal Bhagavathy Temple

इस मंदिर में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। यह मंदिर सुबह 4.45 मिनट से दोपहर 12.30 बजे तक खुलता है। वहीं शाम 5 बजे से 8.45 तक खुलता है। त्रिवेन्द्रम हवाई अड्डे से इस मंदिर की दूरी 7 किलोमीटर है।

Idukki Dam
Idukki Dam

इडुक्की बांध भारतीय राज्य केरल में स्थित भारत का पहला मेहराब बांध है जो केरल में पेरियार नदी के पार बनाया गया है। इडुक्की बांध एक दोहरी वक्रता वाला आर्क बांध है जो कुरावती और कुरवन नामक दो पहाडियों की बीच बनाया गया है। 550 फीट की ऊंचाई वाला इडुक्की आर्क डैम एशिया के सबसे ऊंचे मेहराब बांधों में से एक है।

इडुक्की बांध में प्रवेश के लिए व्यस्कों के लिए 10 रुपए और बच्चों के लिए 5 रुपए का शुल्क लगता है। यह बांध सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलता है। तिरुवनंतपुरम से इस बांध की दूरी 235 किलोमीटर है।

टॉप स्टेशन व्यू प्वाइंट मुन्नार हरी-भरी घाटियों से घिरा हुआ है और यहां पर्यटकों के साथ-साथ रोमांच प्रेमी भी आते हैं। यह कैंपर्स, हाइकर्स और ट्रैकर्स के लिए स्वर्ग है। आपको यहां बादलों के बीच होने जैसा महसूस हो सकता है।

Top station munnar
Top station munnar

यहां पर प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। यह सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुलता है। तिरुवनंतपुरम से शीर्ष स्टेशन मुन्नार की दूरी 290 किलोमीटर है।

पालरुवी जलप्रपात कोल्लम में स्थित है। पालरुवी जलप्रपात का शाब्दिक अर्थ ‘दूध की धारा’ होता है। यह 300 फीट की ऊंचाई से चट्टानों से होकर गिरती है। यहां पर भारी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर लोग ठंडे पानी में नहाते और डूबकी लगाते हैं।

Palaruvi Waterfall
Palaruvi Waterfall

यहां पर 5 साल से 13 साल के बच्चे के लिए 10 रुपए और इस उम्र से ऊपर के लोगों के लिए 25 रुपए प्रवेश शुल्क लगता है। यहां आप सुबह 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक आ सकते हैं। तिरुवनंतपुरम से कोल्लम की दूरी 64 किलोमीटर है।

प्रकृति की गोद में बसा बेकल किला इतिहास प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों दोनों के लिए एक आनंददायक स्थान है। लेटराइट की यह विशाल और प्रभावशाली कीहोल के आकार की संरचना केरल में सबसे बड़े और सबसे अच्छे संरक्षित किले के रूप में प्रसिद्ध है। यह एक खड़ी पहाड़ी पर बैठा है।

यहां पर 20 रुपए का प्रवेश शुल्क लगता है। यह सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुलता है। तिरुवनंतपुरम से बेकल किले की दूरी 547 किलोमीटर है।

वायनाड में पूकोडे झील कलपेट्टा के पास एक मीठे पानी की झील है जो भारत के नक्शे से मिलती जुलती है। पश्चिमी घाट से घिरी, सदाबहार जंगलों के बीच बसी यह लुभावनी झील वायनाड आने वाले हर पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर देती है। पूकोडे झील वायनाड जिले में समुद्र तल से 770 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

Pookode Lake Wayanad
Pookode Lake Wayanad

यहां पर बड़ों के लिए 20 रुपए और बच्चों के लिए 10 रुपए का प्रवेश शुल्क लगता है। यह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता है। यह तिरुवनंतपुरम से 439 किलोमीटर की दूरी पर है।

नेय्यार बाँध में एक खूबसूरत वॉच टॉवर, हिरण पार्क, लायन सफारी पार्क तथा एक क्रोकोडाइल रिहैब्लिटेशन तथा अनुसंधान केंद्र (मगरमच्छ पुनर्वास तथा अनुसंधान केंद्र) है। यह बाँध नेय्यार वन्यजीव अभयारण्य का हिस्सा है और इस अभयारण्य में सैकड़ों प्रकार के जीव-जंतु पाए जाते हैं। एशियाई हाथी, बाघ, तेंदुआ, स्लेंडर लोरिस तथा सरिसृप तथा उभयर प्राणी, जैसे कि किंग कोबरा, त्रावणकोर कछुआ आदि यहां जीव जंतु पाए जाते हैं। आपको यहाँ के जलाशय में बोटिंग की सुविधा मिल सकती है।

Attukal Bhagavathy Temple
Attukal Bhagavathy Temple

नेय्यर बांध त्रिवेन्द्रम लायन सफारी प्रवेश शुल्क वयस्कों के लिए 250 प्रति व्यक्ति है। बच्चों के लिए प्रति व्यक्ति 125 (5 से 12 वर्ष), बच्चों के लिए प्रति व्यक्ति 5 (5 वर्ष से कम) है। नेय्यर बांध तिरुवनंतपुरम नौकायन टिकट की कीमत सफारी बोट के लिए प्रति व्यक्ति 400 (20 मिनट) है और स्पीड बोट के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपए है। नेय्यार बांध तिरुवनंतपुरम से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है।

पुरातत्व संग्रहालय त्रिशूर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। संग्रहालय में आप कई भित्ति चित्र देख सकते हैं जो केरल की कला और संस्कृति को दर्शाते हैं। संग्रहालय के अंदर आप मंदिरों की कई पेंटिंग और मॉडल देख सकते हैं।

Archaeological Museum
Archaeological Museum

यहां पर प्रवेश शुल्क नहीं लगता है। यहां पर मिलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 6:00 बजे तक है। तिरुवनंतपुरम से पुरातत्व संग्रहालय त्रिशूर की दूरी 280 किलोमीटर है।

त्रिशूर में घूमने के लिए काहवाकड़ समुद्र तट सबसे रोमांचक स्थानों में से एक है।यह समुद्र तट कपल्स और शांति चाहने वालों के बीच प्रसिद्ध है। आप समुद्र तट की सुनहरी रेत में खेलने और आराम करने के लिए दिन में किसी भी समय इस स्थान पर जा सकते हैं। यहां पर सूर्यास्त का दृश्य काफी अच्छा लगता है।

Chavakkad Beach
Chavakkad Beach

चावकाड समुद्रतट में प्रवेश निशुल्क है। यहां पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक जा सकते हैं। यह तिरुवनंतपुरम से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर है।

कुमारकोम में जटायु शिला एक अच्छा पर्यटक स्थल है। यह रामायण के पौराणिक चरित्र की याद दिलाता है। यह रॉक थीम गार्डन वास्तव में उन्हीं को समर्पित है। यह चट्टान 65 एकड़ भूमि में फैले विशाल जटायु पार्क में स्थित है।

jatayu shila
jatayu shila

यहां पर प्रति व्यक्ति से प्रवेश शुल्क 400 रुपए लिए जाते हैंं। यह प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुलता है। यह तिरुवनंतपुरम से लगभग 46 किलोमीटर की दूरी पर है।

अनायिरंकल बांध केरल के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। यह चाय के बागानों और पहाड़ियों के बीच स्थित है। अनायिरंकल बांध देवीकुलम से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देवीकुलम में सबसे सुंदर पर्यटन स्थलों में से एक अनायिरंकल बांध प्रकृति प्रेमी और शांत जगह रहने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छी जगह है।

Anayirankal Dam
Anayirankal Dam

यहां पर प्रवेश शुल्क नहीं लगता है। यहां किसी भी टाइम जाया जा सकता है। तिरुवनंतपुरम से देवीकुलम की दूरी 288 किलोमीटर है।

कृष्णापुरम पैलेस अलेप्पी में घूमने के लिए शीर्ष स्थानों में से एक है। यह केरल के लोगों की संस्कृति, समय और जीवन के बारे में जानकारी बताता है। कृष्णापुरम पैलेस एक संग्रहालय है और दक्षिण भारत के महलों में से एक है। इसका इतिहास 18वीं शताब्दी में खोजा जा सकता है। एलेप्पी में महल का रखरखाव और प्रबंधन केरल के पुरातत्व विभाग द्वारा किया जाता है और इसे एलेप्पी आने वाले पर्यटकों के लिए एक संग्रहालय में बदल दिया गया है।

Krishnapuram Palace
Krishnapuram Palace

यहां पर कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। यह सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुला रहता है। तिरुवनंतपुरम से अलेप्पी की दूरी 154 किलोमीटर है। वहीं अलेप्पी से कृष्णापुरम पैलेस की दूरी 47 किलोमीटर की दूरी पर है।

अलेप्पी में विजया बीच पार्क भी एक अच्छा पर्यटक स्थल है। यहां जाए बिना अलेप्पी की यात्रा अधूरी है। यह पार्क मूल रूप से बच्चों का पार्क है। इसका प्रबंधन केरल नगर बोर्ड द्वारा किया जाता है। यहां आपके लिए करने के लिए कई चीजें हैं। यदि आप सवारी और खेल का आनंद नहीं लेते हैं, तो आप एक बाइक किराए पर ले सकते हैं और अकेले समुद्र तट का पता लगाने के लिए निकल सकते हैं।

Vijay Beach Park
Vijay Beach Park

प्रत्येक वयस्क के लिए 150 रुपये का प्रवेश शुल्क है और 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश मिलता है। यह दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे के बीच खुलता है। तिरुवनंतपुरम से विजया बीच पार्क की दूरी 154 किलोमीटर है।

वायनाड में कुरुवा द्वीप फोटोग्राफरों के बीच काफी पसंदीदा जगह है। यह वायनाड के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। इस द्वीप पर इंसानों का निवास नहीं है, लेकिन यह कई अन्य जीवित प्रजातियों का घर है। यह एक संरक्षित नदी डेल्टा है। इसके जंगल में अन्य पौधों के अलावा ऑर्किड और औषधीय जड़ी-बूटियों की कई प्रजातियाँ मौजूद हैं। कुरुवा द्वीप काबिनी नदी पर एक निर्जन द्वीप है। यह वायनाड के नजदीक है लेकिन शहरी जीवन की हलचलों से बहुत दूर है।

Kuruva Island
Kuruva Island

यहां पर भारतीयों के लिए प्रवेश शुल्क 110 रुपए है। वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपए है। यह सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 तक खुलता है। तिरुवनंतपुरम से कुरुवा द्वीप की दूरी 485 किलोमीटर है।

साइलेंट वैली नेशनल पार्क समृद्ध जीवों के लिए जाना जाता है। रिजर्व क्षेत्र में कई लुप्तप्राय जानवरों के लिए एक आवास के रूप में कार्य करता है। मुख्य शहर से 46 किमी की दूरी पर स्थित राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा कर सकते हैं।

Silent Valley National Park
Silent Valley National Park

यहां वयस्क के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपए है। यह पार्क सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 6:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे के बीच खुलता है। शुक्रवार को यह बंद रहता है। तिरुवनंतपुरम से साइलेंट वैली नेशनल पार्क की दूरी 288 किलोमीटर है।

पलक्कड़ में परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व देश के सबसे प्रतिष्ठित टाइगर रिजर्व में से एक है जो लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए एक घर के रूप में काम करता है। पलक्कड़ की यात्रा करने वाले लोगों के लिए परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व पलक्कड़ के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। बाघ अभयारण्य शहर के केंद्र से 46 किमी दूर है।

Parambikulam Tiger Reserve
Parambikulam Tiger Reserve

यहां पर हल्के वाहन का प्रवेश शुल्क 50 रुपए है और भारी वाहनों का प्रवेश शुल्क 150 रुपए है। यह सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच खुलता है। तिरुवनंतपुरम से परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व की दूरी 385 किलोमीटर है।

केरल में घूमने के लिए सही समय सितंबर से मार्च तक रहता है। यह सर्दियों के बाद का समय है। इस समय केरल का तापमान यहां घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ज्यादा गर्मी में यहां घूमने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Best Time to Visit Kerala
Best Time to Visit Kerala

केरल में बस या अपने निजी वाहन से आसानी से आया जा सकता है। केरल का सड़क मार्ग आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु राज्य से सीधे तौर पर जुड़ा है। केरल का रोड नेटवर्क पूरे भारत में अच्छी तरह फैला हुआ है।

आप रेलमार्ग के द्वारा भी केरल में आसानी से विजिट कर सकते हैं। केरल का कोच्चि स्थित एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन है और यह देश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ और जयपुर जैसे रेलवे स्टेशनों से जुड़ा हुआ है।

केरल में हवाई मार्ग से आना काफी सुविधाजनक है। अगर आप पैसे की तंगी छोड़ दे तो फ्लाइट के द्वारा आराम से आया जा सकता है। यदि आप हवाई मार्ग द्वारा केरल पहुंचना चाहते हैं, तो कुछ स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के सभी शहरों से जुड़ा हुआ है।

रेडिसन ब्लू होटल, कोच्चि

मेट्रो स्टेशन, सहोदरन अय्यप्पन रोड, एलमकुलम के पास, एलमकुलम, कोच्चि, एर्नाकुलम, केरल

होटल ड्यूलैंड कोचीन

कोडानाडु पी.ओ., कोच्चि, केरल

लेक पैलेस होटल

थोनिकदावु, कदीनमकुलम रोड, पुथुकुरिची, कदीनमकुलम, केरल

FAQ | क्या आप जानते हैं

केरल घूमने में कितना दिन लगते हैं?

केरल में अगर आप कुछ निश्चित जगहों पर घूमना चाहते हैं तो 15 दिन लग सकते हैंI

केरल घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 20,000 रूपए में केरल घूम सकते हैंI

केरल घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

केरल घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च के बीच का होता हैI इस समय यहां का मौसम काफी ज्यादा अच्छा होता है, जिससे आपको यहां घूमने में काफी ज्यादा मजा आता हैI

मुझे केरल में कहां रहना चाहिए?

केरल में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएंगेI आप अपने बजट व पसंद के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय केरल में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

केरल में रात के समय आप कोवलम बीच, विजया बीच पार्क जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। साथ ही यहां के रेस्टोरेंट में भी विजिट कर सकते हैं।

हम रात में केरल में क्या कर सकते हैं?

रात के समय में अगर आप केरल में कुछ रोमांचक करना चाहते हैं, तो बजट फ्रेंडली नाइट क्लब जाना बिल्कुल भी न भूलें। यहां अवा लाउंज, हाई स्पिरिट् और वेलोसिटी बार एंड रेस्तरां केरल के काफी अच्छे नाइट क्लब हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...