इस शानदार तरीकों से किचन में करें ब्रेड क्रंब्स का इस्तेमाल : Use Of Bread Crumbs
ब्रेड क्रंब्स के कुछ बेहतरीन हैक्स बताने वाले है, जिससे आपके डिशेज का स्वाद दोगुना हो जाएगा।
Use of Bread Crumbs: ब्रेड क्रंब्स एक ऐसी चीज है, जिसे अक्सर स्नैक्स या फिर डिप फ्राई होने वाली चीजों को क्रिस्पी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप घर में बची हुई ब्रेड क्रंब्स को फेंक देते है। तो ये गलत है। जरा सी बची हुई ब्रेड क्रंब्स आपके खाने का जायका बढ़ा सकती है। क्या आपको पता है, इसे हम अपनी रसोई में खाना बनाने के समय भी इस्तेमाल कर सकते है? अगर नही, तो घबराने की जरूरत नही है। आज हम आपको ऐसे कुछ हैक्स बताने वाले है। जिसकी मदद से आपकी डिश का स्वाद बढ़ जाएंगा। तो चलिए जानते है ब्रेड क्रंब्स से जुड़े हैक्स के बारे में।
Also read: घर पर स्नैक्स के लिए मिनटों में तैयार करें ब्रेड रोल चाट
सूप में ऐसे करें इस्तेमाल

सूप को गाढ़ा बनाने के लिए अक्सर लोग कॉर्नफ्लोर को डालते है। लेकिन आगर आपके घर में कॉर्नफ्लोर खत्म हो गया हो, तो आप इसके जगह पर ब्रेड क्रंब्स का इस्तेमाल कर सकते है। इससे सूप के स्वाद में कोई बदलाव नही आता है। जैसा काम सूप में कॉर्नफ्लोर करता है। वही काम ब्रेड क्रंब्स भी करता है।
सब्जी में ऐसे करें उपयोग

अगर आप खाने में कुछ नया टेस्ट करने के बारे में सोच रहे है, तो आप किसी भी सूखी सब्जी में ब्रेड क्रंब्स डाल दें। साथ ही कद्दूकस किया हुआ पनीर भी मिलाएं। इससे आपकी सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनेंगी और आपका टेस्ट भी बदल जाएंगा। सूखी सब्जी के अलावा आप ग्रेवी वाली सब्जी में भी ब्रेड क्रंब्स का इस्तेमाल कर सकते है। इसको डालने से आपकी सब्जी गाढ़ी और स्वादिष्ट बनेंगी।
चिकन ब्रेस्ट को करें कोट

चिकन को डिप करके कोई रेसिपी बना रहे है,तो आप सबसे पहले अंडे के मिश्रण में चिकन ब्रेस्ट को डिप करें। इसके बाद इसे खूब सारा ब्रेड क्रंब्स से कोट कर दें और फिर चिकन ब्रेस्ट को डिप फ्राई करें। इससे आपकी डिश का स्वाद दुगना हो जाएंगा।
पास्ता में भी कर सकते है उपयोग

पास्ता में क्राउटन की जगह ब्रेड क्रंब्स का इस्तेमाल कर सकते है। बस आपको क्राउटन वाला स्टेप सीकिप करके ब्रेड क्रंब्स को मिलाना है। आप चाहे तो सलाद और सूप में भी क्राउटन की जगह ब्रेड क्रंब्स को डाल सकते है। इसके डालने से स्वाद ओर ज्यादा अच्छा हो जाता है।
सी फूड को करें कोट

अगर आप सी फूड खाने के शौकीन है। तो आप सी फूड को अंडे के मिश्रण में डिप कर दें। फिर ब्रेड क्रंब्स में कोट करके ते में डिप फ्राई कर दें। आपका स्वादिष्ट स्नैक्स तैयार है। आप ऐसे ओर भी डिशेज को ब्रेड क्रंब्स में कोट करके डिप फ्राई कर सकते है।
कुछ अन्य टिप्स

कोफ्ता या टिक्की बनाते समय गोल शेप में नही बनती है। इसके लिए आप कोफ्ते और टिक्की के मिश्रण में 4- 5 चम्मच ब्रेड क्रंब्स डालकर मिलाएं और फिर टिक्की या कोफ्ते बनाएं। ब्रेड क्रंब्स बाइंडिंग का काम करता है। इससे किसी तलने वाली चीज के साथ मिलाने पर डिश अच्छी बनती है। साथ ही इसे किसी भी डिश में डालने से हल्की सी मिठास आ जाती है।
