Summary: सूजी का उपमा खाकर हो गये हैं बोर तो इस बार नाश्ते में ट्राय करें ब्रेड उपमा
अगर आप भी सूजी का उपमा खाकर बोर हो गये हैं और इस बार कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं तो आप इस बार ब्रेड का उपमा बना सकते हैं। इसको बनाना बहुत ही आसान है और टेस्ट तो इसका सुपर होता है।
Quick Bread Upma: सूजी का उपमा नाश्ते में सबसे ज्यादा बनने वाली चीज़ों में से एक है। इसको सभी पसंद तो करते हैं, लेकिन कई बार एक ही तरह का उपमा खाते-खाते बोर हो जाते हैं और लगता है कुछ और खाया जाए। अगर आप भी सूजी का उपमा खाकर बोर हो गये हैं और इस बार कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं तो आप इस बार ब्रेड का उपमा बना सकते हैं। इसको बनाना बहुत ही आसान है और टेस्ट तो इसका सुपर होता है। इसको आप ब्रेकफास्ट में, स्नैक्स में या फिर बच्चों के टिफ़िन के लिए भी बना सकते हैं। तो, चलिए जानते हैं ब्रेड उपमा बनाने की रेसिपी-
ब्रेड उपमा बनाने के लिए सामग्री
- उड़द दाल – 1 टी स्पून
- चना दाल – 1 टी स्पून
- करी पत्ता- -७-८
- कटी हुई अदरक- 1 इंच
- हरी या लाल मिर्च- 2-3
- कटे हुए प्याज़- 2
- मीडियम टोमेटो- 2
- हल्दी पाउडर- ½ टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर- ½ टी स्पून
- दही- 2½ टेबल स्पून
- पानी- ¾
- नमक – स्वादानुसार
- टोस्टेड ब्रेड स्लाइस- 9-10
- धनिया पत्ता- 2 टेबल स्पून
- घी- 1 टेबल स्पून
- काजू- 10-12
- मूँगफली- 2 टेबल स्पून
ब्रेड उपमा बनाने की विधि

- सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर राई, उड़द दाल और चना दाल डालकर तड़कने दें।
- अब इसमें कड़ी पत्ता, अदरक, हरी मिर्च और प्याज़ डालकर अच्छे से भून लें।
- जब प्याज़ गोल्डन ब्राउन हो जाये तब इसमें टमाटर काटकर डाल दें और टमाटर के मुलायम होने तक भुनने दें।
- अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें। थोड़ा दही डालकर इसको मीडियम फ़्लैम पर दो मिनट पकने दें।
- अब इसमें पानी डालें और नमक डालकर बॉईल आने तक इंतज़ार करें।
- इसके बाद इसमें रोस्टेड ब्रेड स्लाइसेस डालें। अगर थोड़ा पानी कम हो तो और पानी मिला सकते हैं। अच्छा उपमा बनने के लिए सही मात्रा में पानी डालना ज़रूरी है।
- पैन को ढक्कन लगाकर बंद कर दें और एक-दो मिनट तक पकने दें फिर थोड़ा चला दें।
- गार्निश के लिये घी में काजू और मूँगफली डालकर भून लें।
- अब इसको तैयार ब्रेड उपमा के ऊपर डाल दें।
- अब लास्ट में इसे फ्रेश धनिया पत्ती डालकर सजायें।
- बस तैयार हो गया आपका ब्रेड उपमा। इसको अपनी मनचाही चटनी के साथ इंजॉय करिए।
तो, आप भी अगर इस बार कुछ और ट्राय करना चाहते हैं तो स्नैक्स के लिये हमारी ये रेसिपी एक बार ज़रूर बनाकर देखें। आपके घर में बड़ों से लेकर बच्चे तक इस रेसिपी को खूब पसंद करेंगे।
