म‍कर संक्रांति के दिन जरूर दान करें ये 5 चीजें, जानें इसका महत्‍व: Makar Sankranti 2024
Makar Sankranti 2024

म‍कर संक्रांति के दिन जरूर दान करें ये 5 चीजें, जानें इसका महत्‍व: Makar Sankranti 2024 Daan

दान पुण्य के लिहाज से मकर संक्रांति का दिन बहुत ही खास महत्व रखता है।

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की विशेष उपासना की जाती है। दान पुण्य के लिहाज से मकर संक्रांति का दिन बहुत ही खास महत्व रखता है। लोग इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, पूजा पाठ, धर्म व दान पुण्य के कार्य करके पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति पर कई चीजों का दान करना फलदायी होता है। आज हम आपको बताने वाले है कि आप संक्रांति के मौके पर क्या-क्या दान कर सकते है।

Also read : मकर संक्रांति में घर पर बनाएं गजक, बड़ों से लेकर बच्चे तक हो जाएंगे खुश

Makar Sankranti 2024
Sesame Seeds

मकर संक्रांति के शुभ मौके पर तिल के दान का खास महत्व माना गया है। इस दिन ब्राह्मणों को तिल से बनी चीजों का दान कर सकते हैं। इसके अलावा भगवान विष्णु सूर्या और शनि देव की भी दिल से पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि शनि देवता ने अपने क्रोधित पिता सूर्य देव की पूजा काले तिल से ही की थी, जिससे सूर्य देव प्रसन्‍न हो गए थे। जिन भी लोगों पर शनि दोष है, उन्हें तिल का दान करना चाहिए।

मकर संक्रांति के दिन कई लोग गंगा स्नान करने के बाद रेवड़ी और मूंगफली गरीबों को खिलाते हैं। क्योंकि, यह बेहद शुभ माना गया है। आप भी गंगा स्नान करने के बाद घर में पूजा पाठ करें और मंदिर जाकर भूखे-गरीबों को रेवड़ी और मूंगफली जरूर खिलाएं।

मकर संक्रांति के दौरान काफी ठंड होती हैं। क्योंकि, यह बिल्कुल बीच जनवरी में मनाया जाता है। ऐसे में आप जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों का दान करें। खास तौर पर आप काले कंबल का दान करें। क्योंकि, इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और राहु दोष का दुष्प्रभाव भी कम होता है।

Oil
Oil

मकर संक्रांति के दिन शनिदेव के मंदिर में तेल चढ़ाना चाहिए। क्योंकि ये शुभ माना गया है। इससे शनिदेव की कृपा बनी रहती हैं और जिंदगी में सुख-समृद्धि का वास रहता है। आप चाहें तो घर में भी तिल के तेल से पूजा कर सकते है।

Khichadi
Khichadi

देश के कई राज्य में मकर संक्रांति के दिन घर में खिचड़ी बनाई जाती है। क्योंकि, यह काफी शुभ माना गया है। इसके साथ ही गरीबों में काली उड़द, हरी मूंग, हल्दी और चावल से बनी हुई खिचड़ी का दान भी किया जाता है, जिसकी वजह से शनि, गुरु और बुध ग्रह से जुड़े दोष दूर होते हैं।

Jaggery
Jaggery

मकर संक्रांति वाले दिन आप गंगा नहाने के बाद घर में पूजा पाठ करें और मंदिर जाकर गुड़ का दान अवश्य करें। इस दान से सूर्य, गुरु और शनि से जुड़े सभी ग्रह दोष दूर होते हैं। सूर्य को प्रबल करने के लिए भी गुड़ का दान होता है। मकर संक्रांति के दिन गुड़ और काले तिल से बने लड्डू का दान किया जाता है। आप चाहें तो गुड़ से बनी कोई भी चीज दान में दे सकते है।

Ghee
Ghee

मकर संक्रांति के दिन पूजा पाठ करने के बाद आप मंदिर में घी का दान जरूर करें। आप चाहें तो घी से बनी कोई चीज भी दान में दे सकते हैं। घी का संबंध सूर्य और गुरु से माना गया है। इसके साथ ही घी के दान से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाली सभी बाधाएं भी अपने आप हट जाती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...