इन घरेलू नुस्खों से करें मुंह के छालों को ठीक: Remedies For Mouth Ulcers
Remedies For Mouth Ulcers

इन घरेलू नुस्खों से करें मुंह के छालों को ठीक: Remedies For Mouth Ulcers

अगर आप भी मुंह के छालों से परेशान है, तो नीचे दिए गए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।

Remedies For Mouth Ulcers: अक्सर ज्यादा तेल मसाले वाला भोजन खाने से मुंह में छाले हो जाते है। कभी कबार ये पेट की गर्मी के कराण भी होता है। इस दौरान ठीक से कुछ खाया और पीया भी नही जाता है। डॉक्टर की माने तो पेट साफ नही रहने की वजह से भी मुंह में छाले हो जाते है। इसके अलावा ये समस्या हार्मोनल इम्बैंलस, इर्रेगुलर पीरियड्स के कारण भी होता है। अगर आपको शरीर में आयरन, जिंक, फोलिक एसिड, विटामिन बी, जैसे मिनरल्स की कमी से भी मुंह के छाले की समस्या होती है। इम्यून सिस्टम के कमजोर होने की वजह से भी जीभ पर दाने निकल जाता है। अब इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नही है। आज हम मुंह के छालों को घरेलू नुस्खों से ठीक करने के उपाय बताने वाले है, तो चलिए जानते है।

Also read: सर्दियों में विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए डाइट में इन ड्राई फ्रूट्स को करें शामिल: Dry Fruits for Vitamin D

Remedies For Mouth Ulcers
Remedies For Mouth Ulcers-Honey

शहद एंटी बक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों पाए जाते है, जो घाव को तुरंत ठीक करने में मदद करते है। साथ ही इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते है, जो छालों के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। मुंह में छाले वाली जगह पर चार से पांच बार शहद को लगाएं। इससे छाले में होने वाली जलन और सूजन से राहत मिलती है।

Guava Leaves
Guava Leaves

अमरूद के पत्ते में सोडियम, पोटैशियम के अलावा विटामिन सी और विटामिन बी 6 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये छलों को तुरंत ठीक करने में मदद करता है। अमरूद के पत्तों को मुंह में चबाने से छालों में राहत मिलती है। आप चाहे तो अमरूद के पत्तों में सौंफ और कत्था मिलाकर चबाने से भी छाले ठीक होते है।

Coconut Oil
Coconut Oil

नारियल तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। साथ ही इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण भी होते है, जो घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करते है। मुंह में छालों पर नारियल तेल दिन में तीन से चार बार लगाएं। ये मुंह के छालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। नारियल तेल लगाने से मुंह के छालों में जलन और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

Turmeric
Turmeric

हर भारतीय रसोई में हल्दी का इस्तेमाल तो रोजना होता है। हल्दी में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते है, जो छालों के लिए रामबाण है। हल्दी में हल्की पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे दिन में चार से पांच बार छालों पर लगाएं। इससे छालों में होने वाले दर्द से राहत मिलेंगी।

Tea Tree Oil
Tea Tree Oil

टी ट्री ऑयल में एंटी – बैक्टीरियल गुण होते है। इन्हें छालों पर लगाने से तुरंत आराम मिलता है। इस तेल को दिन में दो से तीन पर छालों पर लगाएं। इससे छालों में होने वाली जलन कम हो जाती है। साथ ही छालों में दर्द भी नही होता है।

Garlic
Garlic

लहसुन भी छालों के लिए अच्छा माना जाता है। इसका पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे छालों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से मुंह धो लें। ध्यान रहें लहसुन का पेस्ट छालों पर लगाने से हल्दी जलन हो सकती है। लेकिन इससे खबराने की जरूरत नही है। ये छालों के दर्द को कम करने करके जल्द से जल्द ठीक करने में मदद करता है।