सर्दियों में विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए अपनी डाइट में इन ड्राई फ्रूट्स को करें शामिल: Health Tips

सर्दियों में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए ड्राईफ्रूट्स का सेवन कर सकते है।

Dry Fruits for Vitamin D: सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से धूप कम निकलती है, जिसके कारण विटामिन डी की कमी होने लगती है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती है। साथ ही थकान और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्या भी होती है। विटामिन डी का नियमित सेवन करने से शारीरिक परेशानी ही नहीं, बल्कि मानसिक परेशानियों से भी लड़ने में मदद करता है। इससे डिप्रेशन और सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर जैसी मानसिक समस्याओं से बचाव करता है। अब सर्दियों में धूप की वजह से विटामिन डी की कमी हो जाती है। लेकिन विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए धूप के अलावा एक सबसे अच्छा स्त्रोत ड्राईफ्रूट्स का है। जी हां, आप सर्दियों में अपनी डाइट में कुछ ड्राईफ्रूट्स को शामिल करके विटामिन डी कमी को पूरा कर सकते है। तो चलिए जानते हैवह कौन-कौन से ड्राईफ्रूट्स है, जिनसे विटामिन डी मिलता है।

Also read: सर्दी में बीमारी से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये मोटे अनाज

Dry Fruits for Vitamin D
Dry Fruits for Vitamin D-Cashew

काजू विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इसमें विटामिन डी के अलावा हेल्दी फेट्स और फाइबर पाया जाता है,जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हृदय स्वास्थ्य, वजन कम करने और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसलिए सर्दियों में रोजाना काजू का सेवन करें।

Almond
Almond

बादाम विटामिन डी के अलावा विटामिन ई का भी एक अच्छा सोर्स माना जाता है। बादाम में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। 100 ग्राम बादाम में 2.6 माइक्रोग्राम विटामिन डी पाया जाता है, जो शरीर में विटामिन डी की कमी पूरा करने में मदद करता है।

Anjeer
Anjeer

अंजीर विटामिन डी का एक अच्छा स्त्रोत है। सूखे अंजीर की तुलना में ताजे अंजीर में ज्यादा पौष्टिक होतो है। अंजीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मेंस्ट्रुअल हेल्थ और पाचन संबंधी परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है।

Raisin
Raisin

किशमिश सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी मौजूद होता है। इसमें पोटेशियम और आयरन भी होता है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही कब्ज जैसी समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। 100 ग्राम किशमिश में 1. 3 माक्रोग्राम विटामिन डी होता है, जो शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करता है।

Prunes
Prunes

प्रून्स विटामिन डी की कमी को दूर करने के अलावा हेल्थ से जुड़ी कई सारी परेशानियों से बचाने में मदद करता है। इसमें फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को ठीक रखता है। प्रून्स में कैल्शियम और आयरन पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और खूनी की कमी को दूर करता है। ये बल्ड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। सर्दियों में इसका सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है।