Health: विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में नजर आने लगते हैं ये लक्षण

प्रतिमा सिंह

_____   

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर व्यक्ति को कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। 

बॉडी में विटामिन की कमी के कारण हर समय थकान महसूस होती रहती है।

शरीर में विटामिन डी की कमी के चलते पीठ और हड्डियों में हमेशा दर्द बना रहता है।

किसी भी चोट का जल्दी ठीक ना होना भी विटामिन डी की कमी के लक्षण होते हैं।

अगर शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो ऐसे में बाल अत्यधिक झड़ते हैं।

शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होना भी विटामिन डी के संकेत हो सकते हैं।

सनलाइट यानी सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे बड़ा सोर्स माना जाता है।

मछली, संतरा, दूध, दही को आहार में शामिल करने से विटामिन डी की कमी पूरी होती है।

Health Tips: बच्चों की हाइट बढ़ा देंगे ये सुपर सीड्स

प्रतिमा सिंह