Digestive Health: गलत खानपान और फास्ट फूड्स को खाने के कारण लोग कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। खासकर अक्सर लोगों को पेट संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। बैड हैबिट्स के चलते लोगों के डाइजेस्टिव सिस्टम पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से पेट दर्द कब्ज गैस और पेट साफ ना होना इत्यादि जैसी परेशानियां घेर लेती हैं। कई लोग इससे राहत पाने के लिए कई अलग-अलग तरह के तरीके फॉलो करते हैं। वहीं कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो अगर सिगरेट या चाय का सेवन ना करें तो उनका पेट ठीक से साफ ही नहीं हो पाता है। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, जो किन्ही कारणों से पेट साफ ना होने की समस्या से परेशान रहते हैं तो कुछ कारगर घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन्हें अपनाने के बाद आपका पेट तो काफी आसानी से साफ होगा ही साथ ही आपका पाचन तंत्र भी बेहतर ढंग से काम कर सकेगा।
पानी का सेवन

पर्याप्त पानी का सेवन करने पर शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं और पानी आपको हाइड्रेट करके पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। वहीं, सुबह के समय गुनगुना पानी पीने की आदत भी पेट साफ करने में मदद कर सकती है।
फाइबर रिच फूड्स
पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने में फाइबर लाभकारी होता है। यह हेल्यादी कोलन को बनाए रखने के लिए फ्यूल के तौर पर कार्य करता है। यह मल त्याग को नियमित और सुचारू रखने में सहायता करता है। सेब, नाशपाती, गाजर, स्ट्रॉबेरी और अन्य कई फलों में हाई रिच फाइबर मौजूद होता है। वहीं दाल, किडनी बींस, क्विनोआ, ओट्स और चने में भी फाइबर पाया जाता है।
अंजीर

कब्ज की समस्या को दूर करने में अंजीर भी कारगर माना जाता है। अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने के लिए सबसे पहले अंजीर को गर्म पानी में भिगो दें और फिर इसे आहार बनाएं। ऐसा करने से कब्ज की समस्या से निजात मिलती है।
सौंफ का सेवन
सौंफ खाने के कई लाभ हैं। इसे लेने से न केवल पेट साफ होता है बल्कि कब्ज, गैस जैसे परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए सौंफ को तवे पर भून लें और इसके बाद इसे पीसकर दरदरा पाउडर बना लें और हर रोज सुबह खाली पेट इस पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन करें।
अजवाइन
अजवाइन के बीज पेट से जुड़ी हर समस्या के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। पेट को साफ करने में भी यह काफी हद तक सहायता करता है। इसके लिए अजवाइन के बीजों को तवे पर भून लें और जब भी खाना खाएं तो उसके बाद भुने हुए अजवाइन को जरूर चबाएं। रोजाना ऐसा करने से आपको काफी हद तक इस समस्या में राहत महसूस होगी।
अदरक

अदरक को भी पेट साफ करने के सबसे असरदार घरेलू उपचारों में इस्तेमाल किया जाता है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर अदरक कोलन की सूजन को कम करके कोलोरेक्टल कैंसर के जोखिम को कम करता है।
हींग पाउडर
अपच की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हींग एक प्रभावी तरीका है। अगर आपका पेट साफ नहीं होता है तो इसके लिए एक चम्मच हींग पाउडर को गिलास गर्म पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।
