मकर संक्रांति में घर पर बनाएं गजक, बड़ों से लेकर बच्चे तक हो जाएंगे खुश: Gajak Recipe
नए साल की शुरुआत के साथ ही त्यौहारों का मौसम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में कुछ मीठा खाना तो बनता ही है।
Gajak Recipe : नए साल की शुरुआत के साथ ही त्यौहारों का मौसम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में कुछ मीठा खाना तो बनता ही है। इस फेस्टिव सीज़न में हमारे घरों में कई तरह के मीठे पकवान बनते हैं, जो हमारे खुशी को दुगना कर देते हैं। ऐसे में मकर संक्रांति का त्यौहार आने वाला है। सभी घरों में गुड़ से कई तरह की मिठाइयां भी बनेंगी। इसलिए, आज हम आपको मूंगफली से बनने वाली गजक की रेसिपी बताने वाले हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट और कुरकुरे होते हैं। आमतौर पर इसे हम बाजार से ही खरीदते हैं, लेकिन इसे घर में भी आसानी से बनाया जा सकता है। ये गजक आपके त्यौहार के मजे को दोगुना कर देंगे।
Also read : कोविड से करना है बचाव तो प्रतिदिन पिएं इमली रसम, मिलेंगे कई फायदे
गजक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
एक कप भूनी हुई मूंगफली
100 ग्राम तिल
300 ग्राम गुड़
आधा कप कटे हुए बादाम
आधा कप कटे हुए काजू
दो चम्मच पिसी हुई इलायची
चार चम्मच घी
घर में गजक बनाने की पूरी विधि

घर में मूंगफली से गजक बनाने के लिए आप सबसे पहले गैस पर पैन चढ़ाकर गर्म करें और उसमें एक कप मूंगफली डालकर 15 से 20 मिनट तक हल्का रोस्ट कर लें। इसके बाद आप मूंगफली को ठंडा होने के लिए बाहर रख दें। जब तक मूंगफली ठंडी हो रही है, तब तक आप तिल को भी थोड़ा रोस्ट कर लें। तिल को आपको ज्यादा रोस्ट नहीं करना है, नहीं तो उसके स्वाद में आपको करवापन महसूस हो सकता है। इसके बाद आप दूसरी कड़ाही को मीडियम आंच पर गैस पर गर्म करें और एक चम्मच पानी और गुड़ डालकर पिघला लें। ( ध्यान रखें की पानी में आपको अधिक गुड़ डालकर नहीं पिघलाना है, नहीं तो गजक काफी मीठा हो सकता है, जिसे आप ज्यादा देर तक नहीं खा सकती हैं।) अब इसे चार-पांच मिनट तक चलाते रहें। इसके बाद गुड़ में घी डाल दें।
फिर इसके बाद चाशनी में इलाइची पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें। आप चाहें तो गजक का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें काजू, बादाम, पिस्ता काट कर मिला सकती है। इससे यह खाने में अधिक स्वादिष्ट लगेगा। फिर आप ये चेक करे कि चाशनी सही से तैयार हुई या नहीं। इसके लिए एक कटोरी में पानी लें और इसमें एक-दो बूंद चाशनी डालें। अगर गुड़ जम जाए, तो समझिए चाशनी तैयार है। अगर नहीं, तो कुछ देर और चलाएं। चाशनी तैयार होने के बाद इसमें मूंगफली और तिल को मिक्स कर दें। इसके बाद अब साफ थाली में थोड़ा सा घी डालकर ग्रीसिंग कर दें और उसमें मिक्स सामग्री डाल दें। आपको उपर से बटर पेपर भी रख देना है और बेलन से इसे प्लेन कर दें। अब चाकू की मदद से मनचाहा आकार काट लें और गजक को कुछ देर ठंडा होने के लिए फ्रीज में रख दें। आप चाहें तो मूंगफली से बनी गजक को एयर टाइट कंटेनर में कई दिनों तक स्टोर करके रख सकती हैं। इसका स्वाद जल्दी खराब नहीं होता है।
