Tamarind Rasam Benefits
Tamarind Rasam Benefits

कोविड से करना है बचाव तो प्रतिदिन पिएं इमली रसम, मिलेंगे कई फायदे: Tamarind Rasam Recipe

कुछ ऐसी हेल्दी रेसिपी आप घर पर बना सकते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

Tamarind Rasam Recipe: देश में कोरोना के मामले ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। ऐसे में यह बेहद जरूरी हो जाता है कि लोग खुद को इस संक्रमण से बचाए रखें। इसके लिए कोरोना से बचाव के सभी दिशानिर्देशों का पालन करने के साथ ही अपनी इम्युनिटी पावर को भी बढ़ाने के बारे में जरूर सोचना चाहिए। अपनी डेली डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती हैं। कुछ ऐसी हेल्दी रेसिपी आप घर पर बना सकते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। आज हम आपको इमली रसम की रेसिपी के बारे में बताने वाले है, जिसे पीकर आपकी इम्युनिटी मजबूत होगी।

Also read : मेहमानों के लिए पालक से बनाएं ये टेस्टी रेसिपीज़

Tamarind Rasam Ingredients
Tamarind Rasam Ingredients

दो कप कच्ची इमली
तीन कप पानी
4 कटी हुई हरी मिर्च
दो कटा हुआ प्याज
8 करी पत्ता
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ गुड़
नमक स्वादानुसार
तेल
एक चम्मच जीरा
एक सूखी लाल मिर्च

Tamarind Rasam
Tamarind Rasam

इमली रसम बनाने के लिए आप रात में सोने से पूर्व इमली को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उसके पानी को छानकर अलग कर दें। फिर जीरा, काली मिर्च, साबुत लाल मिर्च, करी पत्ते, लहसुन को एक पैन में डालकर हल्का फ्राई करें। अब ठंडा करके मिक्सी में इन्हें पीस लें। पैन को गैस पर रखें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। इसमें कटा हुआ टमाटर, दो-तीन करी पत्ते, हल्दी पाउडर और नमक डालकर पकाएं। बारीक पीसे हुए मसालों को भी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसमें इमली और पानी डालकर अच्छे से मिला लें। ध्यान रखें कि आपको सिर्फ इमली का गुदा मिलाना है।

फिर तड़का लगाने के लिए दूसरे पैन को गैस पर रखें। उसमें तेल डालकर गर्म करें और राई, साबुत लाल मिर्च, हींग डालकर पकाएं। इमली वाले कड़ाही का आंच बंद करके इस तड़के को डाल दें। आप अब धनिया पत्ती से ऊपर से गार्निश कर दें। इसे सूप की तरह भी पिया जा सकता है। या इसे डिनर में चावल के साथ खाया जा सकता है।

  • इमली रस्म में जितनी भी सामग्रियों का इस्तेमाल होता है। वह सभी हमारी सेहत को किसी न किसी रूप में फायदा जरूर पहुंचाते हैं। इमली से हमारी इम्युनिटी बूस्ट होती हैं। इसके अलावा हल्दी और लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल तत्व होते हैं, जो वायरस बैक्टीरिया को जड़ से खत्म करने का काम करते हैं।
  • अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप डेली डाइट में करी पत्ता को शामिल कर सकते हैं। इसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से दूर रखते हैं।
  • इमली ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, आयरन, पोटैशियम आदि होते हैं, जो हार्ट डिजीज से बचाते हैं।
  • इमली के सेवन से हमारी इम्युनिटी बूस्ट होती हैं और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलता है।
  • हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो चोट को जल्दी भरते हैं। हल्दी सर्दी, खांसी जैसी समस्या को भी ठीक करती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...