शिलॉन्ग के इन खूबसूरत जगहों को लाइफ में एक बार जरूर करें एक्सप्लोर
यहां के पर्यटक स्थल बोटिंग, फोटोग्राफी, खरीददारी और खाने पीने की दृष्टि से काफी अच्छे माने जाते हैं। चलिए जानते हैं मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में स्थित फेमल पर्यटक स्थल के बारे में।
Travel Places in Shillong : मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग अपनी खूबसूरती के चलते ट्रैवल के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां की झीलें, पहाड़ियां और झरने लोगों को अपनी और आकर्षित करती है। शिलॉन्ग में घूमने के लिए बहुत पैलेस है। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए शिलॉन्ग एक बढ़िया चॉइस हो सकती है। शिलॉन्ग की खास बात ये है कि ये मेघालय की पहाड़ियों के बीच स्थित है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। इसी के चलते ये पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। शिलॉन्ग को मेघालय के फेमस हिल स्टेशन में गिना जाता है। आप भी लाइफ में एक बार शिलॉन्ग की इन जगहों पर घूमने का आनंद ले सकते हैं।
Also read : लखनऊ में इन खास जगहों पर जाना न भूलें
उमिया लेक

उमिया लेक में बोटिंग और कयाकिंग जैसे वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद लिया जा सकता है। यह राजधानी शिलॉन्ग से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उमिया झील को 1960 के दशक में उमिया नदी पर बनाया गया था। यहां का खूबसूरत नजारा हर किया का मन मोहित करता है। फोटो के लिए भी ये एक अच्छी जगह है।
पुलिस बाजार

पुलिस बाजार शिलॉन्ग में काफी फेमस है। यह ट्रैवल के लिए काफी अच्छी जगह है। यहां पर आप हस्तशिल्प की खरीददारी भी कर सकते हैं। शिलॉन्ग का पुलिस बाजार खरीददारी के लिए तो फेमस है ही, साथ ही खाने पीने के लिए भी काफी लोकप्रिय है। यहां खाने के शौकीन लोगों का जमावड़ा देखने को मिलता है।
एलीफेंट फॉल्स

हाथी की तरह दिखाई देने के चलते इसे एलीफेंट फॉल्स का नाम दिया गया है। एलीफेंट फॉल्स शिलॉन्ग से लगभग 12 किमी दूर स्थित है। यह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। शिलॉन्ग में घूमने वाले लोग एलीफेंट फॉल्स जरूर आते हैं। दरअसल, ये सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। झरने से बहते पानी को देखकर हर किसी का भी मन खुश हो जाता है।
लेडी हैदरी पार्क

लेडी हैदरी पार्क भी एक फेमस पर्यटक स्थल है। ये राजधानी शिलॉन्ग के लाबन क्षेत्र में स्थित है। यहां के बगीचे को जापानी शैली में बनाया गया है। फोटो क्लिक कराने के लिए ये एक बढ़िया जगह है। इसका नाम राज्य की पहली महिला और असम के राज्यपाल की पत्नी लेडी हैदरी के नाम पर रखा गया है।
शिलॉन्ग पीक
शिलॉन्ग का सबसे ऊंचा स्थान शिलॉन्ग पीक भी राजधारी का एक अच्छा पर्यटक स्थल माना जाता है। शिलांग पीक शिलांग शहर से लगभग 1500 फुट की उंचाई पर है।

डॉन बॉस्को संग्रहालय
डॉन बॉस्को संग्रहालय स्वदेशी संस्कृतियों से जुड़ा एशिया का सबसे बड़ा संग्रहालय है। 7 मंजिला डॉन बॉस्को संग्रहालय द्वारा मेघालय की जनजातीय संस्कृति और सांस्कृतिक इतिहास में जाना जा सकता है। इसमें कलाकृतियां, पेंटिंग, आकृतियां, मूर्तियां आदि प्रदर्शनियां है।
शिलॉन्ग के इन खूबसूरत जगहों पर आप अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो, इसी तरह की जानकारी के लिए हमारे साइट के ट्रैवल की कटैगरी पर जरूर जाएं।
