फुरसत के पल बिताने के लिए कुछ ख़ास डेस्टिनेशन
महीनों- महीनों तक अपने घर और ऑफ़िस की गतिविधियों में व्यस्त रहने के बाद हर किसी को एक ऐसे जगह की तलाश होती है जो शहर की भीड़भाड़ से दूर शांत हो और ख़ूबसूरत हो, जहां के शुद्ध और सकून भरे वातावरण में कुछ दिन सुकून से बिताया जा सके।
Peaceful Tourist Places in India: शहरों की भागदौड़ भर ज़िंदगी और तेज़-रफ़्तार जीवनशैली में दूर-दूर तक ठहराव नज़र नहीं आता है। महीनों-महीनों तक अपने घर और ऑफ़िस की गतिविधियों में व्यस्त रहने के बाद हर किसी को एक ऐसे जगह की तलाश होती है जो शहर की भीड़भाड़ से दूर शांत हो और ख़ूबसूरत हो, जहां के शुद्ध और सकून भरे वातावरण में कुछ दिन सकून से बिताया जा सके। ऐसी जगहें कई हैं, लेकिन महंगी होने के कारण हर कोई नहीं जा पाता है। इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप कम पैसे में अपनी छुट्टियों को अच्छे से व्यतीत कर सकें।
कसौल

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित कसौल को देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शुमार किया जाता है। यही वजह है कि इस जगह पर हर साल लाखों लोग आते और यहाँ के प्राकृतिक वातावरण को एंजोय करते हैं। इस जगह पर घूमने के लिए कई अच्छे पर्यटन स्थल, कई नदियाँ और झरने, जैव विविधता मौजूद है। कसौल में जो प्राकृतिक वातावरण मिलता है, वह शायद ही कहीं और मिले। इस जगह पर नदियों और झरनों की आवाज़ें यहाँ आने वाले सैलानियों का मन मोह लेती हैं। यह जगह बजट के लिहाज़ से भी काफ़ी अनुकूल है, इसलिए यदि आप कम बजट में भी कसौल को अच्छे से एक्सप्लोर कर सकते हैं।
ऋषिकेश

हिमालयी राज्य उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश को धर्म, अध्यात्म और योगा के लिए जाना जाता है। इसकी प्राकृतिक सौंदर्यता, इसकी जैव विविधता, यहाँ के पर्यटन स्थल अपने यहाँ आने वाले सैलानियों का मन मोह लेते हैं। यही कारण है कि इस जगह पर हर रोज़ देश दुनिया से लाखों सैलानी आते हैं। हिमालय की तलहटी में गंगा किनारे स्थित इस जगह को विश्व की योगा कैपिटल कहा जाता है। इस जगह पर योग और ध्यान को लेकर जो क्रेज़ दिखाई देता है वह कहीं और नहीं मिलेगा। इस जगह पर आकर आप नीलकंठ महादेव मंदिर, वशिष्ठ गुफा, लक्षमण झूला और अन्य कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।
मसूरी

भारत में घूमने और देखने की जगहों की बात हो और मसूरी का नाम ना आए तो कुछ-कुछ अधूरा सा लगता है। देहरादून से महज़ 30-35 किमी की दूरी पर स्थित मसूरी को पर्वतों की रानी की संज्ञा दी जाती है। इसलिए इस जगह पर देश दुनिया से पर्यटक आते और समय व्यतीत करना चाहते हैं। मसूरी में आकर आप यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के साथ-साथ यहाँ के तमाम पर्यटन स्थलों पर जा सकते हैं। मॉल रोड, लाइब्रेरी, तिब्बतियन कॉलोनी, जार्ज एवरेस्ट पीक को देखना आपको अच्छा लगेगा। इस जगह पर कई सारे ट्रेक भी हैं, यदि आपको ट्रेकिंग पसंद है आप जा सकते हैं।
अलवर

देश की राजधानी दिल्ली से बिल्कुल नज़दीक स्थित अलवर को राजस्थान के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शुमार किया जाता है। इस जगह पर आकर आप यहाँ के ख़ूबसूरत पर्यटक स्थलों को देख सकते हैं। यह राजस्थान की एक ऐतिहासिक जगह है जिसकी झलक इस जगह पर स्थित ऐतिहासिक इमारतों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे जाएगी। यह अपनी सुन्दर झीलों, भव्य महलों, शानदार स्मारकों और मंदिरों के लिए प्रसिद्द है। साथ ही साथ इस जगह पर फूलों की खेती भी ख़ूब होती है, इस जगह पर जाकर फूलों की खेती देखना बिल्कुल भी नहीं भूलें।
कुर्ग
दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित कूर्ग को देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह अपनी ख़ूबसूरत पहाड़ियों और चाय के बाग़ानों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आकर यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन स्थल और शांत सुखद मौसम का मज़ा ले सकते हैं। यह जगह इतनी सुंदर है कि इस जगह पर घूमते घूमते ही ठहर जाने का नम करता है। पश्चिमी घाट की मनमोहक वादियों के मध्य बसा कूर्ग काफ़ी हरा भरा और हर साल लाखों सैलानियों को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है। इस जगह पर ट्री हाउस में ठहरना, नदी, झरनों, और हरियाली के बीच पक्षियों के चहचहाहट सुनना सुखद अनुभव देता है।
वायनाड

केरल को पर्यटन की दृष्टि से देश के देश के सबसे ख़ूबसूरत राज्यों में शुमार किया जाता है। ऐसे में भला केरल के समुद्री किनारों और ताड़ के पेड़ों से भला कोई क्यों नहीं परिचित होगा। यह पूरा राज्य अपने खूबसूरत बीचों और बांधों के लिए जाना जाता है और वायनाड इसके सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। वायनाड की प्राकृतिक सुंदरता और हरे-भरे पहाड़ हर किसी को अपनी तरफ़ आकर्षित कर लेते हैं। इस जगह पर बहुत से प्राचीन धार्मिक स्थल मौजूद हैं इस जगह पर आने वाले सैलानियों में आस्था को ज़ाहिर करते हैं।
विशाखपट्नम

देश के महत्वपूर्ण राज्य आंध्र प्रदेश में स्थित विशाखपट्नम का सबसे बड़ा आकर्षण इसका समुद्री तट है। इस जगह की भौगोलिक स्थित कई तरह से इसे पर्यटन के अनुकूल बनाती है। यही कारण है कि विशाखपट्नम को सिटी ऑफ डेस्टिनी की संज्ञा दी जाती है और देश दुनिया भर से लाखों सैलानी इस जगह को देखने के लिए आते हैं। इस जगह का मौसम और प्राकृतिक सुंदरता दोनों ही साहसिक पर्यटन के लिए भी अनुकूल हैं। सर्द मौसम का रोमांच भी इस जगह पर लिया जाता क्यों इस दौरान तापमान गिरकर दो डिग्री तक पहुंच जाता है।
गोवा

देश के सबसे ख़ूबसूरत राज्य और पर्यटन की बात हो और गोवा का नाम नहीं आए ऐसा भला कैसे हो सकता है। इस जगह पर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से लोग घूमने के लिए आते हैं। यहाँ के बीचों, झरनों और पर्यटन स्थलों जहां भी देखो हर तरफ़ पर्यटक ही पर्यटक नज़र आते हैं। इस जगह की नाइट लाइफ़ भी काफ़ी अच्छी होती है, लोग दिन भर घूमने के बाद रात को म्यूज़िक और मस्ती में सरोबार हो जाते हैं। इन सबके इतर एक ख़ास बात यह कि गोवा बहुत ही बजट फ़्रेंड्ली है, काम बजट में भी इसे अच्छे से एक्सप्लोर किया जा सकता है।
सिलवासा

सिलवास एक ऐसी जगह है जिससे 19वीं शताब्दी तक लोग अनजान थे। पुर्तगाम के शासन के दौरान 1885 में इसे दादरा और नगर हवेली की राजधानी बनाया गया तो यह दुनिया के लोगों आकर्षण का केंद्र बन गया। सिलवासा अपने मनमोहक वातावरण, वाइल्डलाइफ़ के लिए सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध है। इस जगह पर आपको मनमोहक वातावरण और प्रकृति का जो सानिध्व मिलेगा वह शायद ही कहीं और मिले। इस जगह पर यदि आप जाते हैं तो इसकी ऊँची- नीची पहाड़ियों पर बने कॉटेज और खेतों के बीच रहकर प्रकृति का आनंद लेना नहीं भूलें।
शिलॉन्ग

भारत के उत्तरी पूर्वी राज्य मेघालय में स्थित शिलॉन्ग को इसकी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि यह देश की सबसे लोकप्रिय जगहों में शुमार किया जाता है और इस जगह पर हर रोज़ देश दुनिया के लोग आते हैं। इस जगह पर मौसम की जो छटा दिखाई देती है वह आपको कहीं और नहीं मिलेगी। अगर आप भी शिलॉन्ग की प्राकृतिक छटा, हरे घने ख़ूबसूरत जंगल, बादलों से ढके पहाड़, और फूलों से आती मनमोहक खुशबू का मज़ा लेना चाहते हैं तो यह जगह आपको बहुत ज़्यादा पसंद आएगी।
