इस बार गर्मियों में घूमने का प्लान बनाएं इन 10 बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन्स पर: Summer Holiday Destinations
Summer Holiday Destinations

इन 10 बजट फ्रेंडली समर डेस्टिनेशन्स

माता-पिता की कोशिश होती है कि वह बच्चों को ऐसी जगह पर घुमाने के लिए ले जाए, जहां मज़ा भी आए और खर्चा भी कम लगे, तो आप जान लीजिए ऐसे 10 बजट वाले समर डेस्टिनेशन।

Summer Holiday Destinations: गर्मियों का मौसम आ गया हैं। बच्चों के लिए छुट्टी का मतलब घूमने का मौका होता है। वह हर साल नई जगहों पर घूमना पसंद करते हैं, जिस वजह से माता-पिता भी बच्चों के लिए पहले से ही प्लानिंग करनी शुरू कर देते हैं। माता-पिता की कोशिश होती है कि वह बच्चों को ऐसी जगह पर घुमाने के लिए ले जाए, जहां मज़ा भी आए और खर्चा भी कम लगे। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप कम बजट में घूमने के लिए जा सकती हैं और आपके परिवार को आनंद भी भरपूर मिलेगा।

मलाना

Summer Holiday Destinations
Malana

मलाना हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह सबसे पुरानी लोकतांत्रिक गांव में से एक है। यह गांव चारों तरफ से घने जंगलों में बसा हुआ है। इस हिल स्टेशन की खूबसूरती अद्भुत होने के साथ ही काफी रहस्यमयी भी है। आपको मलाना में प्राचीन संस्कृति की अनोखी झलक देखने को मिलेगी। अगर आप ट्रेन से यहां घूमने के लिए जाती हैं, तो आपको 8 से 10 हजार रूपये खर्च होंगे। मलाना में पर्यटकों के घूमने के लिए देओ तिब्बा माउंटेन, मलाना बांध, पार्वती वैली, तोश समेत कई खूबसूरत मंदिर भी मौजूद हैं।

गंगटोक

Summer Holiday
Gangtok

गंगटोक काफी खूबसूरत शहर है, जो सिक्किम में स्थित है। यह हिमालय की खूबसूरत पर्वत चोटियों की वजह से टूरिस्टो के बीच लोकप्रिय हो चुका है। गर्मी में भी यहां का मौसम सुहाना और ठंडी जलवायु वाला बना रहता है। गंगटोक में पर्यटकों को बौद्ध धर्म की अनोखी झलक और कई मठ देखने को मिलेंगे। गंगटोक का स्ट्रीट फूड पूरे भारत में काफी फेमस है। यहां आपको अलग-अलग क्विजिन खाने को मिलेगा। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ इस हिल स्टेशन पर घूमने के लिए आ सकते हैं। आप अगर ट्रेन से गंगटोक आती हैं, तो आपको लगभग 30 से 35 हज़ार खर्च करने पड़ेंगे। यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन जलपाईगुड़ी है।

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर
Mahabaleshwar

महाबलेश्वर फेमस टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यह हिल स्टेशन उन लोगों के लिए पॉकेट-फ्रेंडली है, जो अपनी डेली रूटीन्ड लाइफ से कुछ पल के लिए राहत चाहते हैं या मुंबई के आस-पास ही रहते हैं। यहां आपको नैचुरल ब्यूटी के अलावा कई चीजें एक्सप्लोर करने के लिए मिलेगी। यहां आप कम पैसों में भरपूर मज़ा ले सकते हैं। यह बच्चों के लिए एक बेहतरीन वीकेंड ट्रिप हो सकता हैं।

माउंट आबू

माउंट आबू
Mount Abu

राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू एक बहुत ही प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन पहाड़ी इलाकों में मौजूद नहीं है। फिर भी पर्यटकों की पहली पसंद माउंट आबू घूमने के लिए होती है। माउंट आबू घूमने के लिए अप्रैल से जून महीने के बीच का समय सबसे बेहतरीन होता है। आप सिर्फ 7 से 12 हजार रूपये में शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप माउंट आबू में नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर , अचलगढ़ किला और सनसेट प्वाइंट जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

मैकलॉडगंज

मैकलॉडगंज
McLeod Ganj

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित मैकलॉडगंज एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। जहां तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा लंबे समय तक रुके थे, जिसकी वजह से यह बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बहुत ही फेमस जगह है। इस जगह पर आपको बौद्ध मंदिरों से लेकर मठ और प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने का मौका मिलेगा, जहां घूमने के लिए आपको लगभग 10 से 15 हजार रुपए खर्च करने होंगे। आप अपने परिवार के साथ मैकलॉडगंज में कांगड़ा फोर्ट, त्रिउंड, भगसू वॉटरफॉल और भागुनाथ मंदिर समेत कई मशहूर जगहों पर घूम सकते हैं।

शिलॉन्ग

शिलॉन्ग
Shillong

शिलॉन्ग एक बहुत खूबसूरत जगह है। जहां आप अपने परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टियों पर घूमने के लिए जा सकती हैं। यह मेघालय में मौजूद है। आपको शिलॉन्ग घूमने के लिए 20 से 25 हजार रुपए खर्च करने होंगे, जबकि यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मई से जून महीने के बीच होता है। अगर आप ट्रेन से सफर कर रही हैं, तो शिलॉन्ग का नजदीकी रेलवे स्टेशन गुवाहाटी हैं। इसके बाद आपको प्राइवेट टैक्सी लेकर आगे की यात्रा करनी पड़ेगी।

कूर्ग

कूर्ग
Coorg

कुर्ग शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरे भारत में मशहूर है। जहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इस हिल स्टेशन पर आपको हरी-भरी घाटियां, झड़ने और कई खूबसूरत नदियां देखने को मिलेंगी, जिसे देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगी। आपको इस ट्रिप के लिए 25 से 30 हजार रूपये खर्च करने होंगे। आप कूर्ग में घूमने के लिए दुबारे ऐलिफेंट कैंप, ऐबे वैली, नागरहोल नेशनल पार्क, ओंकेश्वर मंदिर समेत चेत्ताली जैसी खूबसूरत जगहों पर जा सकती हैं।
‘चितकुल’ में लीजिए ट्रेकिंग का आनंद

नैनीताल

Nainital
Nainital

उत्तराखंड में नैनीताल एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। नैनीताल अपनी खूबसूरत झीलों, झरनों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। आप अपने परिवार के साथ यहां घूमने के लिए अप्रैल से जून महीने के बीच में आ सकती हैं। अगर आपको एडवेंचर का शौक है, तो आप यहां केबल कार में भी सैर कर सकती हैं। यहां सर्दी के मौसम में पहाड़ों पर गिरी बर्फबारी को देखने के लिए लाखों लोग हर साल अक्टूबर से दिसंबर के महीने में पहुंचते हैं। आप नैनीताल में नैनी झील, नैना पीक, कैंची धाम और नंदा देवी मंदिर भी घूमने के लिए जा सकती हैं। अगर आप नैनीताल रेलवे के माध्यम से आ रही है, तो आपको इस ट्रिप के लिए 15 से 20 हजार खर्च करने होंगे।

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा
Almora

उत्तराखंड मैं कई जगह घूमने के लिए मौजूद है लेकिन अल्मोड़ा जिला अपने आप में बेहद लोकप्रिय है जहां आप अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए जरूर आ सकते हैं। इस हिल स्टेशन पर विशाल पहाड़ से लेकर नदियां, खूबसूरत झरने समेत सब कुछ मौजूद है, जो आपके गर्मियों के वेकेशन को शानदार बना देगा। अल्मोड़ा घूमने के लिए आप ट्रेन के जरिए काठगोदाम तक आ सकती हैं। इसके आगे के सफर के लिए आपको टैक्सी लेना होगी। आपको यहां घूमने के लिए सिर्फ 10 से 15 हजार रूपये खर्च करने होंगे। आप अलमोड़ा में गोविंड बल्लभ म्यूजियम, चिताई गोलू देवता मंदिर, कालीमठ अल्मोड़ा समेत कई जगहों पर घूम सकती हैं।

चितकुल

चितकुल
Chitkul

किन्नौर जिले में स्थित चितकुल छोटा सा गांव है, जो हरी-भरी वादियों और झरनों की वजह से पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां हर साल लाखों लोग अपने परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टी में आते हैं। इस हिल स्टेशन से आपको तिब्बत के पहाड़ भी दिखाई देंगे, क्योंकि चितकुल भारत और तिब्बत बॉर्डर के आसपास बसा हुआ है। यहां पर पर्यटक ट्रेकिंग के लिए जा सकते हैं और आसपास के क्षेत्र में कैंप लगा सकते हैं। आप चितकुल में सांगला मेदो, बेरिंग नाग मंदिर, कमरू किला,कल्पा और बाटसेरी गाँव घूमने के लिए जा सकती हैं। आपको इस जगह पर घूमने के लिए तकरीबन 15 से 20 हजार रूपये खर्च करने होंगे, जिसमें आने जाने का खर्च, होटल का किराया और खाने पीने का खर्च शामिल है।


स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...

Leave a comment