New Pooja Room Designs: हमारे देश में अध्यात्म और धर्म को बहुत गंभीरता से लिया जाता है। यही वजह है कि हर हिन्दू घर में पूजा घर या पूजा का रूम विशेषतौर पर बनाया जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार समृद्धि और खुशी सुनिश्चित करने के लिए पूजा रूम में देवी-देवताओं को हमेशा दिशा अनुसार स्थान दिया जाना महत्वपूर्ण होता है। लेकिन वर्तमान समय में लोगों के घर काफी छोटे और जगह सीमित होती है, जिस वजह से फ्लैट्स में पूजा रूम को कम जगह में ही नए विचारों के साथ सजाया जाता है। आजकल पूजा रूम के कई तरह के डिजाइन लोकप्रिय हो रहे हैं जिसमें स्टोन पूजा रूम, व्हाइट डिलाइट, प्लेफुल प्रिंट और कैबिनेट पूजा रूम काफी पसंद किए जा रहे हैं। यदि आप भी अपने नए घर में देवी-देवताओं को स्थान देना चाहते हैं तो ये यूनिक पूजा रूम आइडियाज ट्राय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
Also read : ‘काली-पीली’ के लिए सड़कों पर उमड़ा नागपुर, 140 साल पुरानी है ये परंपरा: Kali Pili Marbat Nagpur
स्टोन एम्बोज्ड वॉल पूजा रूम

आजकल स्टोन एम्बोज्ड वॉल का काफी चलन है, जो लोग अपने नए घर में अलग से पूजा रूम बनवाने का विचार कर रहे हैं उनके लिए ये आइडिया आइडियल हो सकता है। इसमें पीछे की ओर उभरी हुई दीवार होती है, जिसपर श्लोक या किसी भगवान की प्रतिमा को उभारकर बनाया जाता है। ये आपके पूजा रूम को प्राकृतिक और देहाती लुक प्रदान करता है। दीवारों के रंग के साथ कंट्रास्ट बनाने के लिए डिफ्रेंट कलर और शेप के पत्थरों का प्रयोग किया जा सकता है।
क्यूबिकल में पूजा रूम
छोटे फ्लोटों में क्यूबिकल पूजा रूम का काफी चलन है। वास्तुशास्त्र के अनुसार अपने डाइनिंग और लिविंग रूम में एक लकड़ी का क्यूबिकल रख सकते हैं। ये कम जगह में बनाया जा सकता है। इसे आकर्षक बनाने के लिए इसमें डिफ्रेंट लाइटें और फूल लगाए जा सकते हैं। ये क्यूबिकल आप अपनी फर्नीचर के शेड और डिजाइन के अनुसार मैच करवा सकते हैं।
सीएनसी डेकोरेशन पूजा रूम
यदि आपके घर में बड़ा मंदिर बनवाने की जगह है तो आप सीएनसी डेकोरेशन पूजा रूम बनवा सकते हैं। सीएनसी कटिंग डिजाइन या जाली डिजाइन देखने में जितनी खूबसूरत लगती है उतना ही आपके पूजा घर को एलिगेंट लुक भी दे सकती है। इसे आप भगवान की मूर्ति के पीछे बनवा सकते हैं या फिर चारों दिवारों पर ये वर्क करवा सकते हैं। इसे व्हाइट कलर में बनवाया जा सकता है।
ग्रेनाइट पूजा रूम

यदि आप अपने नए घर में बड़ा और आलीशान पूजा रूम बनवाने का विचार कर रहे हैं तो आप ग्रेनाइट पूजा रूम का चुनाव कर सकते हैं। ये पूजा घर टिकाऊ, वॉटर रेसिस्टेंट, एलीगेंट और खूबसूरत होते हैं जिसमें सालों तक चमक बरकरार रहती है। ये पूजा घर अधिकतर ब्लैक और डार्क ब्राउन कलर के होते हैं। इसे मेंटेन करने के लिए 5-6 साल में एक बार पॉलिश करवाई जा सकती है।
फॉल्स सीलिंग पूजा रूम
आपके पूजा रूम को सजाने के लिए फॉल्स सीलिंग एक बहुत ही बेहतरीन और आधुनिक विकल्प है। कम जगह में यदि आप विभिन्न पैटर्न के साथ अपने मंदिर को डिफ्रेंट लुक दे सकते हैं। फॉल्स सीलिंग में आप अपनी पसंद की लाइटिंग और कलर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
