140 साल से मनाया जा रहा है ये उत्सव
काली मारबत के जुलूस साल 1881 से शुरू हो गए थे और पीली मारबत समारोह साल 1885 से शुरू हो गए थे
Kali Pili Marbat Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर में काली-पीली मारबत का जुलूस निकाला गया। शुक्रवार को इस जुलूस में पूरा नागपुर सड़कों पर उमड़ पड़ा। 140 साल से मनाए जाने वाले इस उत्सव में मारबत और बडग्या के पुतलों की यात्रा निकालर उनका दहन किया जाता है। ये पुतले बुरी शक्तियों का प्रतीक हैं। ऐसा माना जाता है कि जब इन पुतलों को सड़कों पर ले जाया जाता है तो ये नकारात्मकता और सामाजिक बुराइयों को अवशोषित कर लेते हैं और फिर पुतलों के साथ नकारात्मकता और सामाजिक बुराइयों को भी जला दिया जाता है।
काली मारबत के जुलूस साल 1881 से शुरू हो गए थे और पीली मारबत समारोह साल 1885 से शुरू हो गए थे
